- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- पहलगाम हमले में MP के एलआईसी अफसर की मौत, बेटी घायल; पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई की मांग तेज
पहलगाम हमले में MP के एलआईसी अफसर की मौत, बेटी घायल; पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई की मांग तेज
इंदौर/अलीराजपुर/श्रीनगर:
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की चपेट में मध्य प्रदेश का एक परिवार भी आ गया।
अलीराजपुर जिले में पदस्थ एलआईसी ब्रांच मैनेजर सुशील कुमार नथानियल की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस हमले में उनकी बेटी आकांक्षा भी घायल हो गई हैं, जिन्हें पैर में गोली लगी है। पूरा परिवार पत्नी का जन्मदिन मनाने के लिए कश्मीर गया हुआ था।
घटना की खबर से इंदौर और अलीराजपुर में शोक की लहर फैल गई है। परिजनों ने सरकार से आतंकियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं ‘संस्कृति बचाओ मंच’ ने पाकिस्तान पर सीधा हमला करने की मांग उठाई है।
खुशियों की यात्रा बनी मातम का कारण
सुशील नथानियल, अलीराजपुर की एलआईसी शाखा में ब्रांच मैनेजर थे। वे अपनी पत्नी जेनिफर, बेटी आकांक्षा और बेटे आस्टन के साथ कुछ दिन पहले ही कश्मीर पहुंचे थे। परिवार का मकसद जेनिफर का जन्मदिन मनाना था, जो खातीपुरा स्थित एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं।
घटना के समय परिवार बैसरन क्षेत्र में पिकनिक मना रहा था, तभी आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान सुशील को कई गोलियां लगीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घायल आकांक्षा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।
परिवार और शहर में शोक, गुस्सा भी कम नहीं
सुशील मूल रूप से अलीराजपुर जिले के जोबट के रहने वाले थे, जबकि उनका परिवार फिलहाल इंदौर के वीणा नगर में निवास करता है। घटना की सूचना मिलते ही घर पर सन्नाटा पसर गया। रिश्तेदार और परिचित लगातार सांत्वना देने पहुंच रहे हैं, लेकिन परिवार की हालत बेहद खराब है।
पाकिस्तान पर हमले की उठी मांग
घटना के बाद ‘संस्कृति बचाओ मंच’ के संयोजक चंद्रशेखर तिवारी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "हिंदुओं को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है। अमरनाथ यात्रा शुरू भी नहीं हुई और आतंकियों ने खौफ फैलाना शुरू कर दिया है। यह समय चुप रहने का नहीं है। पाकिस्तान पर सीधा हमला होना चाहिए।"
सरकार से जवाबी एक्शन की उम्मीद
परिजनों और सामाजिक संगठनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि इस बर्बर हमले का जवाब आतंकियों को चुन-चुनकर मारकर दिया जाए। साथ ही देशवासियों से भी एकजुटता बनाए रखने की अपील की जा रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए