MP में दिग्विजय सिंह को बताया गया 'गद्दार', वक्फ बिल विरोध पर भड़का भाजयुमो

RATLAM, MP

मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। इस बार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भाजपा युवा मोर्चा (BJYM) के निशाने पर आ गए हैं। रतलाम शहर में जगह-जगह लगाए गए पोस्टरों में उन्हें 'गद्दार' बताया गया है। इन पोस्टरों के जरिए वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध करने पर भाजयुमो ने अपना आक्रोश जताया है।

पोस्टरों में लगे तीखे आरोप

शहर के कई प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर लगाए गए इन पोस्टरों में लिखा गया है – “वक्फ बिल का विरोध करने वाले दिग्विजय सिंह वतन के, धर्म के और पूर्वजों के गद्दार हैं।” यह आरोप सीधे तौर पर उनके हालिया बयान से जोड़े जा रहे हैं, जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए वक्फ संशोधन विधेयक पर सवाल खड़े किए थे।

दिग्विजय सिंह ने जताई थी चिंता

दिग्विजय सिंह ने ग्वालियर में एक बयान में कहा था, “वक्फ संशोधन बिल के जरिए अल्पसंख्यकों को संविधान में मिले अधिकारों को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। यह सरकार बीते 11 सालों से केवल हिंदू-मुसलमान कर रही है, जबकि असल मुद्दों को नज़रअंदाज़ किया जा रहा है।”

क्या है वक्फ संशोधन विधेयक?

विवादित वक्फ संशोधन विधेयक हाल ही में संसद में पारित हुआ। लोकसभा में यह 288 बनाम 232 के अंतर से पारित हुआ, जबकि राज्यसभा में भी काफी बहस के बाद इसे मंजूरी मिल गई। अंततः राष्ट्रपति की सहमति के बाद यह 'उम्मीद विधेयक 2025' के रूप में कानून बन गया है।

कांग्रेस की प्रतिक्रिया का इंतज़ार

भाजयुमो द्वारा लगाए गए इन पोस्टरों पर अब तक कांग्रेस पार्टी या खुद दिग्विजय सिंह की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि, पोस्टरों से उपजे सियासी माहौल को देखते हुए आने वाले दिनों में यह मुद्दा और तूल पकड़ सकता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Apr 2025 By दैनिक जागरण

MP में दिग्विजय सिंह को बताया गया 'गद्दार', वक्फ बिल विरोध पर भड़का भाजयुमो

RATLAM, MP

पोस्टरों में लगे तीखे आरोप

शहर के कई प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर लगाए गए इन पोस्टरों में लिखा गया है – “वक्फ बिल का विरोध करने वाले दिग्विजय सिंह वतन के, धर्म के और पूर्वजों के गद्दार हैं।” यह आरोप सीधे तौर पर उनके हालिया बयान से जोड़े जा रहे हैं, जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए वक्फ संशोधन विधेयक पर सवाल खड़े किए थे।

दिग्विजय सिंह ने जताई थी चिंता

दिग्विजय सिंह ने ग्वालियर में एक बयान में कहा था, “वक्फ संशोधन बिल के जरिए अल्पसंख्यकों को संविधान में मिले अधिकारों को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। यह सरकार बीते 11 सालों से केवल हिंदू-मुसलमान कर रही है, जबकि असल मुद्दों को नज़रअंदाज़ किया जा रहा है।”

क्या है वक्फ संशोधन विधेयक?

विवादित वक्फ संशोधन विधेयक हाल ही में संसद में पारित हुआ। लोकसभा में यह 288 बनाम 232 के अंतर से पारित हुआ, जबकि राज्यसभा में भी काफी बहस के बाद इसे मंजूरी मिल गई। अंततः राष्ट्रपति की सहमति के बाद यह 'उम्मीद विधेयक 2025' के रूप में कानून बन गया है।

कांग्रेस की प्रतिक्रिया का इंतज़ार

भाजयुमो द्वारा लगाए गए इन पोस्टरों पर अब तक कांग्रेस पार्टी या खुद दिग्विजय सिंह की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि, पोस्टरों से उपजे सियासी माहौल को देखते हुए आने वाले दिनों में यह मुद्दा और तूल पकड़ सकता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/digvijay-singh-told-digvijay-singh-in-mp/article-17459

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.