- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- ग्वालियर में खदान तालाब में डूबकर दो सहेलियों की मौत: मौर विसर्जन के दौरान हादसा
ग्वालियर में खदान तालाब में डूबकर दो सहेलियों की मौत: मौर विसर्जन के दौरान हादसा
Gwalior, MP
ग्वालियर जिले के आरोन थाना क्षेत्र के भगवानपुरा गांव में शुक्रवार सुबह मौर विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। खदान में पानी भरने से बनी झील जैसी जगह पर नहाने उतरीं पाँच किशोरियां अचानक गहरे पानी में चली गईं।
इनमें से तीन को 12 वर्षीय किशोर अंकित ने अपनी सूझबूझ और बहादुरी से बचा लिया, लेकिन दो सहेलियों की डूबने से मौत हो गई।
मौर विसर्जन के बाद हादसा
भगवानपुरा की 17 वर्षीय सपना बंजारा और उसकी 16 वर्षीय सहेली ज्योति बंजारा अपने मोहल्ले की अन्य सहेलियों सरोज, मनीषा और सकीना के साथ भाई की शादी का मौर विसर्जन करने गई थीं। विसर्जन के बाद सभी तालाब जैसे गहरे गड्ढे में नहाने लगीं। इसी दौरान एक किशोरी का पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने की कोशिश में बाकी चार भी फिसलकर डूबने लगीं।
अंकित ने दिखाई बहादुरी, तीन की जान बचाई
घटना के समय पास से गुजर रहे अंकित ने यह दृश्य देखा। उसने तुरंत तालाब किनारे रखी किशोरियों की साड़ी पानी में फेंकी। तीन किशोरियां साड़ी पकड़ने में सफल रहीं और अंकित की मदद से किनारे आ गईं। लेकिन सपना और ज्योति साड़ी नहीं पकड़ सकीं और गहरे पानी में डूब गईं।
एक घंटे की मशक्कत के बाद मिले शव
सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुँची। गोताखोरों ने सर्चिंग शुरू की, लेकिन इससे पहले ही दोनों किशोरियों के शव पानी में उतराने लगे और बाहर निकाले गए। हादसे से पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है। दोनों सहेलियां पड़ोस में रहती थीं और गहरी दोस्ती के लिए जानी जाती थीं।
पुलिस का कहना
आरोन थाना प्रभारी अतुल सिंह चौहान ने बताया कि यह हादसा एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में हुआ है। तीन किशोरियों की जान बचाने वाले किशोर अंकित की बहादुरी काबिल-ए-तारीफ है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
.............................................................................................................................
वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक करके फॉलो कीजिये,
या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।।
https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए