दारू पार्टी में मौत या साजिश? जीजा को तालाब में धक्का देकर मार डाला

Sidhi, MP

रामपुर नैकिन तहसील के चोभरा दिग्विजय गांव में एक दारू पार्टी के दौरान जीजा की मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।

 मंगलवार रात हुई इस घटना को पहले हादसा माना जा रहा था, लेकिन मृतक के नाबालिग भतीजे के बयान ने मामले को हत्या की ओर मोड़ दिया है।

30 वर्षीय राजकुमार कोल, जो मझिगवां का रहने वाला था, अपनी ससुराल आया हुआ था। उसी दौरान गांव के ही कुछ युवकों—जो उसके मुंहबोले साले भी बताए जा रहे हैं—ने उसे शराब पार्टी के लिए बुलाया। पहले माहौल सामान्य था, लेकिन नशा चढ़ते ही कहासुनी और विवाद बढ़ गया।

परिजनों का आरोप है कि वरुण, गब्बर, संजय और लालू नाम के युवकों ने जानबूझकर राजकुमार को उस तालाब में धक्का दे दिया, जिसमें गहराई अधिक थी और उसे तैरना भी नहीं आता था।

बात तब खुली जब मृतक का भतीजा राहुल, जो घटनास्थल पर मौजूद था, सामने आया। उसने बताया कि उसके फूफा को वरुण ने अचानक तालाब में धक्का दिया, जिसके बाद बाकी लोग वहां से भाग गए।

पुलिस को जैसे ही राहुल की गवाही मिली, मामले ने पूरी तरह से करवट ली। सीधी से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई और करीब 13 घंटे बाद बुधवार सुबह 8 बजे शव बरामद किया गया।

पुलिस जांच जारी है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। थाना प्रभारी सुधांशु तिवारी ने कहा है कि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Jul 2025 By दैनिक जागरण

दारू पार्टी में मौत या साजिश? जीजा को तालाब में धक्का देकर मार डाला

Sidhi, MP

 मंगलवार रात हुई इस घटना को पहले हादसा माना जा रहा था, लेकिन मृतक के नाबालिग भतीजे के बयान ने मामले को हत्या की ओर मोड़ दिया है।

30 वर्षीय राजकुमार कोल, जो मझिगवां का रहने वाला था, अपनी ससुराल आया हुआ था। उसी दौरान गांव के ही कुछ युवकों—जो उसके मुंहबोले साले भी बताए जा रहे हैं—ने उसे शराब पार्टी के लिए बुलाया। पहले माहौल सामान्य था, लेकिन नशा चढ़ते ही कहासुनी और विवाद बढ़ गया।

परिजनों का आरोप है कि वरुण, गब्बर, संजय और लालू नाम के युवकों ने जानबूझकर राजकुमार को उस तालाब में धक्का दे दिया, जिसमें गहराई अधिक थी और उसे तैरना भी नहीं आता था।

बात तब खुली जब मृतक का भतीजा राहुल, जो घटनास्थल पर मौजूद था, सामने आया। उसने बताया कि उसके फूफा को वरुण ने अचानक तालाब में धक्का दिया, जिसके बाद बाकी लोग वहां से भाग गए।

पुलिस को जैसे ही राहुल की गवाही मिली, मामले ने पूरी तरह से करवट ली। सीधी से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई और करीब 13 घंटे बाद बुधवार सुबह 8 बजे शव बरामद किया गया।

पुलिस जांच जारी है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। थाना प्रभारी सुधांशु तिवारी ने कहा है कि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/death-or-conspiracy-in-daru-party-was-pushed-and-killed/article-29258

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.