धनतेरस 2025: महाकाल भस्म आरती के साथ शुभ अवसर पर बेलपत्र से अभिषेक और दिव्य श्रृंगार

Ujjain, MP

धनतेरस 2025 के पावन अवसर पर विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार, 18 अक्टूबर को कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि पर भस्म आरती संपन्न हुई। इस दिन का विशेष महत्व धन, सुख और समृद्धि के लिए माना जाता है। सुबह 4 बजे मंदिर के पट खुलते ही भगवान महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार और बेलपत्र से अभिषेक किया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने इस शुभ अवसर पर दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

मंदिर के गर्भगृह में पुजारियों ने सभी देवी-देवताओं का विधिपूर्वक पूजन किया। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया गया और दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक संपन्न हुआ। भगवान के मस्तक पर बेलपत्र और सुगंधित पुष्पों से अलंकरण किया गया।

भस्म अर्पण से पहले प्रथम घंटाल बजाकर जल अर्पित किया गया। मंत्रोच्चार के बीच भगवान का ध्यान करते हुए कपूर आरती संपन्न हुई। ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्म अर्पित किया गया और भगवान महाकाल को रजत शेषनाग का मुकुट, रजत मुण्डमाल, रुद्राक्ष माला और पुष्पों की मालाएं अर्पित की गईं।

 पूरे मंदिर परिसर में “जय श्री महाकाल” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। धनतेरस के शुभ अवसर पर बाबा महाकाल के दर्शन और भस्म आरती से श्रद्धालुओं ने अपनी भक्ति और आस्था का अनुभव किया।

BABA

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Oct 2025 By दैनिक जागरण

धनतेरस 2025: महाकाल भस्म आरती के साथ शुभ अवसर पर बेलपत्र से अभिषेक और दिव्य श्रृंगार

Ujjain, MP

धनतेरस 2025 के पावन अवसर पर विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार, 18 अक्टूबर को कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि पर भस्म आरती संपन्न हुई। इस दिन का विशेष महत्व धन, सुख और समृद्धि के लिए माना जाता है। सुबह 4 बजे मंदिर के पट खुलते ही भगवान महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार और बेलपत्र से अभिषेक किया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने इस शुभ अवसर पर दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

मंदिर के गर्भगृह में पुजारियों ने सभी देवी-देवताओं का विधिपूर्वक पूजन किया। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया गया और दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक संपन्न हुआ। भगवान के मस्तक पर बेलपत्र और सुगंधित पुष्पों से अलंकरण किया गया।

भस्म अर्पण से पहले प्रथम घंटाल बजाकर जल अर्पित किया गया। मंत्रोच्चार के बीच भगवान का ध्यान करते हुए कपूर आरती संपन्न हुई। ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्म अर्पित किया गया और भगवान महाकाल को रजत शेषनाग का मुकुट, रजत मुण्डमाल, रुद्राक्ष माला और पुष्पों की मालाएं अर्पित की गईं।

 पूरे मंदिर परिसर में “जय श्री महाकाल” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। धनतेरस के शुभ अवसर पर बाबा महाकाल के दर्शन और भस्म आरती से श्रद्धालुओं ने अपनी भक्ति और आस्था का अनुभव किया।

BABA

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/dhanteras-2025-abhishek-and-divine-adornment-with-belpatra-on-the/article-35888

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.