धार: किसानों को प्रीमियम से कम बीमा क्लेम, सैटेलाइट सर्वे बंद करने और ब्याज माफी की मांग

Dhar, MP

धार जिले में भारतीय किसान संघ ने किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।

 संघ के प्रतिनिधि अमोल पाटीदार ने बताया कि 2024 में सोयाबीन की फसल को भारी नुकसान हुआ था, लेकिन कई किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ नहीं मिला। कुछ किसानों को तो उनके जमा किए प्रीमियम से भी कम बीमा क्लेम मिला है।

सैटेलाइट सर्वे बंद करने की मांग

किसान संघ ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किए जा रहे सैटेलाइट सर्वे पर आपत्ति जताई और इसे तुरंत बंद करने की मांग की। संघ का कहना है कि सर्वे की रिपोर्ट जमीनी हकीकत से मेल नहीं खाती, जिससे किसानों को सही मुआवजा नहीं मिल पाता।

खाद और मुआवजे का मुद्दा

किसानों ने सोसाइटियों में उनकी आवश्यकता के अनुसार ही खाद उपलब्ध कराने की मांग रखी। साथ ही जबरन खाद वितरण पर रोक लगाने को कहा। इसके अलावा सोयाबीन में फैले घोड़ा रोग से हुए नुकसान का सर्वे कर प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की भी मांग की गई।

कर्ज और ब्याज माफी

किसान संघ ने बकाया ब्याज माफ करने और किसानों के कर्ज को आसान शर्तों पर निपटाने की मांग उठाई। 2025 में सोसाइटियों में अप्रैल माह में जमा राशि पर लगाए गए ब्याज को वापस करने की भी अपील की गई।

सिंचाई और बिजली व्यवस्था

ज्ञापन में नर्मदा का पानी सभी गांवों में सिंचाई के लिए उपलब्ध कराने और जिले की नदियों में नर्मदा जल छोड़े जाने की मांग की गई। साथ ही रबी सीजन से पहले विद्युत मंडल से ट्रांसफॉर्मर, पोल-तार और अन्य सामग्री की जांच कराने तथा ओवरलोड ट्रांसफॉर्मरों पर अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग रखी गई।

आंदोलन की चेतावनी

भारतीय किसान संघ ने साफ कहा है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो 15 सितंबर 2025 को जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Aug 2025 By दैनिक जागरण

धार: किसानों को प्रीमियम से कम बीमा क्लेम, सैटेलाइट सर्वे बंद करने और ब्याज माफी की मांग

Dhar, MP

 संघ के प्रतिनिधि अमोल पाटीदार ने बताया कि 2024 में सोयाबीन की फसल को भारी नुकसान हुआ था, लेकिन कई किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ नहीं मिला। कुछ किसानों को तो उनके जमा किए प्रीमियम से भी कम बीमा क्लेम मिला है।

सैटेलाइट सर्वे बंद करने की मांग

किसान संघ ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किए जा रहे सैटेलाइट सर्वे पर आपत्ति जताई और इसे तुरंत बंद करने की मांग की। संघ का कहना है कि सर्वे की रिपोर्ट जमीनी हकीकत से मेल नहीं खाती, जिससे किसानों को सही मुआवजा नहीं मिल पाता।

खाद और मुआवजे का मुद्दा

किसानों ने सोसाइटियों में उनकी आवश्यकता के अनुसार ही खाद उपलब्ध कराने की मांग रखी। साथ ही जबरन खाद वितरण पर रोक लगाने को कहा। इसके अलावा सोयाबीन में फैले घोड़ा रोग से हुए नुकसान का सर्वे कर प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की भी मांग की गई।

कर्ज और ब्याज माफी

किसान संघ ने बकाया ब्याज माफ करने और किसानों के कर्ज को आसान शर्तों पर निपटाने की मांग उठाई। 2025 में सोसाइटियों में अप्रैल माह में जमा राशि पर लगाए गए ब्याज को वापस करने की भी अपील की गई।

सिंचाई और बिजली व्यवस्था

ज्ञापन में नर्मदा का पानी सभी गांवों में सिंचाई के लिए उपलब्ध कराने और जिले की नदियों में नर्मदा जल छोड़े जाने की मांग की गई। साथ ही रबी सीजन से पहले विद्युत मंडल से ट्रांसफॉर्मर, पोल-तार और अन्य सामग्री की जांच कराने तथा ओवरलोड ट्रांसफॉर्मरों पर अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग रखी गई।

आंदोलन की चेतावनी

भारतीय किसान संघ ने साफ कहा है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो 15 सितंबर 2025 को जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/dhar-farmers-demand-less-insurance-claim-satellite-survey-and-demand/article-31265

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.