पुराना वीडियो शेयर कर बुरे फंसे.... दिग्विजय सिंह, उमंग सिंघार, हेमंत कटारे के खिलाफ FIR

Jagran, Desk

साल 1990 से 2023 के बीच कांग्रेस के टिकट पर छह विधानसभा चुनाव जीत चुके वरिष्ठ नेता रामनिवास रावत पिछले साल नवंबर में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद उन्होंने कांग्रेस और राज्य विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में रामनिवास रावत किसी से बहस करते हुए कह रहे हैं कि उन्हें वोट न दें.

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह एक बार फिर मुश्किलों में घिर गए हैं. दिग्विजय सिंह समेत तीन कांग्रेस नेताओ पर विजयपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए घोषित बीजेपी प्रत्याशी राम निवास रावत का एक पुराना वीडियो शेयर करने के लिए भाजपा की शिकायत केस दर्ज किया गया है. 

मोहन कैबिनेट में वन मंत्री और विजयपुर उपचुनाव के लिए घोषित भाजपा उम्मीदवार रामनिवास रावत का 6 साल पुराना वीडियो शेयर करने के आरोप में दिग्विजय सिंह समेत 3 कांग्रेस नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. पूर्व सीएम समेत चारों कांग्रेसी नेताओ के खिलाफ भाजपा नेता अरविंद सिंह ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है.
 
दिग्विजय सिंह समेत 3 कांग्रेसियों के खिलाफ भाजपा ने दर्ज कराई प्राथमिकी

रिपोर्ट के मुताबिक थाने में दर्ज लिखित शिकायत में दिग्विजय सिंह समेत चारों नेताओं पर भाजपा प्रत्याशी रावत की छवि खराब करने का आरोप लगाया गया है. शिकायत के मुताबिक  भाजपा प्रत्याशी का छह साल पुराना वीडियो शेयर किया है. थाने में दर्ज शिकायत में दिग्विजय सिंह के अलावानेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और उप नेता हेमंत कटारे का नाम शामिल है.

दिग्विजय सिंह ने अपने अकाउंट पर शेयर किया रावत 6 साल पुराना वीडियो 

थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक चारों कांग्रेसी नेताओं ने गत शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रावत का  वीडियो शेयर किया. मामले पर एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "तीनों कांग्रेस नेताओं पर बीएनएस-2023 की धारा 223 के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें एक महीने की कैद या 200 रुपए का जुर्माना हो सकता है.

कांग्रेस के पास राम निवास रावत को चुनौती देने के लिए कुछ नहींः वीडी शर्मा

वहीं, मध्य प्रदेश भाजपा प्रमुख वी.डी. शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के पास उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार को चुनौती देने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए वे पुराना वीडियो लेकर आए हैं. शर्मा ने कहा कि, अगर कांग्रेस में हिम्मत है तो विकास के मुद्दे पर उपचुनाव लड़ें, लेकिन वे ऐसा नहीं करेंगे, क्योंकि उनके पास भाजपा उम्मीदवार  को चुनौती देने के लिए कुछ नहीं है.

लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा में शामिल हुए राम निवास रावत

रावत लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान भाजपा में शामिल हुए और बाद में उन्हें मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में वन मंत्री बनाया गया. भाजपा ने रावत को उनके गढ़ विजयपुर से कांग्रेस उम्मीदवार विजयपुर मल्होत्रा ​​के खिलाफ मैदान में उतारा है, जो कुछ महीने पहले कांग्रेस में शामिल हुए थे.

13 नवंबर को विजयपुर और बुधनी उपचुनाव के लिए डाले जाएंगे वोट

उल्लेखनीय है मध्य प्रदेश की दो विधानसभा सीटों क्रमशः विजयपुर और बुधनी सीट के लिए 13 नवंबर को उपचुनाव होने हैं और नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे. बुधनी विधानसभा उपचुनाव पूर्व सीएम शिवराज सिंह के सांसद चुने जाने से रिक्त हुई है, जबकि विजयपुर सीट राम निवास रावत के विधानसभा की सदस्यता छोड़ने से खाली हुई है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Oct 2024 By दैनिक जागरण

पुराना वीडियो शेयर कर बुरे फंसे.... दिग्विजय सिंह, उमंग सिंघार, हेमंत कटारे के खिलाफ FIR

Jagran, Desk

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह एक बार फिर मुश्किलों में घिर गए हैं. दिग्विजय सिंह समेत तीन कांग्रेस नेताओ पर विजयपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए घोषित बीजेपी प्रत्याशी राम निवास रावत का एक पुराना वीडियो शेयर करने के लिए भाजपा की शिकायत केस दर्ज किया गया है. 

मोहन कैबिनेट में वन मंत्री और विजयपुर उपचुनाव के लिए घोषित भाजपा उम्मीदवार रामनिवास रावत का 6 साल पुराना वीडियो शेयर करने के आरोप में दिग्विजय सिंह समेत 3 कांग्रेस नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. पूर्व सीएम समेत चारों कांग्रेसी नेताओ के खिलाफ भाजपा नेता अरविंद सिंह ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है.
 
दिग्विजय सिंह समेत 3 कांग्रेसियों के खिलाफ भाजपा ने दर्ज कराई प्राथमिकी

रिपोर्ट के मुताबिक थाने में दर्ज लिखित शिकायत में दिग्विजय सिंह समेत चारों नेताओं पर भाजपा प्रत्याशी रावत की छवि खराब करने का आरोप लगाया गया है. शिकायत के मुताबिक  भाजपा प्रत्याशी का छह साल पुराना वीडियो शेयर किया है. थाने में दर्ज शिकायत में दिग्विजय सिंह के अलावानेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और उप नेता हेमंत कटारे का नाम शामिल है.

दिग्विजय सिंह ने अपने अकाउंट पर शेयर किया रावत 6 साल पुराना वीडियो 

थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक चारों कांग्रेसी नेताओं ने गत शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रावत का  वीडियो शेयर किया. मामले पर एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "तीनों कांग्रेस नेताओं पर बीएनएस-2023 की धारा 223 के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें एक महीने की कैद या 200 रुपए का जुर्माना हो सकता है.

कांग्रेस के पास राम निवास रावत को चुनौती देने के लिए कुछ नहींः वीडी शर्मा

वहीं, मध्य प्रदेश भाजपा प्रमुख वी.डी. शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के पास उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार को चुनौती देने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए वे पुराना वीडियो लेकर आए हैं. शर्मा ने कहा कि, अगर कांग्रेस में हिम्मत है तो विकास के मुद्दे पर उपचुनाव लड़ें, लेकिन वे ऐसा नहीं करेंगे, क्योंकि उनके पास भाजपा उम्मीदवार  को चुनौती देने के लिए कुछ नहीं है.

साल 1990 से 2023 के बीच कांग्रेस के टिकट पर छह विधानसभा चुनाव जीत चुके वरिष्ठ नेता रामनिवास रावत पिछले साल नवंबर में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद उन्होंने कांग्रेस और राज्य विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में रामनिवास रावत किसी से बहस करते हुए कह रहे हैं कि उन्हें वोट न दें.

लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा में शामिल हुए राम निवास रावत

रावत लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान भाजपा में शामिल हुए और बाद में उन्हें मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में वन मंत्री बनाया गया. भाजपा ने रावत को उनके गढ़ विजयपुर से कांग्रेस उम्मीदवार विजयपुर मल्होत्रा ​​के खिलाफ मैदान में उतारा है, जो कुछ महीने पहले कांग्रेस में शामिल हुए थे.

13 नवंबर को विजयपुर और बुधनी उपचुनाव के लिए डाले जाएंगे वोट

उल्लेखनीय है मध्य प्रदेश की दो विधानसभा सीटों क्रमशः विजयपुर और बुधनी सीट के लिए 13 नवंबर को उपचुनाव होने हैं और नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे. बुधनी विधानसभा उपचुनाव पूर्व सीएम शिवराज सिंह के सांसद चुने जाने से रिक्त हुई है, जबकि विजयपुर सीट राम निवास रावत के विधानसभा की सदस्यता छोड़ने से खाली हुई है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/digvijay-singh-in-trouble-after-sharing-old-video-case-registered/article-2123

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.