चलती ट्रेन में अचानक फुफकारने लगा कोबरा, नजर पड़ते ही गाड़ी में मच गई अफरातफरी, वीडियो में देखें पूरा मंजर

Indian Railway News

सांप एक ऐसा जीव है, जिसे देखते ही लोगों के होश उड़ जाते हैं. हालत ये होती है, सांप को देखते ही लोग उस जगह से भाग निकलते हैं. ऐसे में अगर कभी किंग कोबरा चलती ट्रेन में दिख जाए, तो क्या होगा. जी हां, रविवार को जबलपुर से मुंबई की ओर जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस में कुछ ऐसा ही हुआ.

जबलपुर से मुंबई की ओर जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ट्रेन के कोच नंबर G3 की साइड बर्थ नंबर 23 पर बैठे यात्रियों ने एक जहरीला किंग कोबरा देखा. कसारा रेलवे स्टेशन के पास यात्रियों की नजर इस सांप पर पड़ी, जिसके बाद पूरे कोच में अफरातफरी मच गई.

रेलवे ने बदल दी कोच

घबराए यात्रियों ने सांप का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया, जिससे रेलवे अधिकारियों तक सूचना तेजी से पहुंची. जैसे ही ट्रेन छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (CST) पहुंची, तो वहां मौजूद रेलवे कर्मियों और आरपीएफ जवानों ने कोच की गहन तलाशी ली, लेकिन सांप को ढूंढ़ने में कामयाबी नहीं मिली. इस घटना के बाद यात्रियों ने जोरदार हंगामा किया और सुरक्षा की मांग की. रेलवे प्रबंधन ने तत्परता दिखाते हुए जी3 कोच को ट्रेन से हटाकर उसे एक नए कोच से बदल दिया, ताकि आगे की यात्रा में कोई बाधा न हो.

यात्रियों ने रेलवे से की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

इस घटना ने यात्रियों के मन में डर पैदा कर दिया है. लिहाजा, लोगों ने रेलवे से यह मांग की है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सुरक्षा उपायों को और मजबूत किया जाए. जहां पहले यात्रियों को कोच में कॉकरोच और चूहों जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता था. वहीं, अब गरीब रथ एक्सप्रेस में सांप मिलने की घटना ने रेलवे की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. इस अप्रत्याशित घटना ने यात्रियों के बीच भय और असुरक्षा की भावना पैदा कर दी है और रेलवे की मौजूदा व्यवस्था की खामियों को उजागर किया है.

koकसारा स्टेशन के पास ट्रेन के कोच में सांप मिलने से यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं. पहले भी ट्रेनों में गंदगी, कॉकरोच और चूहों की शिकायतें आम रही हैं, लेकिन सांप जैसी खतरनाक जीव के मिलने से   रेलवे प्रबंधन के सुरक्षा उपायों पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है.रेलवे की तरफ से हालांकि घटना के तुरंत बाद कोच को बदल दिया गया, लेकिन इस घटना ने यात्रियों के मन में यह सवाल पैदा किया है कि साफ-सफाई और कोचों की नियमित जांच को लेकर रेलवे कितनी गंभीर है. यात्रियों का कहना है कि अगर इस तरह की घटनाओं पर तुरंत ध्यान नहीं दिया गया, तो भविष्य में और भी गंभीर घटनाएं हो सकती हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Sep 2024 By दैनिक जागरण

चलती ट्रेन में अचानक फुफकारने लगा कोबरा, नजर पड़ते ही गाड़ी में मच गई अफरातफरी, वीडियो में देखें पूरा मंजर

Indian Railway News

सांप एक ऐसा जीव है, जिसे देखते ही लोगों के होश उड़ जाते हैं. हालत ये होती है, सांप को देखते ही लोग उस जगह से भाग निकलते हैं. ऐसे में अगर कभी किंग कोबरा चलती ट्रेन में दिख जाए, तो क्या होगा. जी हां, रविवार को जबलपुर से मुंबई की ओर जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस में कुछ ऐसा ही हुआ.

जबलपुर से मुंबई की ओर जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ट्रेन के कोच नंबर G3 की साइड बर्थ नंबर 23 पर बैठे यात्रियों ने एक जहरीला किंग कोबरा देखा. कसारा रेलवे स्टेशन के पास यात्रियों की नजर इस सांप पर पड़ी, जिसके बाद पूरे कोच में अफरातफरी मच गई.

रेलवे ने बदल दी कोच

घबराए यात्रियों ने सांप का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया, जिससे रेलवे अधिकारियों तक सूचना तेजी से पहुंची. जैसे ही ट्रेन छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (CST) पहुंची, तो वहां मौजूद रेलवे कर्मियों और आरपीएफ जवानों ने कोच की गहन तलाशी ली, लेकिन सांप को ढूंढ़ने में कामयाबी नहीं मिली. इस घटना के बाद यात्रियों ने जोरदार हंगामा किया और सुरक्षा की मांग की. रेलवे प्रबंधन ने तत्परता दिखाते हुए जी3 कोच को ट्रेन से हटाकर उसे एक नए कोच से बदल दिया, ताकि आगे की यात्रा में कोई बाधा न हो.

यात्रियों ने रेलवे से की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

इस घटना ने यात्रियों के मन में डर पैदा कर दिया है. लिहाजा, लोगों ने रेलवे से यह मांग की है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सुरक्षा उपायों को और मजबूत किया जाए. जहां पहले यात्रियों को कोच में कॉकरोच और चूहों जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता था. वहीं, अब गरीब रथ एक्सप्रेस में सांप मिलने की घटना ने रेलवे की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. इस अप्रत्याशित घटना ने यात्रियों के बीच भय और असुरक्षा की भावना पैदा कर दी है और रेलवे की मौजूदा व्यवस्था की खामियों को उजागर किया है.

koकसारा स्टेशन के पास ट्रेन के कोच में सांप मिलने से यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं. पहले भी ट्रेनों में गंदगी, कॉकरोच और चूहों की शिकायतें आम रही हैं, लेकिन सांप जैसी खतरनाक जीव के मिलने से   रेलवे प्रबंधन के सुरक्षा उपायों पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है.रेलवे की तरफ से हालांकि घटना के तुरंत बाद कोच को बदल दिया गया, लेकिन इस घटना ने यात्रियों के मन में यह सवाल पैदा किया है कि साफ-सफाई और कोचों की नियमित जांच को लेकर रेलवे कितनी गंभीर है. यात्रियों का कहना है कि अगर इस तरह की घटनाओं पर तुरंत ध्यान नहीं दिया गया, तो भविष्य में और भी गंभीर घटनाएं हो सकती हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/deputy-cm-arun-sao-who-arrived-for-the-first-time/article-75

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.