- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- महाकाल मंदिर की सुरक्षा को लेकर सांसद फिरोजिया सक्रिय, केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग
महाकाल मंदिर की सुरक्षा को लेकर सांसद फिरोजिया सक्रिय, केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग
Ujjain, MP
उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र से सांसद अनिल फिरोजिया ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर श्री महाकालेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष आग्रह किया है।
उन्होंने महाकाल लोक परिसर में CISF और CRPF जैसे केंद्रीय सुरक्षा बलों की स्थायी तैनाती की मांग करते हुए एक औपचारिक पत्र भी सौंपा।
यह मांग हाल ही में श्रावण मास के दौरान हुई एक गंभीर घटना के बाद और अधिक अहम हो गई है, जब इंदौर से भाजपा विधायक गोलू शुक्ला एवं उनके पुत्र द्वारा गर्भगृह में जबरन प्रवेश करने की घटना सामने आई थी। इस घटनाक्रम ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सांसद फिरोजिया ने बताया कि श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर केवल उज्जैन का नहीं, बल्कि देश और विदेशों से करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। ऐसे में भविष्य में होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ 2028 जैसे विशाल आयोजनों को देखते हुए सुरक्षा इंतजामों को अब केवल स्थानीय पुलिस तक सीमित रखना पर्याप्त नहीं है।
उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहारों, भस्म आरती और सिंहस्थ जैसे आयोजनों के दौरान मंदिर क्षेत्र में भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक नियंत्रण, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा, साथ ही तकनीकी निगरानी और आपातकालीन व्यवस्थाओं की चुनौती होती है। इन स्थितियों में केंद्रीय बलों की मौजूदगी सुरक्षा को और सुदृढ़ कर सकती है।
महाकाल मंदिर समिति की ओर से चौबीसों घंटे ऑनलाइन दर्शन की सुविधा पहले से उपलब्ध है, लेकिन भौतिक सुरक्षा के स्तर को भी अब स्थायी और मजबूत बनाने की जरूरत है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए