- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- दिग्विजय सिंह बोले- कब्र खोदकर इतिहास का बदला लेने में जुटा है भारत
दिग्विजय सिंह बोले- कब्र खोदकर इतिहास का बदला लेने में जुटा है भारत
BHOPAL, MP
इन दिनों देश भर में कब्र को लेकर सियासत हो रही है। सियासतदार कब्र खोदकर गड़े मुर्दे उखाड़ कर उस पर बयानबाजी कर रहे हैं। जिसका असर हाल ही में नागपुर में हुए उपद्रव के रूप में देखने को मिला। वहीं अब इस मामले पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भारत को विज्ञान और धर्मांधता के बीच चयन करने की सलाह दी है।
दिग्विजय सिंह ने कहा- भारत जुटा है कब्र खोदकर इतिहास का बदला लेने में
दिग्विजय सिंह ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “भारत को विज्ञान व धर्मांधता के बीच चयन करना होगा। विज्ञान समस्या का हल खोजता है। विकास के नए रास्ते खोजता है और धर्मांधता समस्या पैदा करता है, नफरत फैलाता है। और भारत जुटा है कब्र खोदकर इतिहास का बदला लेने में।
क्या है विवाद?
महाराष्ट्र में औरंगाबाद (छत्रपति संभाजीनगर) के पास स्थित खुल्दाबाद में बनी औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग की जा रही है। इसको लेकर नागपुर में हुई हिंसा में दर्जनों गाड़ियां फूंक दी गईं। पुलिस पर पथराव किया गया, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। इस मामले में लगभग 50 दंगाइयों को गिरफ्तार किया गया है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए