- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- गर्भवती महिला और गर्भस्थ शिशु की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप
गर्भवती महिला और गर्भस्थ शिशु की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप
Rewa, MP
रीवा के संजय गांधी अस्पताल (SGMH) में एक बार फिर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है।
सतना से रेफर हुई गर्भवती दीपा गुप्ता और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर दो दिन तक इलाज न करने और मारपीट करने का आरोप लगाया। घटना के बाद परिजन अस्पताल के गेट पर शव रखकर हंगामा करते नजर आए।
परिजनों का आरोप
मृतक दीपा गुप्ता की मां का कहना है कि 7 अक्टूबर को सतना जिला अस्पताल से रीवा लाए जाने के बाद दीपा को दो दिनों तक वॉर्ड में लिटाकर रखा गया, लेकिन कोई उचित इलाज नहीं किया गया। परिजनों का आरोप है कि इस दौरान दीपा की मां के साथ मारपीट भी हुई और उसे एक खाली इंजेक्शन लगाया गया।
परिजन का कहना है कि समय पर इलाज न मिलने के कारण ही दीपा और उसके अजन्मे बच्चे की मौत हुई।
अस्पताल का पक्ष
अस्पताल प्रबंधन ने आरोपों को निराधार बताया। प्रबंधन का कहना है कि दीपा को पीलिया और यूरिन रोकने की गंभीर समस्या के साथ लाया गया था। महिला की हालत गंभीर होने के कारण ऑपरेशन किया गया, लेकिन उसके ब्लड प्रेशर में तेज़ी से वृद्धि होने के कारण उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। डॉक्टरों ने बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। अस्पताल ने मारपीट के आरोपों को भी पूरी तरह से खारिज किया।
पिछला मामला भी अभी ठंडा नहीं हुआ था
कुछ ही समय पहले संजय गांधी अस्पताल में 13 वर्षीय मनीष साहू की मौत भी इलाज में देरी और विभागों के तालमेल की कमी के कारण हुई थी। उस मामले में अस्पताल की जांच रिपोर्ट में विभागों की लापरवाही सामने आई थी।
.............................................................................................
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए