देवास के खाटू श्याम मंदिर में श्रद्धा और भक्ति से मना देवशयनी एकादशी का पर्व, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

Dewas, MP

देवास के अमृत नगर स्थित प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में रविवार को देवशयनी एकादशी का पावन पर्व आस्था और भक्ति के वातावरण में मनाया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर में उमड़ पड़ी और जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों और रोशनी से खूबसूरती से सजाया गया था, जिससे श्रद्धालु अभिभूत नजर आए।

सुबह की महाआरती में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और श्याम बाबा के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पूजा-अर्चना के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया।

शाम को आयोजित भजन संध्या ने श्रद्धा का रंग और भी गहरा कर दिया। भजन गायक हरिओम उपाध्याय और राधा ठाकुर की मधुर प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। श्रोता श्याम भजनों पर झूमते और मंत्रमुग्ध होते दिखे।

इस विशेष आयोजन में मंदिर के संस्थापक श्याम शर्मा, प्रेम अग्रवाल, ओमप्रकाश बंसल, विक्रम शर्मा सहित अनेक गणमान्यजन भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की सफलता में मंदिर समिति और स्वयंसेवकों की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। यह आयोजन श्रद्धा, संगीत और सेवा का सुंदर समागम बन गया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Jul 2025 By दैनिक जागरण

देवास के खाटू श्याम मंदिर में श्रद्धा और भक्ति से मना देवशयनी एकादशी का पर्व, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

Dewas, MP

सुबह की महाआरती में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और श्याम बाबा के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पूजा-अर्चना के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया।

शाम को आयोजित भजन संध्या ने श्रद्धा का रंग और भी गहरा कर दिया। भजन गायक हरिओम उपाध्याय और राधा ठाकुर की मधुर प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। श्रोता श्याम भजनों पर झूमते और मंत्रमुग्ध होते दिखे।

इस विशेष आयोजन में मंदिर के संस्थापक श्याम शर्मा, प्रेम अग्रवाल, ओमप्रकाश बंसल, विक्रम शर्मा सहित अनेक गणमान्यजन भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की सफलता में मंदिर समिति और स्वयंसेवकों की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। यह आयोजन श्रद्धा, संगीत और सेवा का सुंदर समागम बन गया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/devotees-celebrated-the-festival-of-devshayani-ekadashi-in-the-khatu/article-26713

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.