- Hindi News
- देश विदेश
- काशी में पीएम मोदी का रोड शो, काशी विश्वनाथ में पूजा-अर्चना
काशी में पीएम मोदी का रोड शो, काशी विश्वनाथ में पूजा-अर्चना
नेशनल न्यूज
प्रधानमंत्री मोदी ने काशी विश्वनाथ में पूजा की, 14 किमी रोड शो में उमड़ा जनसैलाब प्रधानमंत्री के काशी दौरे ने एक बार फिर शहर की सियासी और धार्मिक हलचल तेज कर दी।रोड शो और मंदिर दर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर नजर आए।
वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भव्य रोड शो और काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ अपने दौरे को खास बनाया। सुबह बीएलडब्ल्यू गेस्ट हाउस से शुरू हुआ उनका करीब 14 किलोमीटर लंबा रोड शो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर काशी विश्वनाथ धाम तक पहुंचा। रास्ते भर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। जगह-जगह फूल बरसाए गए और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा। मंदिर पहुंचने पर 108 बटुकों ने शंखनाद के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने गर्भगृह में करीब 20 मिनट तक विधिवत पूजा-अर्चना की, जहां पांच पंडितों ने पूजा संपन्न कराई। यह प्रधानमंत्री का काशी में 11 साल के दौरान 54वां दौरा बताया जा रहा है और 2026 का पहला दौरा है, जिसे राजनीतिक और विकासात्मक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।
प्रधानमंत्री के रोड शो के दौरान शहर के प्रमुख चैराहों पर भारी भीड़ देखी गई। पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। कई स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहा और आम वाहनों की आवाजाही सीमित कर दी गई। लहुराबीर, मैदागिन और गोदौलिया जैसे इलाकों में विशेष सतर्कता बरती गई। अधिकारियों के अनुसार, वीआईपी मूवमेंट के दौरान सुरक्षा में किसी तरह की चूक न हो, इसके लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया था।
मंदिर पहुंचने पर प्रधानमंत्री को पारंपरिक तरीके से त्रिपुंड लगाया गया और माला पहनाई गई। बाहर निकलने के बाद भाजपा नेताओं ने उन्हें त्रिशूल और डमरू भेंट किया, जिसे उन्होंने हाथ में लेकर अभिवादन भी किया। यह दृश्य रोड शो के दौरान मौजूद लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बना रहा।
विकास परियोजनाएं
इस दौरे से एक दिन पहले प्रधानमंत्री ने वाराणसी में 6,350 करोड़ रुपए की 163 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया था। इनमें स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर और रेल सेवाओं से जुड़ी कई योजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने दो नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई, जो वाराणसी को पुणे और अयोध्या को मुंबई से जोड़ेंगी।रिपोर्ट्स के अनुसार, इन परियोजनाओं का उद्देश्य पूर्वांचल क्षेत्र में कनेक्टिविटी और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना है। साथ ही रोजगार के अवसर बढ़ाने पर भी फोकस किया गया है।
राजनीतिक संदेश
प्रधानमंत्री ने अपने दौरे के दौरान नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में भी हिस्सा लिया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। उन्होंने अपने संबोधन में महिला सशक्तिकरण और आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर जोर दिया। इस कार्यक्रम के जरिए महिला वोटर्स तक खास संदेश देने की कोशिश की गई।
काशी में प्रधानमंत्री का यह दौरा आगामी चुनावी समीकरणों को देखते हुए महत्वपूर्ण है। रोड शो और जनसभा के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाने का प्रयास भी साफ नजर आया।इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी प्रधानमंत्री के विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाया। उनका कहना था कि काशी में पिछले वर्षों में व्यापक बदलाव देखने को मिला है, जिससे जनता का भरोसा और मजबूत हुआ है।
प्रधानमंत्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा के बाद सड़क मार्ग से एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से उत्तर प्रदेश के हरदोई के लिए रवाना हुए। वहां वे गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे, जो मेरठ से प्रयागराज तक करीब 594 किलोमीटर लंबा होगा।यह परियोजना राज्य में परिवहन और आर्थिक गतिविधियों को नई गति देगी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए