रामराजा सरकार के दरबार पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार का किया ऐलान

Niwari, MP

On

मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला बुधवार को धार्मिक नगरी ओरछा पहुंचे, जहां उन्होंने रामराजा सरकार के दरबार में हाजिरी लगाकर प्रदेशवासियों की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। दर्शन उपरांत मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने निवाड़ी जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने का आश्वासन दिया।

डिप्टी सीएम शुक्ला ने कहा कि निवाड़ी जैसे छोटे जिलों में भी स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि सितंबर से अक्टूबर के बीच जिले के अस्पतालों में डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ की संख्या में इजाफा किया जाएगा। साथ ही, आधुनिक उपकरणों और आवश्यक आधारभूत ढांचे की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

कोरोना को लेकर अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य तंत्र

देशभर में एक बार फिर कोविड-19 के मामलों में वृद्धि को देखते हुए उपमुख्यमंत्री ने चिंता जताई और कहा कि राज्य सरकार केंद्र सरकार की एडवाइजरी के मुताबिक काम कर रही है। सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है और जरूरी संसाधन उपलब्ध करा दिए गए हैं।

उन्होंने कहा, "हमारा चिकित्सा अमला पूरी तरह सजग है। घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्कता बेहद जरूरी है।"

निवाड़ी को जल्द मिलेगी स्वास्थ्य सुविधाओं में राहत

डिप्टी सीएम ने माना कि निवाड़ी जिला अभी स्वास्थ्य सेवाओं के लिहाज से कमजोर स्थिति में है, लेकिन जल्द ही यहां के नागरिकों को राहत मिलने वाली है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की योजना के अंतर्गत छोटे जिलों की ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि हर नागरिक को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 May 2025 By Nitin Trivedi

रामराजा सरकार के दरबार पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार का किया ऐलान

Niwari, MP

डिप्टी सीएम शुक्ला ने कहा कि निवाड़ी जैसे छोटे जिलों में भी स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि सितंबर से अक्टूबर के बीच जिले के अस्पतालों में डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ की संख्या में इजाफा किया जाएगा। साथ ही, आधुनिक उपकरणों और आवश्यक आधारभूत ढांचे की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

कोरोना को लेकर अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य तंत्र

देशभर में एक बार फिर कोविड-19 के मामलों में वृद्धि को देखते हुए उपमुख्यमंत्री ने चिंता जताई और कहा कि राज्य सरकार केंद्र सरकार की एडवाइजरी के मुताबिक काम कर रही है। सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है और जरूरी संसाधन उपलब्ध करा दिए गए हैं।

उन्होंने कहा, "हमारा चिकित्सा अमला पूरी तरह सजग है। घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्कता बेहद जरूरी है।"

निवाड़ी को जल्द मिलेगी स्वास्थ्य सुविधाओं में राहत

डिप्टी सीएम ने माना कि निवाड़ी जिला अभी स्वास्थ्य सेवाओं के लिहाज से कमजोर स्थिति में है, लेकिन जल्द ही यहां के नागरिकों को राहत मिलने वाली है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की योजना के अंतर्गत छोटे जिलों की ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि हर नागरिक को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/deputy-cm-rajendra-shukla-reached-the-court-of-ramraja-government/article-22438

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.