धीरेंद्र शास्त्री को नायक की चुनौती, बोले-मेरे सवालों के जवाब दे दें तो सिर मुंडवाकर संन्यासी हो जाऊंगा

JAGRAN DESK

पूर्व मंत्री और कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर निशाना साधा है। नायक ने शास्त्री के हिंदू राष्ट्र और सनातन धर्म को लेकर दिए गए बयानों को लेकर उन पर निशाना साधते हुए कहा कि शास्त्री को सनातन धर्म के बारे में कोई जानकारी नहीं है। वह जो व्याख्यान दे रहे हैं, वह बचकाने और निराधार हैं। नायक ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री जिस तरह की भागवत कथा बोल रहे हैं, वह पूरी तरह से अव्यवस्थित और बचकानी है। हम इसे बुंदेलखंडी में 'उचक्का' कहते हैं। वे ग्रंथों की व्याख्या करके मजमा लगा रहे हैं, लेकिन मुझे देखकर हंसी आती है। कांग्रेस नेता नायक ने शास्त्री को एक मंच पर शास्त्रार्थ की चुनौती दी और कहा कि अगर शास्त्री उनके सवालों का सही उत्तर दे पाए, तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे और सिर मुंडवाकर संन्यासी हो जाएंगे। वहीं, अगर शास्त्री इस चुनौती का सामना नहीं कर पाए, तो उन्हें सिर मुंडवाना पड़ेगा। कांग्रेस नेता ने कहा कि बागेश्वर वाले बाबा को न रामचरितमानस का ज्ञान है, न भागवत का ज्ञान है, ना वैदिक परंपराओं की समझ है। वैदिक वांग्मय में ऋग्वेद, सामवेद, अथर्ववेद, स्थापत्य वेद, धनुर्वेद, आयुर्वेद, गंधर्ववेद और उसके साथ शिक्षा, व्याकरण, छंद, न्याय, आरण्यक, ब्रह्मण्य, योग्य, दर्शन, कर्म मीमांसा इतने विषय हैं। क्या उनको इन सबका ज्ञान है? वह चिल्लाते भर हैं सनातन धर्म...सनातन धर्म।

कुंभ को लेकर विवादित बयान दिया
नायक ने कहा कि शास्त्री ने कुंभ में हुई मौतों को लेकर भी बेहद विवादित बयान दिया था। उन्होंने शास्त्री का मजाक उड़ाते हुए कहा कि कुंभ में हुई मौतों का शास्त्री ने उपहास उड़ाया और कहा कि लोगों को मोक्ष मिल जाएगा। उन्होंने पंडित धीरेंद्र शास्त्री को संबोधित करते हुए कहा कि तुम आ जाओ तुम्हारे पिताजी को धकेल कर मोक्ष दे देते हैं। लोगों की सहायता करने की बजाय आप उनका मजाक उड़ा रहे हो। इनको कोई ज्ञान नहीं है। आज के समय में जो धर्म का अंधानुकरण है, ये धर्म के अंधेपन के मूर्त रूप हैं। धीरेंद्र शास्त्री पर हमला करते हुए नायक ने यह भी कहा कि राजनीति में धर्म का अंधानुकरण बढ़ रहा है और ऐसे लोग जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं।

बागेश्वर धाम पर कांग्रेस नेताओं की आलोचना
जब बागेश्वर धाम जाने वाले कांग्रेस नेताओं के बारे में पूछा गया, तो मुकेश नायक ने कहा कि नेताओं को वोटों के चक्कर में धर्म के नाम पर जनता को गुमराह करने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि जब कोई नेता देखता है कि किसी स्थान पर भीड़ जमा हो रही है, तो वह सोचता है कि यह उसके वोट हैं। उन्हें सच बोलने की हिम्मत नहीं होती और वह उस भीड़ का फायदा उठाना चाहते हैं। मैं इस प्रकार की राजनीति की आलोचना करता हूं। 

भाजपा ने नायक के बयान पर किया पलटवार 
वहीं, मुकेश नायक के बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने नायक के बयान को शर्मनाक और निंदनीय बताया और कांग्रेस पार्टी से नायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बीजेपी के प्रवक्ता नरेंद्र सलुजा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि कांग्रेस नेता ना केवल संतों और कथावाचकों का अपमान कर रहे हैं, बल्कि वे उन नेताओं की भी आलोचना कर रहे हैं जो बागेश्वर धाम का आशीर्वाद लेने जाते हैं, जैसे कि कमलनाथ, अरुण यादव, जयवर्धन सिंह, सज्जन वर्मा और आलोक चतुर्वेदी। सलुजा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता अपने राजनीतिक लाभ के लिए बाबा से आशीर्वाद लेने जाते हैं, लेकिन वे किसी का विरोध करने में भी पीछे नहीं हटते। भाजपा ने कांग्रेस से मांग की है कि वे अपने मीडिया प्रभारी पर तुरंत कार्रवाई करें, उन्हें पद से हटाएं और सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। इस पूरे विवाद ने मध्यप्रदेश की राजनीतिक हलचल को और तेज कर दिया है और दोनों प्रमुख दलों के बीच तीखी बयानबाजी की स्थिति पैदा कर दी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Feb 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/dhirendra-shastris-challenge-to-the-hero-and-said-if-you-answer/article-10702

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.