- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- सीहोर में चिंतामन गणेश के दर्शन पाने उमड़े श्रद्धालु
सीहोर में चिंतामन गणेश के दर्शन पाने उमड़े श्रद्धालु
SEHORE, MP
नए साल के पहले दिन श्रद्धालु प्रथम पूज्य भगवान गणेश जी की पूजा करने सीहोर पहुंचे. कलेक्टर ने भी दी नववर्ष की शुभकामनाएं.
नए साल 2025 के प्रथम दिन गणेश मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है. हिंदू धर्म में भगवान श्री गणेश को प्रथम पूजनीय माना जाता है. इसलिए भक्त साल के पहले दिन सीहोर नगर में स्थित प्राचीन श्री चिंतामन गणेश मंदिर पहुंच रहे हैं और विशेष पूजा-अर्चना कर रहे हैं. बता दें कि सीहोर का चिंतामन गणेश मंदिर पूरे देश में प्रसिद्ध है. यहां हर साल देश भर से साल के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं.
कलेक्टर ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं
बुधवार को सीहोर का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. वहीं, यह इस मौसम का सबसे अधिक कोहरे वाले दिनों में से है. इसके साथ ही शीतलहर और कड़ाके की ठंड पर लोगों के आस्था भारी पड़ी. बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान गणेश के दर्शन करने पहुंचे. वहीं, कलेक्टर प्रवीण सिंह ने नववर्ष 2025 के अवसर पर जिले के सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि "नया वर्ष सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए."
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए