दिग्विजय सिंह ने दिखाई जंगल सत्याग्रह, आमंत्रण के बाद भी नहीं पहुंचे बीजेपी नेता

BHOPAL, MP

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने जंगल सत्याग्रह फिल्म का प्रीमियर शो रखा. जिसमें आमंत्रण के बाद भी कोई बीजेपी नेता नहीं पहुंचा

पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश विधानसभा सभाग्रह में विधायकों और नेताओं को जंगल सत्याग्रह फिल्म दिखाई. दिग्विजय सिंह ने इस फिल्म में कांग्रेस विधायकों के अलावा मुख्यमंत्री और बीजेपी नेताओं को भी आमंत्रित किया था. हालांकि फिल्म देखने बीजेपी का एक भी नेता नहीं पहुंचा. उधर दिग्विजय सिंह ने कहा कि "द साबरमति और केरला एक्सप्रेस उनकी फिल्म थी. अगर उस फिल्म को देखने के लिए बीजेपी आमंत्रित करती तो वह फिल्म देखने जाते. उधर कांग्रेस ने सरकार से इस फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग की है."

नहीं पहुंचे बीजेपी नेता, दिग्गी बोले यह आदिवासियों की फिल्म

फिल्म को देखने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे सहित कई कांग्रेस विधायक और नेता पहुंचे. फिल्म को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि "मध्यप्रदेश में अनुसूचित जाति और जनजाति का आजादी की लड़ाई में सबसे बड़ा योगदान जंगल सत्याग्रह के रूप में रहा है. यह सत्याग्रह इसलिए हुआ था कि अंग्रेजों ने वन संपदा को लूटने के लिए 1927 में इंडियन फॉरेस्ट एक्ट लेकर आई थी. इसके विरोध में लोगों ने विरोध शुरू किया. इस एक्ट के बाद आदिवासियों के सूखी लकड़ी इकट्ठा करने, लकड़ियां काटने, वन संपदा को इकट्ठा करने पर रोक लगाते हुए अंग्रेजों ने जंगलों पर कब्जा कर लिया था.

    ओडिशा, महाराष्ट्र से लेकर मध्य प्रदेश तक जंगल सत्याग्रह हुआ था. दिग्विजय ने इस फिल्म को देखने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से लेकर तमाम बीजेपी नेताओं को आमंत्रित किया था, लेकिन कोई भी बीजेपी नेता इसे देखने नहीं पहुंचा. इसको लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि "यह फिल्म कांग्रेस की नहीं, बल्कि आदिवासियों की फिल्म है."

    दिग्विजय सिंह बोले साबरमति देखने नहीं बुलाया

    बीजेपी ने दिग्विजय सिंह द्वारा दिखाई जा रही फिल्म को लेकर सवाल किया कि दिग्विजय सिंह केरला एक्सप्रेस और साबरमति देखने नहीं गए. इसको लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि "बीजेपी ने 'द साबरमति' देखने के लिए आमंत्रित नहीं किया. 'द साबरमति', 'केरला एक्सप्रेस' उनकी फिल्म है. यदि इसे देखने के लिए आमंत्रित करते तो जरूर जाता."

      क्यों खास यह जंगल सत्याग्रह

      फिल्म जंगल सत्याग्रह बैतूल अंचल के क्रांतिकारियों द्वारा अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ किए गए संघर्ष की कहानी है. इसमें अंचल के क्रांतिकारी आदिवासी नायक सरदार गंजन सिंह कोरकू, सरदान विष्णु सिंह गोंड, ठाकुर मोहकम सिंह, रामजी कोरकू और जुगरू गोंड के संघर्ष को दिखाया गया है. यह फिल्म बैतूल के जंगलों में साल 1930 में हुए जंगल सत्याग्रह की पृष्ठभूमि पर आधारित है. यह सत्याग्रह साल 1930 में घोड़ाडोगरी क्षेत्र में शुरू हुआ था और धीरे-धीरे बैतूल, बंजारी, छिंदवाड़ा, ओरछा, घुनघटी और हरदा के जंगलों फैल गया.

      इसमें आदिवासियों ने कंधे पर कंबल डालकर और लाठियां लेकर ब्रिटिश साम्राज्य से लोहा लिया. इस फिल्म में दो पूर्व विधायकों ने किरदार निभाए हैं. पूर्व मंत्री व विधायक सुखदेव पांसे और पूर्व विधायक धरमू सिंह सिरसार ने इसमें भूमिका निभाई है. पांसे ने बिहारीलाल पटेल की भूमिका निभाई. वहीं धरमू सिंह स्वतंत्रता सेनानी मोहकम सिंह के पिता की भूमिका अदा की.

      -----------------

      हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
      🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
      🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
      🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
      🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

      📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
      👉 आज ही जुड़िए

      www.dainikjagranmpcg.com
      13 Jan 2025 By दैनिक जागरण

      दिग्विजय सिंह ने दिखाई जंगल सत्याग्रह, आमंत्रण के बाद भी नहीं पहुंचे बीजेपी नेता

      BHOPAL, MP

      पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश विधानसभा सभाग्रह में विधायकों और नेताओं को जंगल सत्याग्रह फिल्म दिखाई. दिग्विजय सिंह ने इस फिल्म में कांग्रेस विधायकों के अलावा मुख्यमंत्री और बीजेपी नेताओं को भी आमंत्रित किया था. हालांकि फिल्म देखने बीजेपी का एक भी नेता नहीं पहुंचा. उधर दिग्विजय सिंह ने कहा कि "द साबरमति और केरला एक्सप्रेस उनकी फिल्म थी. अगर उस फिल्म को देखने के लिए बीजेपी आमंत्रित करती तो वह फिल्म देखने जाते. उधर कांग्रेस ने सरकार से इस फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग की है."

      नहीं पहुंचे बीजेपी नेता, दिग्गी बोले यह आदिवासियों की फिल्म

      फिल्म को देखने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे सहित कई कांग्रेस विधायक और नेता पहुंचे. फिल्म को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि "मध्यप्रदेश में अनुसूचित जाति और जनजाति का आजादी की लड़ाई में सबसे बड़ा योगदान जंगल सत्याग्रह के रूप में रहा है. यह सत्याग्रह इसलिए हुआ था कि अंग्रेजों ने वन संपदा को लूटने के लिए 1927 में इंडियन फॉरेस्ट एक्ट लेकर आई थी. इसके विरोध में लोगों ने विरोध शुरू किया. इस एक्ट के बाद आदिवासियों के सूखी लकड़ी इकट्ठा करने, लकड़ियां काटने, वन संपदा को इकट्ठा करने पर रोक लगाते हुए अंग्रेजों ने जंगलों पर कब्जा कर लिया था.

        ओडिशा, महाराष्ट्र से लेकर मध्य प्रदेश तक जंगल सत्याग्रह हुआ था. दिग्विजय ने इस फिल्म को देखने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से लेकर तमाम बीजेपी नेताओं को आमंत्रित किया था, लेकिन कोई भी बीजेपी नेता इसे देखने नहीं पहुंचा. इसको लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि "यह फिल्म कांग्रेस की नहीं, बल्कि आदिवासियों की फिल्म है."

        दिग्विजय सिंह बोले साबरमति देखने नहीं बुलाया

        बीजेपी ने दिग्विजय सिंह द्वारा दिखाई जा रही फिल्म को लेकर सवाल किया कि दिग्विजय सिंह केरला एक्सप्रेस और साबरमति देखने नहीं गए. इसको लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि "बीजेपी ने 'द साबरमति' देखने के लिए आमंत्रित नहीं किया. 'द साबरमति', 'केरला एक्सप्रेस' उनकी फिल्म है. यदि इसे देखने के लिए आमंत्रित करते तो जरूर जाता."

          क्यों खास यह जंगल सत्याग्रह

          फिल्म जंगल सत्याग्रह बैतूल अंचल के क्रांतिकारियों द्वारा अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ किए गए संघर्ष की कहानी है. इसमें अंचल के क्रांतिकारी आदिवासी नायक सरदार गंजन सिंह कोरकू, सरदान विष्णु सिंह गोंड, ठाकुर मोहकम सिंह, रामजी कोरकू और जुगरू गोंड के संघर्ष को दिखाया गया है. यह फिल्म बैतूल के जंगलों में साल 1930 में हुए जंगल सत्याग्रह की पृष्ठभूमि पर आधारित है. यह सत्याग्रह साल 1930 में घोड़ाडोगरी क्षेत्र में शुरू हुआ था और धीरे-धीरे बैतूल, बंजारी, छिंदवाड़ा, ओरछा, घुनघटी और हरदा के जंगलों फैल गया.

          इसमें आदिवासियों ने कंधे पर कंबल डालकर और लाठियां लेकर ब्रिटिश साम्राज्य से लोहा लिया. इस फिल्म में दो पूर्व विधायकों ने किरदार निभाए हैं. पूर्व मंत्री व विधायक सुखदेव पांसे और पूर्व विधायक धरमू सिंह सिरसार ने इसमें भूमिका निभाई है. पांसे ने बिहारीलाल पटेल की भूमिका निभाई. वहीं धरमू सिंह स्वतंत्रता सेनानी मोहकम सिंह के पिता की भूमिका अदा की.

          https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/digvijay-singh-showed-that-bjp-leaders-did-not-reach-even/article-7626

          खबरें और भी हैं

          सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

          टाप न्यूज

          सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

          मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
          मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
          सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

          रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

          प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
          मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
          रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

          ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

          भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
          देश विदेश 
          ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

          2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

          संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
          देश विदेश 
          2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

          बिजनेस

          ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
          एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
          पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
          शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
          BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
          शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
          Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.