कावड़ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालु को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, अस्पताल में तोड़ा दम

Ashoknagar, MP

श्रद्धा की राह पर निकला एक भक्त सड़क हादसे का शिकार हो गया। करीला माता मंदिर से जल अर्पण कर लौट रहे कावड़ यात्री की शनिवार शाम एक बाइक दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई।

 यह हादसा अशोकनगर जिले के प्रसिद्ध करीला माता मंदिर के पास हुआ। मृतक की पहचान लाखन यादव (45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मुंगावली के वार्ड नंबर 5, कुशवाहा कॉलोनी का निवासी था।

श्रद्धा की पूर्णता से पहले ही टूटा जीवन का सफर

लाखन यादव उज्जैन से अपने साथी बबलू कुशवाहा के साथ कावड़ लाकर करीला माता मंदिर में जल चढ़ाने पहुंचे थे। दो दिन से रुके हुए थे और शनिवार को घर लौटने वाले थे। लेकिन लौटते समय जैसे ही वह मंदिर क्षेत्र से बाहर निकले, एक तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जबकि गंभीर रूप से घायल लाखन को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घर नहीं पहुंचा कावड़िया, मातम में डूबा परिवार

रविवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। परिवार में मातम पसरा हुआ है। बताया गया कि लाखन हर साल कावड़ यात्रा में भाग लेते थे और इस बार भी पूरे भक्ति भाव से उज्जैन से जल लाए थे।

पुलिस जांच में जुटी, आरोपी की तलाश जारी

हादसे के बाद पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। करीला थाना पुलिस मौके के CCTV फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश की जा रही है। ग्रामीणों की मांग है कि मंदिर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सख्त की जाए ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Jul 2025 By दैनिक जागरण

कावड़ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालु को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, अस्पताल में तोड़ा दम

Ashoknagar, MP

 यह हादसा अशोकनगर जिले के प्रसिद्ध करीला माता मंदिर के पास हुआ। मृतक की पहचान लाखन यादव (45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मुंगावली के वार्ड नंबर 5, कुशवाहा कॉलोनी का निवासी था।

श्रद्धा की पूर्णता से पहले ही टूटा जीवन का सफर

लाखन यादव उज्जैन से अपने साथी बबलू कुशवाहा के साथ कावड़ लाकर करीला माता मंदिर में जल चढ़ाने पहुंचे थे। दो दिन से रुके हुए थे और शनिवार को घर लौटने वाले थे। लेकिन लौटते समय जैसे ही वह मंदिर क्षेत्र से बाहर निकले, एक तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जबकि गंभीर रूप से घायल लाखन को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घर नहीं पहुंचा कावड़िया, मातम में डूबा परिवार

रविवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। परिवार में मातम पसरा हुआ है। बताया गया कि लाखन हर साल कावड़ यात्रा में भाग लेते थे और इस बार भी पूरे भक्ति भाव से उज्जैन से जल लाए थे।

पुलिस जांच में जुटी, आरोपी की तलाश जारी

हादसे के बाद पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। करीला थाना पुलिस मौके के CCTV फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश की जा रही है। ग्रामीणों की मांग है कि मंदिर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सख्त की जाए ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/devotees-returning-from-kavad-yatra-broke-the-bike-in-the/article-28958

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.