नए साल पर महाकाल मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, 40 मिनट में होंगे भगवान के दर्शन, जानिए खास प्लान

Ujjain, MP

बुधवार से नए साल की शुरुआत हो गई है. हजारों की संख्या में भक्त उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर पहुंचे और भगवान का आशीर्वाद लिया.

बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में नए साल का जश्न भक्तिभाव और श्रद्धा के साथ मनाया गया. हजारों श्रद्धालुओं ने प्रातःकाल की भस्म आरती में भाग लेकर नए साल की शुरुआत भगवान महाकाल के आशीर्वाद से की. भक्तिभाव और उत्साह का यह नजारा उज्जैन को एक बार फिर आध्यात्मिकता का केंद्र बना गया.

नए साल की भस्म आरती और विशेष आयोजन
बुधवार सुबह भगवान महाकाल का पंचामृत अभिषेक किया गया. जिसके बाद विशेष भस्म चढ़ाई गई और राजा के रूप में बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार किया गया. इसके बाद उनकी भस्म आरती हुई. अनूठी पूजा में शामिल होकर भक्तों ने सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की. जिला प्रशासन के अनुसार, 31 दिसंबर 2024 और 1 जनवरी 2025 के दौरान करीब 10 लाख भक्तों के आने की संभावना थी.

आम श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम
इस बार प्रशासन ने आम श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता दी है. भस्म आरती के लिए वीआईपी पास की संख्या सीमित रखी गई है. भक्तों को तीर्थ यात्रा का बेहतर अनुभव देने के लिए चलित भस्म आरती की व्यवस्था की गई, जिससे केवल 40-45 मिनट में दर्शन कर सकेंगे. इसके अलावा बड़ी संख्या में भक्तों के आगमन को देखते हुए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं.

Baba Mahakal snan
बाबा महाकाल को कराया गया स्नान 
 
सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे से निगरानी
700 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से पूरे क्षेत्र पर निगरानी रखी जाएगी. प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के लिए विशेष ड्रोन तैनात किया है. वहीं दिव्यांग भक्तों के लिए व्हीलचेयर, जूता स्टैंड, खोया-पाया और पूछताछ केंद्र की व्यवस्था की गई है. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यातायात विभाग ने डायवर्जन और पार्किंग की विशेष योजना तैयार की है.

devotees darshan baba mahakal
श्रद्धालुओं ने किए बाबा महाकाल के दर्शन 
 
1. चार पहिया वाहनों के लिए:
इंदौर/देवास मार्ग: कर्कराज और भील समाज पार्किंग
बड़नगर/नागदा मार्ग: मोहनपुरा ब्रिज से कार्तिक मेला मैदान
आगर मार्ग: मकोड़िया आम क्षेत्र

2. दो पहिया वाहन:
नरसिंह घाट पार्किंग और हरसिद्धि पाल पार्किंग
3. भारी वाहन: सभी प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन.
4. निकासी मार्ग: कर्कराज से भूखी माता मार्ग और जयसिंहपुरा से लालपुल.
5. रिजर्व पार्किंग: इंजीनियरिंग कॉलेज और प्रशांति चौराहा.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Jan 2025 By दैनिक जागरण

नए साल पर महाकाल मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, 40 मिनट में होंगे भगवान के दर्शन, जानिए खास प्लान

Ujjain, MP

बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में नए साल का जश्न भक्तिभाव और श्रद्धा के साथ मनाया गया. हजारों श्रद्धालुओं ने प्रातःकाल की भस्म आरती में भाग लेकर नए साल की शुरुआत भगवान महाकाल के आशीर्वाद से की. भक्तिभाव और उत्साह का यह नजारा उज्जैन को एक बार फिर आध्यात्मिकता का केंद्र बना गया.

नए साल की भस्म आरती और विशेष आयोजन
बुधवार सुबह भगवान महाकाल का पंचामृत अभिषेक किया गया. जिसके बाद विशेष भस्म चढ़ाई गई और राजा के रूप में बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार किया गया. इसके बाद उनकी भस्म आरती हुई. अनूठी पूजा में शामिल होकर भक्तों ने सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की. जिला प्रशासन के अनुसार, 31 दिसंबर 2024 और 1 जनवरी 2025 के दौरान करीब 10 लाख भक्तों के आने की संभावना थी.

आम श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम
इस बार प्रशासन ने आम श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता दी है. भस्म आरती के लिए वीआईपी पास की संख्या सीमित रखी गई है. भक्तों को तीर्थ यात्रा का बेहतर अनुभव देने के लिए चलित भस्म आरती की व्यवस्था की गई, जिससे केवल 40-45 मिनट में दर्शन कर सकेंगे. इसके अलावा बड़ी संख्या में भक्तों के आगमन को देखते हुए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं.

Baba Mahakal snan
बाबा महाकाल को कराया गया स्नान 
 
सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे से निगरानी
700 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से पूरे क्षेत्र पर निगरानी रखी जाएगी. प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के लिए विशेष ड्रोन तैनात किया है. वहीं दिव्यांग भक्तों के लिए व्हीलचेयर, जूता स्टैंड, खोया-पाया और पूछताछ केंद्र की व्यवस्था की गई है. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यातायात विभाग ने डायवर्जन और पार्किंग की विशेष योजना तैयार की है.

devotees darshan baba mahakal
श्रद्धालुओं ने किए बाबा महाकाल के दर्शन 
 
1. चार पहिया वाहनों के लिए:
इंदौर/देवास मार्ग: कर्कराज और भील समाज पार्किंग
बड़नगर/नागदा मार्ग: मोहनपुरा ब्रिज से कार्तिक मेला मैदान
आगर मार्ग: मकोड़िया आम क्षेत्र

2. दो पहिया वाहन:
नरसिंह घाट पार्किंग और हरसिद्धि पाल पार्किंग
3. भारी वाहन: सभी प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन.
4. निकासी मार्ग: कर्कराज से भूखी माता मार्ग और जयसिंहपुरा से लालपुल.
5. रिजर्व पार्किंग: इंजीनियरिंग कॉलेज और प्रशांति चौराहा.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/devotees-gathered-in-mahakal-temple-on-new-year-will-have/article-6734

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.