महाकालेश्वर मंदिर में दशहरे पर भव्य भस्म आरती, दिव्य श्रृंगार के दर्शन से भक्त भाव-विभोर

Ujjain,M.P

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार प्रातःकाल दशहरे के पावन अवसर पर विशेष भस्म आरती संपन्न हुई। सुबह तड़के 4 बजे मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही गर्भगृह में मंत्रोच्चार और पूजन की गूंज से वातावरण श्रद्धा और भक्ति से भर गया।

पुजारियों ने भगवान महाकाल का जलाभिषेक करने के बाद दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से पंचामृत अभिषेक किया। इसके बाद भस्म अर्पण से पूर्व प्रथम घंटाल बजाकर हरिओम जल अर्पित किया गया। फिर मंत्रोच्चार के बीच भगवान का ध्यान कर ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्म अर्पित की गई।

557647356_1123470573244564_6286907169514119744_n-835x1024

दिव्य श्रृंगार के तहत भगवान महाकाल को शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला और पुष्पमालाओं से अलंकृत किया गया। इस अवसर पर मस्तक पर त्रिशूल का चिह्न और ड्रायफ्रूट से विशेष सजावट की गई, जिसने भक्तों को आकर्षित किया।

सुगंधित पुष्पों और आभूषणों से अलंकृत महाकाल का दर्शन करने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु अल सुबह उपस्थित हुए। भक्तों ने नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं कहकर आशीर्वाद प्राप्त किया और पूरे मंदिर परिसर में "जय श्री महाकाल" के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Oct 2025 By दैनिक जागरण

महाकालेश्वर मंदिर में दशहरे पर भव्य भस्म आरती, दिव्य श्रृंगार के दर्शन से भक्त भाव-विभोर

Ujjain,M.P

पुजारियों ने भगवान महाकाल का जलाभिषेक करने के बाद दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से पंचामृत अभिषेक किया। इसके बाद भस्म अर्पण से पूर्व प्रथम घंटाल बजाकर हरिओम जल अर्पित किया गया। फिर मंत्रोच्चार के बीच भगवान का ध्यान कर ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्म अर्पित की गई।

557647356_1123470573244564_6286907169514119744_n-835x1024

दिव्य श्रृंगार के तहत भगवान महाकाल को शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला और पुष्पमालाओं से अलंकृत किया गया। इस अवसर पर मस्तक पर त्रिशूल का चिह्न और ड्रायफ्रूट से विशेष सजावट की गई, जिसने भक्तों को आकर्षित किया।

सुगंधित पुष्पों और आभूषणों से अलंकृत महाकाल का दर्शन करने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु अल सुबह उपस्थित हुए। भक्तों ने नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं कहकर आशीर्वाद प्राप्त किया और पूरे मंदिर परिसर में "जय श्री महाकाल" के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/devotee-was-sent-to-the-devotee-with-a-grand-bhasma/article-34445

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.