- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने लक्ष्मण बाग गौशाला में की गोवर्धन पूजा और गौ-सेवा
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने लक्ष्मण बाग गौशाला में की गोवर्धन पूजा और गौ-सेवा
Rewa, MP
दीपावली के अगले दिन पूरे मध्य प्रदेश में गोवर्धन पूजा उत्साह और भक्ति के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा स्थित लक्ष्मण बाग गौशाला में गौ-सेवा करते हुए गोवर्धन पूजा की।
उप मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा अर्चना की, गौ माता की आरती उतारी और उन्हें अपने हाथों से चारा खिलाया। इस अवसर पर उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार इस वर्ष प्रदेश की सभी गौशालाओं में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि गौ-वंश संवर्धन और जागरूकता बढ़े।
गौशाला में उपस्थित भक्तों और स्थानीय लोगों के लिए विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए