भोपाल में अतिथि शिक्षकों का प्रदर्शन, स्थायी नियुक्ति की मांग तेज

भोपाल (म.प्र.)

On

भोपाल प्रदर्शन में अतिथि शिक्षकों ने नियमितीकरण और वेतन वृद्धि सहित कई मांगें उठाईं

एमपी की राजधानी भोपाल में आज अतिथि शिक्षकों का प्रदर्शन उस समय तेज हो गया, जब सैकड़ों शिक्षक अंबेडकर पार्क में एकत्र होकर अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध जताने लगे। स्कूल अतिथि शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से आए शिक्षकों ने नियमितीकरण, वेतन वृद्धि और सेवा सुरक्षा जैसे मुद्दों को उठाया। संगठन के पदाधिकारियों ने साफ कहा कि वर्षों से काम कर रहे अतिथि शिक्षकों के साथ अब और अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बता दें,यह प्रदर्शन लंबे समय से लंबित मांगों के समाधान की दिशा में दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है।

प्रदर्शन में शामिल शिक्षकों का कहना है कि चुनाव के दौरान सरकार और नेताओं ने कई वादे किए थे, लेकिन अब तक उन पर कोई ठोस अमल नहीं हुआ। इससे शिक्षकों के बीच असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा है।

अतिथि शिक्षकों की प्रमुख मांगें

अतिथि शिक्षकों ने सरकार के सामने कई अहम मांगें रखी हैं। इनमें नियमितीकरण, मानदेय में वृद्धि और अनुभव आधारित लाभ प्रमुख हैं।इसके अलावा, शिक्षकों ने विभागीय परीक्षा आयोजित करने, वार्षिक अनुबंध लागू करने और शिक्षक भर्ती में बोनस अंक देने की भी मांग की है। संगठन का कहना है कि इन मांगों को पूरा किए बिना शिक्षा व्यवस्था को मजबूत नहीं किया जा सकता।

सरकार पर सवाल

संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सीधे सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जब वे विधायक थे, तब अतिथि शिक्षकों के पक्ष में आवाज उठाई थी, लेकिन अब मुख्यमंत्री बनने के बाद इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए।प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह परिहार ने कहा कि पहले भी कई बार इस मुद्दे पर राजनीतिक समर्थन मिला, लेकिन अब वही नेता चुप हैं। इससे शिक्षकों में निराशा बढ़ी है।

स्थायी रोजगार की मांग

प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह सिर्फ वेतन या अनुबंध का मुद्दा नहीं है, बल्कि हजारों परिवारों के भविष्य से जुड़ा सवाल है।संयुक्त मोर्चा के अन्य पदाधिकारियों के मुताबिक, कई शिक्षक वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें स्थायी रोजगार नहीं मिल रहा। ऐसे में सरकार को जल्द निर्णय लेकर उनका भविष्य सुरक्षित करना चाहिए।फिलहाल सरकार की ओर से इस प्रदर्शन पर कोई औपचारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि, माना जा रहा है कि बढ़ते दबाव के बीच सरकार को जल्द ही कोई निर्णय लेना पड़ सकता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Apr 2026 By Nitin Trivedi

भोपाल में अतिथि शिक्षकों का प्रदर्शन, स्थायी नियुक्ति की मांग तेज

भोपाल (म.प्र.)

एमपी की राजधानी भोपाल में आज अतिथि शिक्षकों का प्रदर्शन उस समय तेज हो गया, जब सैकड़ों शिक्षक अंबेडकर पार्क में एकत्र होकर अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध जताने लगे। स्कूल अतिथि शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से आए शिक्षकों ने नियमितीकरण, वेतन वृद्धि और सेवा सुरक्षा जैसे मुद्दों को उठाया। संगठन के पदाधिकारियों ने साफ कहा कि वर्षों से काम कर रहे अतिथि शिक्षकों के साथ अब और अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बता दें,यह प्रदर्शन लंबे समय से लंबित मांगों के समाधान की दिशा में दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है।

प्रदर्शन में शामिल शिक्षकों का कहना है कि चुनाव के दौरान सरकार और नेताओं ने कई वादे किए थे, लेकिन अब तक उन पर कोई ठोस अमल नहीं हुआ। इससे शिक्षकों के बीच असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा है।

अतिथि शिक्षकों की प्रमुख मांगें

अतिथि शिक्षकों ने सरकार के सामने कई अहम मांगें रखी हैं। इनमें नियमितीकरण, मानदेय में वृद्धि और अनुभव आधारित लाभ प्रमुख हैं।इसके अलावा, शिक्षकों ने विभागीय परीक्षा आयोजित करने, वार्षिक अनुबंध लागू करने और शिक्षक भर्ती में बोनस अंक देने की भी मांग की है। संगठन का कहना है कि इन मांगों को पूरा किए बिना शिक्षा व्यवस्था को मजबूत नहीं किया जा सकता।

सरकार पर सवाल

संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सीधे सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जब वे विधायक थे, तब अतिथि शिक्षकों के पक्ष में आवाज उठाई थी, लेकिन अब मुख्यमंत्री बनने के बाद इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए।प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह परिहार ने कहा कि पहले भी कई बार इस मुद्दे पर राजनीतिक समर्थन मिला, लेकिन अब वही नेता चुप हैं। इससे शिक्षकों में निराशा बढ़ी है।

स्थायी रोजगार की मांग

प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह सिर्फ वेतन या अनुबंध का मुद्दा नहीं है, बल्कि हजारों परिवारों के भविष्य से जुड़ा सवाल है।संयुक्त मोर्चा के अन्य पदाधिकारियों के मुताबिक, कई शिक्षक वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें स्थायी रोजगार नहीं मिल रहा। ऐसे में सरकार को जल्द निर्णय लेकर उनका भविष्य सुरक्षित करना चाहिए।फिलहाल सरकार की ओर से इस प्रदर्शन पर कोई औपचारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि, माना जा रहा है कि बढ़ते दबाव के बीच सरकार को जल्द ही कोई निर्णय लेना पड़ सकता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/demonstration-of-guest-teachers-in-bhopal-demand-for-permanent-appointment/article-52342

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.