मरीजों को निजी अस्पताल में भेजने वाले 8 एंबुलेंस कर्मचारियों को विभाग ने नौकरी से निकाला

Badwani, MP

मध्यप्रदेश के बड़वानी में 108 एंबुलेंस सेवा में तैनात कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। कमीशन के लालच में मरीजों को सरकारी अस्पताल की बजाय निजी अस्पतालों में भेजने के मामले में 8 कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेखा जमरे के अनुसार, इस मामले में दो शिकायतें मुख्यमंत्री पोर्टल पर मिली थीं। सांसद गजेंद्र पटेल, डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने भी इस मुद्दे पर कार्रवाई की मांग की थी। जांच में पाया गया कि 108 और जननी वाहनों का स्टाफ मरीजों को निजी अस्पतालों में ले जाता था। वे मरीजों की चोट के आधार पर अस्पताल संचालकों से कमीशन मांगते थे। जो अस्पताल ज्यादा कमीशन देता, मरीजों को वहीं भेजा जाता था। कार्रवाई में तीन ईएमटी और चार पायलट को पहले ही हटाया जा चुका था।

विसल ब्लोअर सुनील शर्मा की शिकायत पर सिलावद क्षेत्र के मास्टर माइंड हेमंत कमल को भी बर्खास्त किया गया है। 108 के जिला समन्वयक ने बाकी स्टाफ को कड़ी चेतावनी दी है। भविष्य में ऐसी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएमएचओ डॉ जमरे ने बताया कि व्यवस्था में पारदर्शिता के लिए 108 व जननी वाहन स्टाफ और को-ऑर्डिनेटर के साथ एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया जा रहा है जो घायलों अथवा प्रसूता को अस्पताल तक पहुंचाने की जानकारी आवश्यक रूप से शेयर करेंगे।

डॉ सुरेखा जमरे, सीएमएचओ

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Mar 2025 By दैनिक जागरण

मरीजों को निजी अस्पताल में भेजने वाले 8 एंबुलेंस कर्मचारियों को विभाग ने नौकरी से निकाला

Badwani, MP

मध्यप्रदेश के बड़वानी में 108 एंबुलेंस सेवा में तैनात कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। कमीशन के लालच में मरीजों को सरकारी अस्पताल की बजाय निजी अस्पतालों में भेजने के मामले में 8 कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेखा जमरे के अनुसार, इस मामले में दो शिकायतें मुख्यमंत्री पोर्टल पर मिली थीं। सांसद गजेंद्र पटेल, डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने भी इस मुद्दे पर कार्रवाई की मांग की थी। जांच में पाया गया कि 108 और जननी वाहनों का स्टाफ मरीजों को निजी अस्पतालों में ले जाता था। वे मरीजों की चोट के आधार पर अस्पताल संचालकों से कमीशन मांगते थे। जो अस्पताल ज्यादा कमीशन देता, मरीजों को वहीं भेजा जाता था। कार्रवाई में तीन ईएमटी और चार पायलट को पहले ही हटाया जा चुका था।

विसल ब्लोअर सुनील शर्मा की शिकायत पर सिलावद क्षेत्र के मास्टर माइंड हेमंत कमल को भी बर्खास्त किया गया है। 108 के जिला समन्वयक ने बाकी स्टाफ को कड़ी चेतावनी दी है। भविष्य में ऐसी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएमएचओ डॉ जमरे ने बताया कि व्यवस्था में पारदर्शिता के लिए 108 व जननी वाहन स्टाफ और को-ऑर्डिनेटर के साथ एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया जा रहा है जो घायलों अथवा प्रसूता को अस्पताल तक पहुंचाने की जानकारी आवश्यक रूप से शेयर करेंगे।

डॉ सुरेखा जमरे, सीएमएचओ
https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/department-fired-8-ambulance-employees-who-sent-patients-to-private/article-14727

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.