मौत के बाद भी नहीं मिला सुकून, शव वाहन न मिलने पर कंधे पर डेडबॉडी ले गया परिवार

Sidhi, MP

सीधी जिला अस्पताल से सामने आई इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली तस्वीरें, शव को कंधे पर ले जाने मजबूर हुआ पीड़ित परिवार.

जिले से एक बार फिर इंसानियत को झकझोर देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं, जहां एक मृत युवक का शव परिजनों को मजबूरी में बांस-बल्ली के सहारे कंधे पर ले जाना पड़ा. परिवार का आरोप है कि शव वाहन नहीं मिलने की वजह से उन्हें इस तरह शव को तीन किलोमीटर तक कंधे पर रखकर पैदल ले जाना पड़ा. यह हृदयविदारक दृश्य बुधवार को सीधी से सामने आया है.

क्या है पूरा मामला?

ऊंची हवेली निवासी 22 वर्षीय छोटेलाल कोल, का बुधवार रात लंबी बीमारी के चलते जिला अस्पताल में निधन हो गया. रात करीब 11 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया, जिसके बाद परिजनों ने शव वाहन की मांग की. अस्पताल प्रबंधन ने वाहन चालक का नंबर तो दे दिया, लेकिन जब रात 1 बजे तक वाहन नहीं पहुंचा तो मजबूर परिजनों ने खुद ही शव को कंधे पर रखकर घर ले जाने का फैसला किया.

अस्पताल में वाहन होते हुए भी नहीं मिली सुविधा

परिवार ने आरोप लगाया है कि अस्पताल में शव वाहन खड़ा था लेकिन चालक नदारद था, जिसके बाद परिजनों ने बांस-बल्ली के सहारे शव को कंधे पर रखकर ले गए. जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल में तीन शव वाहन उपलब्ध हैं, जिनमें से एक खराब है, जबकि दो चालू हालत में हैं. प्रशासन के अनुसार, एक वाहन दिन में और दूसरा रात में शव ले जाने के लिए लगाया गया है. लेकिन बुधवार रात शव वाहन का चालक उपलब्ध नहीं था, जिससे यह दु:खद स्थिति उत्पन्न हुई.

अधिकारियों ने साधी चुप्पी

इस घटना पर सिविल सर्जन डॉ. दीपारानी इसरानी ने कहा, "मुझे इस मामले की कोई जानकारी नहीं दी गई थी. संभवतः चालक किसी और शव को ले जाने गया होगा, इसलिए वाहन उपलब्ध नहीं हुआ।" प्रशासन की इस लापरवाही ने एक बार फिर सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.''

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Feb 2025 By दैनिक जागरण

मौत के बाद भी नहीं मिला सुकून, शव वाहन न मिलने पर कंधे पर डेडबॉडी ले गया परिवार

Sidhi, MP

जिले से एक बार फिर इंसानियत को झकझोर देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं, जहां एक मृत युवक का शव परिजनों को मजबूरी में बांस-बल्ली के सहारे कंधे पर ले जाना पड़ा. परिवार का आरोप है कि शव वाहन नहीं मिलने की वजह से उन्हें इस तरह शव को तीन किलोमीटर तक कंधे पर रखकर पैदल ले जाना पड़ा. यह हृदयविदारक दृश्य बुधवार को सीधी से सामने आया है.

क्या है पूरा मामला?

ऊंची हवेली निवासी 22 वर्षीय छोटेलाल कोल, का बुधवार रात लंबी बीमारी के चलते जिला अस्पताल में निधन हो गया. रात करीब 11 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया, जिसके बाद परिजनों ने शव वाहन की मांग की. अस्पताल प्रबंधन ने वाहन चालक का नंबर तो दे दिया, लेकिन जब रात 1 बजे तक वाहन नहीं पहुंचा तो मजबूर परिजनों ने खुद ही शव को कंधे पर रखकर घर ले जाने का फैसला किया.

अस्पताल में वाहन होते हुए भी नहीं मिली सुविधा

परिवार ने आरोप लगाया है कि अस्पताल में शव वाहन खड़ा था लेकिन चालक नदारद था, जिसके बाद परिजनों ने बांस-बल्ली के सहारे शव को कंधे पर रखकर ले गए. जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल में तीन शव वाहन उपलब्ध हैं, जिनमें से एक खराब है, जबकि दो चालू हालत में हैं. प्रशासन के अनुसार, एक वाहन दिन में और दूसरा रात में शव ले जाने के लिए लगाया गया है. लेकिन बुधवार रात शव वाहन का चालक उपलब्ध नहीं था, जिससे यह दु:खद स्थिति उत्पन्न हुई.

अधिकारियों ने साधी चुप्पी

इस घटना पर सिविल सर्जन डॉ. दीपारानी इसरानी ने कहा, "मुझे इस मामले की कोई जानकारी नहीं दी गई थी. संभवतः चालक किसी और शव को ले जाने गया होगा, इसलिए वाहन उपलब्ध नहीं हुआ।" प्रशासन की इस लापरवाही ने एक बार फिर सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.''

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/did-not-get-relaxed-body-even-after-death/article-10930

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.