17 FIR दिखाकर भाजपा नेता को किया डिजिटल अरेस्ट, कई घंटों तक फंसे रहे जाल में

Ashoknagar, MP

अशोकनगर में साइबर ठगों के निशाने पर आए बीजेपी मीडिया प्रभारी, पुलिस ने इस तरह किया 'रेस्क्यू'

मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले से डिजिटल अरेस्ट का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप सभी चौक जाएंगे. क्योंकि इस बार डिजिटल अरेस्ट होने वाला कोई आम व्यक्ति नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी हैं. साइबर ठगों ने बीजेपी नेता को आरोपों में फंसाने की धमकी देकर कमरे में ही डिजिटल अरेस्ट कर लिया. इसके बाद परिजनों की सूझबूझ और पुलिस की मदद से उन्हें ठगी का शिकार होने से बचा लिया गया.

पुलिस अधिकारी बनकर किया डिजिटल अरेस्ट

अशोकनगर में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हरवीर सिंह रघुवंशी इस डिजिटल अरेस्ट का शिकार हुए हैं. लगभग 3 घंटे तक वह डिजिटल अरेस्ट रहे, जिसमें पहले ऑडियो कॉल और फिर वीडियो कॉल पर उनको अरेस्ट करके रखा गया. डिजिटल अरेस्ट का शिकार हुए हरवीर रघुवंशी ने बताया कि सामने वाले व्यक्ति ने पुलिस अधिकारी बनकर उनको अरेस्ट किया था. हरवीर के पास कॉल आया और बताया गया कि उनके ऊपर लगभग 17 एफआईआर दर्ज हैं, जिनकी कॉपी भी उन्हें दिखाई गई.

पुलिस की वर्दी में ठन ने किया वीडियो कॉल

साथ ही उनके नाम से फर्जी बैंक खातों और पैसों के ट्रांजेक्शन की बातें भी कही गईं. डिजिटल अरेस्ट करने वाले खुद को मुंबई का बता रहे थे और पिछले 2-3 दिनों से लगातार कॉल कर रहे थे. वीडियो कॉल पर पुलिस वर्दी में अधिकारी दिखने के चलते भाजपा नेता उनके चंगुल में फंसते चले गए और कई घंटों तक कमरे में बंद रहे. कमरे का दरवाजा न खुलने पर परिजनों को आशंका हुई. इसके बाद उन्होने पुलिस को सूचना दे दी.

पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट से कराया आजाद

सूचना पाकर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची, तब कहीं जाकर भाजपा नेता डिजिटल अरेस्ट से आजाद हो सके. गनीमत रही कि समय पर पुलिस पहुंचने से भाजपा नेता से साइबर ठग पैसे नहीं ऐंठ पाए, अन्यथा वह भी ठगी का शिकार भी हो जाते. हरवीर सिंह रघुवंशी से जब उक्त मामले की शिकायत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''मुझे अभी वक्त नहीं मिला, लेकिन मैं जाऊंगा और शिकायत दर्ज कराउंगा.''

अभी तक नहीं की गई शिकायत

वहीं, इस मामले में अशोकनगर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया, ''भाजपा नेता हरवीर सिंह रघुवंशी के साथ डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है. परिजनों की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने उन्हें बचाया है. यह मामला कोतवाली पुलिस के संज्ञान में है, यदि उनकी ओर से कोई शिकायती आवेदन दिया जाएगा तो निश्चित तौर पर हम कार्रवाई करेंगे.''

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Nov 2024 By दैनिक जागरण

17 FIR दिखाकर भाजपा नेता को किया डिजिटल अरेस्ट, कई घंटों तक फंसे रहे जाल में

Ashoknagar, MP

मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले से डिजिटल अरेस्ट का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप सभी चौक जाएंगे. क्योंकि इस बार डिजिटल अरेस्ट होने वाला कोई आम व्यक्ति नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी हैं. साइबर ठगों ने बीजेपी नेता को आरोपों में फंसाने की धमकी देकर कमरे में ही डिजिटल अरेस्ट कर लिया. इसके बाद परिजनों की सूझबूझ और पुलिस की मदद से उन्हें ठगी का शिकार होने से बचा लिया गया.

पुलिस अधिकारी बनकर किया डिजिटल अरेस्ट

अशोकनगर में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हरवीर सिंह रघुवंशी इस डिजिटल अरेस्ट का शिकार हुए हैं. लगभग 3 घंटे तक वह डिजिटल अरेस्ट रहे, जिसमें पहले ऑडियो कॉल और फिर वीडियो कॉल पर उनको अरेस्ट करके रखा गया. डिजिटल अरेस्ट का शिकार हुए हरवीर रघुवंशी ने बताया कि सामने वाले व्यक्ति ने पुलिस अधिकारी बनकर उनको अरेस्ट किया था. हरवीर के पास कॉल आया और बताया गया कि उनके ऊपर लगभग 17 एफआईआर दर्ज हैं, जिनकी कॉपी भी उन्हें दिखाई गई.

पुलिस की वर्दी में ठन ने किया वीडियो कॉल

साथ ही उनके नाम से फर्जी बैंक खातों और पैसों के ट्रांजेक्शन की बातें भी कही गईं. डिजिटल अरेस्ट करने वाले खुद को मुंबई का बता रहे थे और पिछले 2-3 दिनों से लगातार कॉल कर रहे थे. वीडियो कॉल पर पुलिस वर्दी में अधिकारी दिखने के चलते भाजपा नेता उनके चंगुल में फंसते चले गए और कई घंटों तक कमरे में बंद रहे. कमरे का दरवाजा न खुलने पर परिजनों को आशंका हुई. इसके बाद उन्होने पुलिस को सूचना दे दी.

पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट से कराया आजाद

सूचना पाकर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची, तब कहीं जाकर भाजपा नेता डिजिटल अरेस्ट से आजाद हो सके. गनीमत रही कि समय पर पुलिस पहुंचने से भाजपा नेता से साइबर ठग पैसे नहीं ऐंठ पाए, अन्यथा वह भी ठगी का शिकार भी हो जाते. हरवीर सिंह रघुवंशी से जब उक्त मामले की शिकायत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''मुझे अभी वक्त नहीं मिला, लेकिन मैं जाऊंगा और शिकायत दर्ज कराउंगा.''

अभी तक नहीं की गई शिकायत

वहीं, इस मामले में अशोकनगर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया, ''भाजपा नेता हरवीर सिंह रघुवंशी के साथ डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है. परिजनों की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने उन्हें बचाया है. यह मामला कोतवाली पुलिस के संज्ञान में है, यदि उनकी ओर से कोई शिकायती आवेदन दिया जाएगा तो निश्चित तौर पर हम कार्रवाई करेंगे.''

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/digital-arrest-of-bjp-leader-after-showing-17-firs-he/article-3866

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.