बैतूल में फैला भंयकर डायरिया! 200 से अधिक लोग बीमार, दस्त और उल्टी से सब परेशान

Betul, MP

बैतूल के मुलताई नगर में दूषित पानी के कारण डायरिया की शिकायत आ रही है. सैकड़ों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जिले के मुलताई नगर के कई वार्डों में डायरिया फैलने से सैकड़ों लोग पीड़ित हैं. 2 दिनों में डायरिया से पीड़ित 200 से अधिक मरीज सामने आए हैं. सभी को लगातार उल्टी और दस्त की शिकायत हो रही है. मुलताई नगर में हेल्थ इमरजेंसी जैसे हालात बने हुए हैं. कई मरीजों को मुलताई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है. वहीं, सैकड़ों मरीज निजी अस्पतालों में भी भर्ती हैं.

संभवत: दूषित पानी से फैला डायरिया

बताया जा रहा है कि मुलताई में दूषित पानी की सप्लाई से डायरिया फैला है. मुलताई के वार्डों में सप्लाई हो रहे पेयजल के सैंपल लेकर जांच की गई है. बताया जा रहा है कि जिन वार्डों में डायरिया के अधिक मरीज मिल रहे हैं, वहां की पेयजल पाइप लाइन शहर के नालों के अंदर से होकर गुजरती है. जिससे लीकेज के कारण गंदा पानी घरों तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है.

इस मामले को लेकर जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी पूरे अमले के साथ मुलताई के वार्डों का निरीक्षण कर रहे हैं. वहीं, हर पीड़ित को तत्काल उपचार सुविधा दी जा रही है. मुलताई नगरपालिका शहर में अनाउंसमेंट करवा रही है कि लोग नलों का पानी सीधे इस्तेमाल न करें, बल्कि पानी को उबालकर उपयोग में लाएं. पेयजल सप्लाई की सभी पुरानी हो चुकी पाइप लाइनों को साफ किया जा रहा है और ज़रूरत पड़ने पर बदला जा रहा है.

2 वार्डों में मिले उल्टी-दस्त मरीज

मुलताई बीएमओ डॉ पंचम सिंह ने बताया कि "मुलताई के 2 वार्डों में उल्टी-दस्त के मरीज मिले हैं. स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मौके में पहुंचकर लोगों का उपचार कर रही है. दूषित पानी से बीमारी फैलने की आशंका जताई जा रही है."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Mar 2025 By दैनिक जागरण

बैतूल में फैला भंयकर डायरिया! 200 से अधिक लोग बीमार, दस्त और उल्टी से सब परेशान

Betul, MP

जिले के मुलताई नगर के कई वार्डों में डायरिया फैलने से सैकड़ों लोग पीड़ित हैं. 2 दिनों में डायरिया से पीड़ित 200 से अधिक मरीज सामने आए हैं. सभी को लगातार उल्टी और दस्त की शिकायत हो रही है. मुलताई नगर में हेल्थ इमरजेंसी जैसे हालात बने हुए हैं. कई मरीजों को मुलताई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है. वहीं, सैकड़ों मरीज निजी अस्पतालों में भी भर्ती हैं.

संभवत: दूषित पानी से फैला डायरिया

बताया जा रहा है कि मुलताई में दूषित पानी की सप्लाई से डायरिया फैला है. मुलताई के वार्डों में सप्लाई हो रहे पेयजल के सैंपल लेकर जांच की गई है. बताया जा रहा है कि जिन वार्डों में डायरिया के अधिक मरीज मिल रहे हैं, वहां की पेयजल पाइप लाइन शहर के नालों के अंदर से होकर गुजरती है. जिससे लीकेज के कारण गंदा पानी घरों तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है.

इस मामले को लेकर जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी पूरे अमले के साथ मुलताई के वार्डों का निरीक्षण कर रहे हैं. वहीं, हर पीड़ित को तत्काल उपचार सुविधा दी जा रही है. मुलताई नगरपालिका शहर में अनाउंसमेंट करवा रही है कि लोग नलों का पानी सीधे इस्तेमाल न करें, बल्कि पानी को उबालकर उपयोग में लाएं. पेयजल सप्लाई की सभी पुरानी हो चुकी पाइप लाइनों को साफ किया जा रहा है और ज़रूरत पड़ने पर बदला जा रहा है.

2 वार्डों में मिले उल्टी-दस्त मरीज

मुलताई बीएमओ डॉ पंचम सिंह ने बताया कि "मुलताई के 2 वार्डों में उल्टी-दस्त के मरीज मिले हैं. स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मौके में पहुंचकर लोगों का उपचार कर रही है. दूषित पानी से बीमारी फैलने की आशंका जताई जा रही है."

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/diarrhea-spread-in-betul-more-than-200-people-upset-with/article-12381

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.