भोपाल में सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, आधी सैलरी पर नाराजगी

Bhopal, MP

कोलार इलाके में कचरा नहीं उठाया, कांग्रेस नेता रविंद्र साहू ने समर्थन किया

 भोपाल नगर निगम में आधी सैलरी मिलने से नाराज सफाईकर्मियों ने शनिवार सुबह शहर के कई इलाकों में प्रदर्शन किया। विशेष रूप से कोलार इलाके में सबसे अधिक असर देखा गया, जहां सफाई कर्मचारी सफाई वाहन खड़ी कर नारेबाजी कर रहे थे और कचरा नहीं उठाया गया।

सफाईकर्मियों का कहना है कि 16 अक्टूबर से आधार आधारित अटेंडेंस सिस्टम लागू होने के कारण उन्हें 16 से 31 अक्टूबर तक की ही सैलरी मिली। आधे वेतन मिलने से कर्मचारियों में गहरी नाराजगी है, क्योंकि वे अपने परिवार, बच्चों की फीस और अन्य आवश्यक खर्चों के लिए पूरी सैलरी पर निर्भर हैं।

सफाईकर्मियों के समर्थन में कांग्रेस नेता रविंद्र साहू भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो वे भूख हड़ताल पर बैठने से पीछे नहीं हटेंगे। साथ ही महापौर और कमिश्नर से तत्काल मांग का समाधान करने की अपील की।

निगम और कर्मचारी संघ का पक्ष

भोपाल नगर निगम में 15 हजार से अधिक सफाईकर्मी कार्यरत हैं। भारतीय सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष सोनू डागर ने बताया कि नया अटेंडेंस सिस्टम पूरे महीने की सैलरी के बजाय आधी सैलरी देने का कारण बना। उनका कहना है कि अगर निगम को नए सिस्टम को लागू करना था, तो इसे 1 नवंबर से शुरू करना चाहिए था, ताकि कर्मचारियों की पूरी सैलरी प्रभावित न हो।

तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के महामंत्री उमाशंकर तिवारी ने इसे साफ अपमान बताया। उनका कहना है कि जो कर्मचारी रात-दिन मेहनत करके भोपाल को स्वच्छ बनाए रखते हैं, उन्हें आधे वेतन पर काम करने को मजबूर करना उचित नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से तत्काल संज्ञान लेने और सफाईकर्मियों को सम्मानजनक वेतन देने की मांग की।

प्रदर्शन का असर

कोलार स्थित निगम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन के कारण सफाई गतिविधियां पूरी तरह ठप रही। अन्य इलाकों में भी कर्मचारियों की नाराजगी का असर देखने को मिला। कर्मचारी नेता यह स्पष्ट कर चुके हैं कि आधा वेतन, पूरा काम की नीति स्वीकार्य नहीं है।

सफाईकर्मियों ने यह भी मांग की कि अटेंडेंस के समय में बदलाव किया जाए। महिलाओं का समय सुबह 8 बजे और पुरुषों का सुबह 7 बजे करने की बात निगम प्रशासन से कही गई थी, ताकि सुबह के काम निपटाकर सफाई की जा सके।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Nov 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/demonstration-of-sanitation-workers-in-bhopal-displeasure-over-half-salary/article-37332

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.