मध्यप्रदेश बीजेपी अध्यक्ष का चुनाव तय: एक-दो जुलाई को भोपाल पहुंच सकते हैं धर्मेंद्र प्रधान

Bhopal, MP

लंबे समय से लटके मध्यप्रदेश बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर अब तस्वीर साफ होती नजर आ रही है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जुलाई में चुनाव कराने की तैयारी कर ली है। बताया जा रहा है कि एक या दो जुलाई को चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान भोपाल पहुंच सकते हैं। उनके दौरे के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर चल रहा असमंजस खत्म हो सकता है।

चुनाव कार्यक्रम जल्द होगा जारी

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी के केंद्रीय चुनाव अधिकारी की ओर से अध्यक्ष चुनाव का विस्तृत कार्यक्रम एक-दो दिनों में जारी किया जाएगा। इसमें नामांकन प्रक्रिया, जांच, नाम वापसी और परिणाम की तिथि तय होगी। छह महीने से लंबित यह चुनाव, पार्टी के अंदरूनी समीकरणों के कारण अब तक टलता रहा है।

दावेदारों में बढ़ी हलचल, खंडेलवाल सबसे आगे

प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों ने अपने प्रयास तेज कर दिए हैं। सबसे मज़बूत दावेदारों में बैतूल से विधायक हेमंत खंडेलवाल का नाम सबसे ऊपर है। उन्हें मुख्यमंत्री मोहन यादव और संघ का समर्थन प्राप्त होने की चर्चा है।

ब्राह्मण चेहरों में नरोत्तम सबसे प्रमुख

अगर पार्टी पुनः ब्राह्मण नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाती है, तो पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा सबसे प्रमुख चेहरा होंगे। उनके अलावा रामेश्वर शर्मा, आलोक शर्मा और आशीष दुबे जैसे नाम भी चर्चा में हैं।

दलित और आदिवासी कार्ड भी संभावित

हाल के राजनीतिक घटनाक्रमों को देखते हुए पार्टी दलित या आदिवासी वर्ग से नेता को भी अध्यक्ष बना सकती है। आदिवासी वर्ग से गजेंद्र पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते, कुंवर सिंह टेकाम और सुमेर सिंह सोलंकी जैसे नामों की चर्चा हो रही है।

एससी नेताओं में भी कई दावेदार

एससी वर्ग से लाल सिंह आर्य, प्रदीप लारिया, हरिशंकर खटीक और महेंद्र सोलंकी जैसे नेताओं की दावेदारी भी मजबूत मानी जा रही है। बीजेपी इस वर्ग में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में है।

ठाकुर नेताओं की परंपरा को मिल सकती है फिर जगह

2006 से 2020 तक ठाकुर समाज के नेताओं को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाता रहा है। अरविंद भदौरिया और बृजेन्द्र प्रताप सिंह जैसे नाम इस परंपरा को आगे बढ़ा सकते हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Jun 2025 By दैनिक जागरण

मध्यप्रदेश बीजेपी अध्यक्ष का चुनाव तय: एक-दो जुलाई को भोपाल पहुंच सकते हैं धर्मेंद्र प्रधान

Bhopal, MP

चुनाव कार्यक्रम जल्द होगा जारी

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी के केंद्रीय चुनाव अधिकारी की ओर से अध्यक्ष चुनाव का विस्तृत कार्यक्रम एक-दो दिनों में जारी किया जाएगा। इसमें नामांकन प्रक्रिया, जांच, नाम वापसी और परिणाम की तिथि तय होगी। छह महीने से लंबित यह चुनाव, पार्टी के अंदरूनी समीकरणों के कारण अब तक टलता रहा है।

दावेदारों में बढ़ी हलचल, खंडेलवाल सबसे आगे

प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों ने अपने प्रयास तेज कर दिए हैं। सबसे मज़बूत दावेदारों में बैतूल से विधायक हेमंत खंडेलवाल का नाम सबसे ऊपर है। उन्हें मुख्यमंत्री मोहन यादव और संघ का समर्थन प्राप्त होने की चर्चा है।

ब्राह्मण चेहरों में नरोत्तम सबसे प्रमुख

अगर पार्टी पुनः ब्राह्मण नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाती है, तो पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा सबसे प्रमुख चेहरा होंगे। उनके अलावा रामेश्वर शर्मा, आलोक शर्मा और आशीष दुबे जैसे नाम भी चर्चा में हैं।

दलित और आदिवासी कार्ड भी संभावित

हाल के राजनीतिक घटनाक्रमों को देखते हुए पार्टी दलित या आदिवासी वर्ग से नेता को भी अध्यक्ष बना सकती है। आदिवासी वर्ग से गजेंद्र पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते, कुंवर सिंह टेकाम और सुमेर सिंह सोलंकी जैसे नामों की चर्चा हो रही है।

एससी नेताओं में भी कई दावेदार

एससी वर्ग से लाल सिंह आर्य, प्रदीप लारिया, हरिशंकर खटीक और महेंद्र सोलंकी जैसे नेताओं की दावेदारी भी मजबूत मानी जा रही है। बीजेपी इस वर्ग में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में है।

ठाकुर नेताओं की परंपरा को मिल सकती है फिर जगह

2006 से 2020 तक ठाकुर समाज के नेताओं को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाता रहा है। अरविंद भदौरिया और बृजेन्द्र प्रताप सिंह जैसे नाम इस परंपरा को आगे बढ़ा सकते हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/dharmendra-pradhan-can-reach-bhopal-on-july-1-or-two/article-25701

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.