नीलामी में 5 करोड़ 38 लाख के हीरों की लगी बोली, सवा दो करोड़ में बिका सबसे बड़ा हीरा

हीरा कार्यालय पन्ना में पन्ना में तीन दिन से चल रही थी हीरों की खुली नीलामी. शुक्रवार को हीरा नीलामी का तीसरा दिन.

पन्ना में तीन दिनों से जारी हीरों की खुली नीलामी में सबसे बड़ा 32.80 कैरेट का हीरा 2 करोड़ 21 लाख 72 हजार 800 रुपये में बिका. यह हीरा नारंगीबाग निवासी स्वामी दीन पाल का था. पन्ना कलेक्टर सुरेश कुमार ने बताया "हीरा कार्यालय पन्ना में खदानों से प्राप्त हुए हीरे जमा करवाए गए थे. उन हीरो की नीलामी 4 से 6 दिसंबर को संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन पन्ना में रखी गई थी."

230.81 कैरेट हीरों की हुई नीलामी, अनुमानित कीमत लगभग 5 करोड़ 38 लाख रुपये

इस नीलामी में कुल 86 नग हीरे नीलाम हुए हैं. नीलामी में भाग लेने के लिए स्थानीय लोगों के साथ ही मुंबई और सूरत सहित भारत के कोने-कोने से व्यापारी पन्ना पहुंचे थे. कुल नीलाम हुए हीरों का वजन 230.81 कैरेट रहा, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 5 करोड़ 38 लाख 62 हजार 233 रुपये प्राप्त हुई है. इस बार की नीलामी में जो सबसे बड़ा हीरा प्राप्त हुआ था, वह 32.80 कैरेट का है. वह 2 करोड़ 21 लाख 72 हजार 800 में नीलाम हुआ है.

हीरा खरीदार सत्येंद्र जड़िया ने कहा "इस बार की नीलामी में 32.80 कैरेट के सबसे बड़े हीरे को मैंने खरीदा है. मैं पन्ना की ही रहने वाला हूं. हम लोग पन्ना में इस हीरे को तरासेंगे और बेचेंगे. पन्ना अनमोल रतन की धरती है, हीरा खरीद कर बड़ी खुशी हो रही है. हम लोगों ने 8-10 लोगों ने मिलकर हीरा खरीदा है."

Open auction of diamonds was going on for three days in Panna Diamond Office
हीरा कार्यालय पन्ना में तीन दिन से चल रही थी हीरों की खुली नीलामी 

हीरा खोजने वाले तूआदार स्वामी दीन पाल ने बताया "हीरा बड़ी मेहनत से खोजा गया है. इसके लिए पहले हीरा कार्यालय से पट्टा बनवाया गया फिर अपने निजी खेत में खदान लगाई थी. हीरा मिलने पर उसे हीरा कार्यालय में जमा करवाया था. हीरा आज बिक गया है, बड़ी खुशी हो रही है. हीरे के जो पैसे मिलेंगे उससे परिवार का भरण-पोषण एवं बच्चों की पढ़ाई लिखाई कराएंगे. साथ ही थोड़ी जमीन खरीदेंगे क्योंकि मेरे पास जमीन बहुत कम है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Dec 2024 By दैनिक जागरण

नीलामी में 5 करोड़ 38 लाख के हीरों की लगी बोली, सवा दो करोड़ में बिका सबसे बड़ा हीरा

पन्ना में तीन दिनों से जारी हीरों की खुली नीलामी में सबसे बड़ा 32.80 कैरेट का हीरा 2 करोड़ 21 लाख 72 हजार 800 रुपये में बिका. यह हीरा नारंगीबाग निवासी स्वामी दीन पाल का था. पन्ना कलेक्टर सुरेश कुमार ने बताया "हीरा कार्यालय पन्ना में खदानों से प्राप्त हुए हीरे जमा करवाए गए थे. उन हीरो की नीलामी 4 से 6 दिसंबर को संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन पन्ना में रखी गई थी."

230.81 कैरेट हीरों की हुई नीलामी, अनुमानित कीमत लगभग 5 करोड़ 38 लाख रुपये

इस नीलामी में कुल 86 नग हीरे नीलाम हुए हैं. नीलामी में भाग लेने के लिए स्थानीय लोगों के साथ ही मुंबई और सूरत सहित भारत के कोने-कोने से व्यापारी पन्ना पहुंचे थे. कुल नीलाम हुए हीरों का वजन 230.81 कैरेट रहा, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 5 करोड़ 38 लाख 62 हजार 233 रुपये प्राप्त हुई है. इस बार की नीलामी में जो सबसे बड़ा हीरा प्राप्त हुआ था, वह 32.80 कैरेट का है. वह 2 करोड़ 21 लाख 72 हजार 800 में नीलाम हुआ है.

हीरा खरीदार सत्येंद्र जड़िया ने कहा "इस बार की नीलामी में 32.80 कैरेट के सबसे बड़े हीरे को मैंने खरीदा है. मैं पन्ना की ही रहने वाला हूं. हम लोग पन्ना में इस हीरे को तरासेंगे और बेचेंगे. पन्ना अनमोल रतन की धरती है, हीरा खरीद कर बड़ी खुशी हो रही है. हम लोगों ने 8-10 लोगों ने मिलकर हीरा खरीदा है."

Open auction of diamonds was going on for three days in Panna Diamond Office
हीरा कार्यालय पन्ना में तीन दिन से चल रही थी हीरों की खुली नीलामी 

हीरा खोजने वाले तूआदार स्वामी दीन पाल ने बताया "हीरा बड़ी मेहनत से खोजा गया है. इसके लिए पहले हीरा कार्यालय से पट्टा बनवाया गया फिर अपने निजी खेत में खदान लगाई थी. हीरा मिलने पर उसे हीरा कार्यालय में जमा करवाया था. हीरा आज बिक गया है, बड़ी खुशी हो रही है. हीरे के जो पैसे मिलेंगे उससे परिवार का भरण-पोषण एवं बच्चों की पढ़ाई लिखाई कराएंगे. साथ ही थोड़ी जमीन खरीदेंगे क्योंकि मेरे पास जमीन बहुत कम है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/diamonds-worth-rs-5-crore-38-lakh-were-bid-in/article-4885

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.