मौनी अमावस्या पर शिप्रा में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, पुण्य अर्जन के लिए उमड़ा जनसैलाब

Ujjain, MP

उज्जैन में मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने शिप्रा नदी में डुबकी लगाई. पवित्र स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने अन्नदान, वस्त्रदान और अन्य धार्मिक अनुष्ठान किया.

माघ मास के कृष्ण पक्ष की मौनी अमावस्या पर उज्जैन में शिप्रा नदी के पावन तटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. रामघाट पर सुबह से ही आस्थावान भक्त पुण्यस्नान कर मोक्ष की कामना कर रहे हैं. अनुमान है कि सुबह से शाम तक हजारों श्रद्धालु स्नान और आस्था की डुबकी लगाएंगे. यह विशेष पर्व सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण की ओर संक्रमण से पहले के महापर्व के रूप में मनाया जाता है. इस वर्ष प्रयागराज में महाकुंभ का भव्य आयोजन हो रहा है, लेकिन भीड़भाड़ से बचने के लिए अनेक श्रद्धालु उज्जैन के पवित्र घाटों पर डुबकी लगा रहे हैं.

मौनी अमावस्या पर विशेष संयोग
पुजारी राकेश जोशी ने बताया कि, ''भारतीय ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों और नक्षत्रों की अनुकूल स्थिति के आधार पर कुंभ, महाकुंभ और सिंहस्थ जैसे विशेष पर्व बनते हैं. इस बार मौनी अमावस्या के दिन उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और सिद्धि योग का विशेष संयोग बन रहा है. जिससे इस दिन का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व और बढ़ गया है. प्रयागराज में स्नान इस समय अत्यधिक शुभ माना गया है, लेकिन अन्य तीर्थस्थलों पर भी स्नान और कल्पवास करने से पुण्यफल की प्राप्ति संभव है.''

दान-पुण्य का विशेष महत्व
राकेश जोशी ने बताया कि, पवित्र स्नान के बाद श्रद्धालु अन्नदान, वस्त्रदान और अन्य धार्मिक अनुष्ठान कर रहे हैं. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, मौनी अमावस्या पर पितरों के निमित्त तर्पण, पिंडदान, और दीपदान करना अत्यंत फलदायी होता है. साथ ही इस अवसर पर पात्रदान, अन्नदान और वस्त्रदान करने से सुख-शांति और समृद्धि प्राप्त होती है.''

श्रद्धालुओं का कहना है कि, प्रयागराज में अधिक भीड़ होने के कारण उन्होंने उज्जैन के शिप्रा तट पर डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित करने का संकल्प लिया. इस पावन अवसर पर पूरा शहर आध्यात्मिक आस्था और धार्मिक उल्लास से सराबोर है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Jan 2025 By दैनिक जागरण

मौनी अमावस्या पर शिप्रा में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, पुण्य अर्जन के लिए उमड़ा जनसैलाब

Ujjain, MP

माघ मास के कृष्ण पक्ष की मौनी अमावस्या पर उज्जैन में शिप्रा नदी के पावन तटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. रामघाट पर सुबह से ही आस्थावान भक्त पुण्यस्नान कर मोक्ष की कामना कर रहे हैं. अनुमान है कि सुबह से शाम तक हजारों श्रद्धालु स्नान और आस्था की डुबकी लगाएंगे. यह विशेष पर्व सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण की ओर संक्रमण से पहले के महापर्व के रूप में मनाया जाता है. इस वर्ष प्रयागराज में महाकुंभ का भव्य आयोजन हो रहा है, लेकिन भीड़भाड़ से बचने के लिए अनेक श्रद्धालु उज्जैन के पवित्र घाटों पर डुबकी लगा रहे हैं.

मौनी अमावस्या पर विशेष संयोग
पुजारी राकेश जोशी ने बताया कि, ''भारतीय ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों और नक्षत्रों की अनुकूल स्थिति के आधार पर कुंभ, महाकुंभ और सिंहस्थ जैसे विशेष पर्व बनते हैं. इस बार मौनी अमावस्या के दिन उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और सिद्धि योग का विशेष संयोग बन रहा है. जिससे इस दिन का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व और बढ़ गया है. प्रयागराज में स्नान इस समय अत्यधिक शुभ माना गया है, लेकिन अन्य तीर्थस्थलों पर भी स्नान और कल्पवास करने से पुण्यफल की प्राप्ति संभव है.''

दान-पुण्य का विशेष महत्व
राकेश जोशी ने बताया कि, पवित्र स्नान के बाद श्रद्धालु अन्नदान, वस्त्रदान और अन्य धार्मिक अनुष्ठान कर रहे हैं. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, मौनी अमावस्या पर पितरों के निमित्त तर्पण, पिंडदान, और दीपदान करना अत्यंत फलदायी होता है. साथ ही इस अवसर पर पात्रदान, अन्नदान और वस्त्रदान करने से सुख-शांति और समृद्धि प्राप्त होती है.''

श्रद्धालुओं का कहना है कि, प्रयागराज में अधिक भीड़ होने के कारण उन्होंने उज्जैन के शिप्रा तट पर डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित करने का संकल्प लिया. इस पावन अवसर पर पूरा शहर आध्यात्मिक आस्था और धार्मिक उल्लास से सराबोर है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/devotees-took-a-dip-of-faith-in-shipra-on-mauni/article-8870

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.