मां नर्मदा जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं ने अलसुबह लगाई डुबकीः नरसिंहपुर बरमान घाट पर उमड़ी भीड़, मंडला में चढ़ाई चुनरी, जबलपुर में घाटों पर आज नहीं चली नाव

Dharm Desk

नर्मदा जयंती का पर्व आज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। ब्रह्म मुहूर्त से ही नर्मदा घाट तटों पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा लग गया। भक्तों ने स्नान कर पूजन-अर्चन किया। साथ ही सुख-समृद्धि की कामना की।

गौरीघाट में लगी भक्तों की भीड़
कुमार इंदर, जबलपुर। नर्मदा जयंती पर मध्य प्रदेश के जबलपुर में घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हल्की ठंड के बीच घाटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। आज के दिन शहर भर के श्रद्धालु नर्मदा तट पहुंचते हैं। इसी बीच गौरीघाट से दो किलोमीटर के क्षेत्र को नो व्हीकल जोन बनाया गया। इसके साथ ही गौरीघाट में तीन जगह पुलिस कंट्रोल रूम बनाया गया। जहां पुलिस और ट्रैफिक के जवान बड़ी संख्या में तैनात किए गए हैं। इस दौरान वॉच टॉवर और ड्रोन के माध्यम से नजर रखी जा रही है। भीड़ को देखते हुए घाटों पर नाव संचालन पर भी रोक लगा रखी है। मौके पर SDERF, होमगार्ड जवान के साथ जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद है।

नर्मदा जयंती पर मां के लाखो भक्तो की धूम,, प्रशासन दिखा सक्रिय

नरसिहपुर। नर्मदा जयंती पर नरसिहपुर में हर जगह उत्सव का माहौल बना हुआ है। जगह-जगह मां रेवा के तट पहुंचने वाले भक्तों के लिए भंडारों का आयोजन किया गया है। मां रेवा के भक्त भारी संख्या में नर्मदा नदी के तट पहुंच रहे हैं। इतना ही नहीं बच्चो से लेकर बड़े बुजुर्ग और महिलाएं मां रेवा की भक्ति के रंग में रंगे हुए दिख रहे हैं। धार्मिक गीतों पर नाच रहे हैं। आज नर्मदा नदी के बरमान घाट पर लाखों की संख्या में भक्त पहुंचने का अनुमान है। जिसके चलते पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा की पूरी व्यवस्था का ध्यान रखते हुए जगह जगह पुलिस बल तैनात किए हुए है।

डूबकी लगा रहे श्रद्धालु

पवन राय,मंडला। मंडला में भी आज नर्मदा जयंती के दिन संगम घाट में हजारों की तादाद में श्रद्धालु सूर्योदय के पहले पहुंच कर डूबकी लगा रहे हैं। मन्नत मांगने वाले और समाजिक संगठनों द्वारा चुनरी चढ़ाई गई। जिसमें हजारों साड़ियों को जोड़कर नर्मदा के एक किनारे से दूसरे किनारे तक पहुंचाया गया। मंडला नगर के हर तिराहे में प्रसाद वितरण और भंडारा का आयोजन किया गया है।

नर्मदा तट के पुजारी का कहना है कि आज मां नर्मदा का जन्म उत्सव है। और समस्त ऋषियों ने देवताओं ने इनकी स्तुति की हैं। वहीं प्रयागराज में महा कुंभ का आयोजन चल रहा है,और यहां भी मां नर्मदा जन्मोत्सव चल रहा है। मां नर्मदा दर्शन मात्र से पुण्य कर देती है। अनंत जन्मों की प्राप्ति हो जाती है और लोक परलोक की प्राप्ति हो जाती है। वर्ष में एक बार गंगा मां नर्मदा से मिलने आती हैं गंगा सप्तमी में ऐसी पावन बेला है।

  •  

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Feb 2025 By दैनिक जागरण

मां नर्मदा जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं ने अलसुबह लगाई डुबकीः नरसिंहपुर बरमान घाट पर उमड़ी भीड़, मंडला में चढ़ाई चुनरी, जबलपुर में घाटों पर आज नहीं चली नाव

Dharm Desk

नर्मदा जयंती का पर्व आज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। ब्रह्म मुहूर्त से ही नर्मदा घाट तटों पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा लग गया। भक्तों ने स्नान कर पूजन-अर्चन किया। साथ ही सुख-समृद्धि की कामना की।

गौरीघाट में लगी भक्तों की भीड़
कुमार इंदर, जबलपुर। नर्मदा जयंती पर मध्य प्रदेश के जबलपुर में घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हल्की ठंड के बीच घाटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। आज के दिन शहर भर के श्रद्धालु नर्मदा तट पहुंचते हैं। इसी बीच गौरीघाट से दो किलोमीटर के क्षेत्र को नो व्हीकल जोन बनाया गया। इसके साथ ही गौरीघाट में तीन जगह पुलिस कंट्रोल रूम बनाया गया। जहां पुलिस और ट्रैफिक के जवान बड़ी संख्या में तैनात किए गए हैं। इस दौरान वॉच टॉवर और ड्रोन के माध्यम से नजर रखी जा रही है। भीड़ को देखते हुए घाटों पर नाव संचालन पर भी रोक लगा रखी है। मौके पर SDERF, होमगार्ड जवान के साथ जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद है।

नर्मदा जयंती पर मां के लाखो भक्तो की धूम,, प्रशासन दिखा सक्रिय

नरसिहपुर। नर्मदा जयंती पर नरसिहपुर में हर जगह उत्सव का माहौल बना हुआ है। जगह-जगह मां रेवा के तट पहुंचने वाले भक्तों के लिए भंडारों का आयोजन किया गया है। मां रेवा के भक्त भारी संख्या में नर्मदा नदी के तट पहुंच रहे हैं। इतना ही नहीं बच्चो से लेकर बड़े बुजुर्ग और महिलाएं मां रेवा की भक्ति के रंग में रंगे हुए दिख रहे हैं। धार्मिक गीतों पर नाच रहे हैं। आज नर्मदा नदी के बरमान घाट पर लाखों की संख्या में भक्त पहुंचने का अनुमान है। जिसके चलते पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा की पूरी व्यवस्था का ध्यान रखते हुए जगह जगह पुलिस बल तैनात किए हुए है।

डूबकी लगा रहे श्रद्धालु

पवन राय,मंडला। मंडला में भी आज नर्मदा जयंती के दिन संगम घाट में हजारों की तादाद में श्रद्धालु सूर्योदय के पहले पहुंच कर डूबकी लगा रहे हैं। मन्नत मांगने वाले और समाजिक संगठनों द्वारा चुनरी चढ़ाई गई। जिसमें हजारों साड़ियों को जोड़कर नर्मदा के एक किनारे से दूसरे किनारे तक पहुंचाया गया। मंडला नगर के हर तिराहे में प्रसाद वितरण और भंडारा का आयोजन किया गया है।

नर्मदा तट के पुजारी का कहना है कि आज मां नर्मदा का जन्म उत्सव है। और समस्त ऋषियों ने देवताओं ने इनकी स्तुति की हैं। वहीं प्रयागराज में महा कुंभ का आयोजन चल रहा है,और यहां भी मां नर्मदा जन्मोत्सव चल रहा है। मां नर्मदा दर्शन मात्र से पुण्य कर देती है। अनंत जन्मों की प्राप्ति हो जाती है और लोक परलोक की प्राप्ति हो जाती है। वर्ष में एक बार गंगा मां नर्मदा से मिलने आती हैं गंगा सप्तमी में ऐसी पावन बेला है।

  •  
https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/devotees-dumped-alsubah-on-maa-narmada-janmotsav-climbing-at-narsinghpur/article-9439

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.