भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के लिए बनी खास पोशाक, रेशम पर डायमंड जड़ाई, कीमत 2 लाख

Ujjain, MP

आगामी 27 जून को उज्जैन में इस्कॉन मंदिर द्वारा आयोजित भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार भगवान जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा देवी के लिए जो पोशाकें तैयार की जा रही हैं, वे सौंदर्य और भक्ति का अनुपम उदाहरण हैं। ये पोशाकें शुद्ध रेशम के कपड़े पर तैयार की जा रही हैं, जिन पर मोती, जरी, नगीनों और डायमंड की जड़ाई की गई है। इनका मूल्य करीब दो लाख रुपए बताया जा रहा है।

इस्कॉन मंदिर के जनसंपर्क अधिकारी राघव पंडित दास प्रभु ने जानकारी दी कि इस वर्ष इस्कॉन द्वारा पूरे मध्यप्रदेश में 42 रथ यात्राएं निकाली जाएंगी, जिनमें 26 जिलों को शामिल किया गया है। उज्जैन की यात्रा में तीन भव्य रथों पर भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा के विग्रह विराजमान होंगे।

पोशाक निर्माण का कार्य पश्चिम बंगाल से आए आठ कुशल कारीगरों द्वारा किया जा रहा है, जो दो माह से लगातार इस कार्य में जुटे हैं। प्रत्येक वस्त्र पर मोरपंख, बतख, पुष्प और पारंपरिक धार्मिक चिह्न जैसे शंख, चक्र, गदा, कलश और स्वस्तिक की आकर्षक कढ़ाई की गई है। रथ के शिखरों के लिए भी विशेष आवरण तैयार किए गए हैं।

रथ यात्रा 27 जून को आगर रोड स्थित कृषि उपज मंडी से दोपहर 2 बजे प्रारंभ होगी। यात्रा को भव्यता देने के लिए मार्ग को विशेष रूप से सजाया जाएगा। भगवान के दर्शन करते हुए रथ यात्रा कोयला फाटक, चामुंडा चौराहा, फ्रीगंज ओवरब्रिज, टावर चौक, तीन बत्ती चौराहा, देवास रोड होते हुए कालिदास अकादमी परिसर स्थित ‘गुंडिचा नगरी’ पहुंचेगी, जहां यात्रा का समापन होगा।

इस भव्य आयोजन को देखने के लिए देशभर से श्रद्धालुओं के उज्जैन पहुंचने की संभावना है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Jun 2025 By दैनिक जागरण

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के लिए बनी खास पोशाक, रेशम पर डायमंड जड़ाई, कीमत 2 लाख

Ujjain, MP

इस्कॉन मंदिर के जनसंपर्क अधिकारी राघव पंडित दास प्रभु ने जानकारी दी कि इस वर्ष इस्कॉन द्वारा पूरे मध्यप्रदेश में 42 रथ यात्राएं निकाली जाएंगी, जिनमें 26 जिलों को शामिल किया गया है। उज्जैन की यात्रा में तीन भव्य रथों पर भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा के विग्रह विराजमान होंगे।

पोशाक निर्माण का कार्य पश्चिम बंगाल से आए आठ कुशल कारीगरों द्वारा किया जा रहा है, जो दो माह से लगातार इस कार्य में जुटे हैं। प्रत्येक वस्त्र पर मोरपंख, बतख, पुष्प और पारंपरिक धार्मिक चिह्न जैसे शंख, चक्र, गदा, कलश और स्वस्तिक की आकर्षक कढ़ाई की गई है। रथ के शिखरों के लिए भी विशेष आवरण तैयार किए गए हैं।

रथ यात्रा 27 जून को आगर रोड स्थित कृषि उपज मंडी से दोपहर 2 बजे प्रारंभ होगी। यात्रा को भव्यता देने के लिए मार्ग को विशेष रूप से सजाया जाएगा। भगवान के दर्शन करते हुए रथ यात्रा कोयला फाटक, चामुंडा चौराहा, फ्रीगंज ओवरब्रिज, टावर चौक, तीन बत्ती चौराहा, देवास रोड होते हुए कालिदास अकादमी परिसर स्थित ‘गुंडिचा नगरी’ पहुंचेगी, जहां यात्रा का समापन होगा।

इस भव्य आयोजन को देखने के लिए देशभर से श्रद्धालुओं के उज्जैन पहुंचने की संभावना है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/diamond-harai-price-on-silk-a-special-dress-made-for/article-25150

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.