उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे की मुश्किलें बढ़ीं, ईओडब्ल्यू की FIR में पत्नी, भाई, बहू का भी नाम

BHOPAL, MP

आरोप है कि उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने बीडीए के अधिकारियों से मिलीभगत कर एक प्लॉट खरीदा और वहां व्यावसायिक गतिविधियां शुरू कर दीं.

सरकार पर लगातार निशाना साधने वाले विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे एक बार फिर मुश्किलों में घिर गए हैं. आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने हेमंत कटारे, पत्नी, भाई और बहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. आरोप है कि हेमंत कटारे और उनके पार्टनर ने बीडीए के अधिकारियों से मिलीभगत कर एक प्लॉट खरीद लिया. इसके बाद इस प्लॉट का लैंड यूज बदलकर इस पर व्यावसायिक गतिविधियां भी शुरू कर दी गईं.

नियम विरूद्ध तरीके से प्लॉट का आवंटन,लैंड यूज भी बदला

ईओडल्ब्यू के अधिकारियों के मुताबिक सामान्य प्रशासन विभाग से प्राप्त हुई शिकायत की जांच में सामने आया है कि भोपाल विकास प्राधिकरण ने मेसर्स हाई स्पीड मोटर्स को नियम विरूद्ध तरीके से प्लॉट का आवंटन किया था. इस फर्म में हेमंत कटारे, योगेश कटारे, नीरा कटारे, रूचि कटारे पार्टनर हैं. इन सभी ने भोपाल विकास प्राधिकरण के तत्कालीन सीईओ केपी राही, ओएसडी मनोज वर्मा और अन्य के साथ आपराधिक षडयंत्र कर बिना टेंडर प्रक्रिया के ही प्लॉट आवंटित करा लिया.

इस प्लॉट का आवासीय उपयोग ही किया जा सकता था, लेकिन बिना दस्तावेजों में संशोधन कराए इस प्लॉट का लैंड यूज बदलकर कमर्शियल कर दिया गया. शिकायत की जांच के बाद हाई स्पीड मोटर्स के सभी पार्टनर के अलावा भोपाल विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है.

लगातार सरकार पर साधते रहे हैं निशाना

हेमंत कटारे कांग्रेस के सीनियर दिवंगत नेता और पूर्व मंत्री सत्यदेव कटारे के बेटे हैं. वे भिंड जिले की अटेर विधानसभा से विधायक हैं. उन्होंने पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया को पिछला चुनाव हराया था. विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे लगातार सरकार पर निशाना साधते रहे हैं. लोकायुक्त और आयकर विभाग द्वारा की गई सौरभ शर्मा और बिल्डर राजेश शर्मा के मामले में वे सरकार को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश करते रहे हैं. अब इस मामले से उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

हेमंत कटारे पर पहले भी एक मामले में एफआईआर दर्ज हुई थी. भोपाल के एक पत्रकारिता विश्वविद्यालय की छात्रा ने उन पर ज्यादती और धमकाने के आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Feb 2025 By दैनिक जागरण

उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे की मुश्किलें बढ़ीं, ईओडब्ल्यू की FIR में पत्नी, भाई, बहू का भी नाम

BHOPAL, MP

सरकार पर लगातार निशाना साधने वाले विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे एक बार फिर मुश्किलों में घिर गए हैं. आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने हेमंत कटारे, पत्नी, भाई और बहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. आरोप है कि हेमंत कटारे और उनके पार्टनर ने बीडीए के अधिकारियों से मिलीभगत कर एक प्लॉट खरीद लिया. इसके बाद इस प्लॉट का लैंड यूज बदलकर इस पर व्यावसायिक गतिविधियां भी शुरू कर दी गईं.

नियम विरूद्ध तरीके से प्लॉट का आवंटन,लैंड यूज भी बदला

ईओडल्ब्यू के अधिकारियों के मुताबिक सामान्य प्रशासन विभाग से प्राप्त हुई शिकायत की जांच में सामने आया है कि भोपाल विकास प्राधिकरण ने मेसर्स हाई स्पीड मोटर्स को नियम विरूद्ध तरीके से प्लॉट का आवंटन किया था. इस फर्म में हेमंत कटारे, योगेश कटारे, नीरा कटारे, रूचि कटारे पार्टनर हैं. इन सभी ने भोपाल विकास प्राधिकरण के तत्कालीन सीईओ केपी राही, ओएसडी मनोज वर्मा और अन्य के साथ आपराधिक षडयंत्र कर बिना टेंडर प्रक्रिया के ही प्लॉट आवंटित करा लिया.

इस प्लॉट का आवासीय उपयोग ही किया जा सकता था, लेकिन बिना दस्तावेजों में संशोधन कराए इस प्लॉट का लैंड यूज बदलकर कमर्शियल कर दिया गया. शिकायत की जांच के बाद हाई स्पीड मोटर्स के सभी पार्टनर के अलावा भोपाल विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है.

लगातार सरकार पर साधते रहे हैं निशाना

हेमंत कटारे कांग्रेस के सीनियर दिवंगत नेता और पूर्व मंत्री सत्यदेव कटारे के बेटे हैं. वे भिंड जिले की अटेर विधानसभा से विधायक हैं. उन्होंने पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया को पिछला चुनाव हराया था. विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे लगातार सरकार पर निशाना साधते रहे हैं. लोकायुक्त और आयकर विभाग द्वारा की गई सौरभ शर्मा और बिल्डर राजेश शर्मा के मामले में वे सरकार को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश करते रहे हैं. अब इस मामले से उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

हेमंत कटारे पर पहले भी एक मामले में एफआईआर दर्ज हुई थी. भोपाल के एक पत्रकारिता विश्वविद्यालय की छात्रा ने उन पर ज्यादती और धमकाने के आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/deputy-leader-of-opposition-hemant-katare-increased-difficulties-in-the/article-10066

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.