बड़वानी में श्रद्धालुओं की बस पलटी: एक महिला की मौत, 30 से अधिक घायल; क्रेन से रेस्क्यू जारी

Barwani, MP

मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में मंगलवार सुबह नर्मदा परिक्रमा पर जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस खेतिया-पाटी रोड के बायगौर घाट पर पलट गई।

 हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को बस से बाहर निकालने का अभियान शुरू किया गया।

जानकारी के मुताबिक, बस (क्रमांक MP46ZP7986) में करीब 45 यात्री सवार थे, जो इंदौर से ओंकारेश्वर और बड़वानी होते हुए महाराष्ट्र के प्रकाशा की ओर जा रहे थे। हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ, जब बस अचानक मोड़ पर असंतुलित होकर पलट गई।

बस पलटने के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद खेतिया और पाटी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खेतिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पांच यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

घटना स्थल पर फंसे दो श्रद्धालुओं को निकालने के लिए प्रशासन ने क्रेन और जेसीबी की मदद ली। बस के डिवाइडर में फंस जाने से रेस्क्यू ऑपरेशन में कठिनाई आई। मौके पर पहुंचे पानसेमल विधायक श्याम बर्डे ने राहत कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को तत्काल सहायता के निर्देश दिए।

विधायक ने बताया कि बस में 45 से अधिक नर्मदा परिक्रमावासी सवार थे। हादसे के बाद ग्रामीणों ने बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। एक महिला श्रद्धालु की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि एक यात्री अब भी बस में फंसा हुआ था, जिसे निकालने के प्रयास देर तक जारी रहे।

स्थानीय प्रशासन ने घायलों के उपचार और परिजनों से संपर्क की व्यवस्था की है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और बस चालक से पूछताछ की जा रही है।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Oct 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/devotees-bus-overturns-in-barwani-one-woman-dead-more-than/article-36705

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.