बाबा रामदेव पर एफआईआर की मांग को लेकर थाने पहुंचे दिग्विजय सिंह, एक हफ्ते में कार्रवाई नहीं हुई तो कोर्ट जाएंगे

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बाबा रामदेव के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए टीटी नगर थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है।

दिग्विजय सिंह ने साफ तौर पर कहा है कि यदि पुलिस एक सप्ताह के भीतर एफआईआर दर्ज नहीं करती, तो वे इस मामले में न्यायालय की शरण लेंगे।

क्या है मामला?

दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि योग गुरु और पतंजलि आयुर्वेद के संस्थापक बाबा रामदेव ने अपनी उत्पाद बिक्री बढ़ाने के लिए एक ऐसा बयान दिया है जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने इसे गंभीर आपराधिक कृत्य बताते हुए बाबा रामदेव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

पुलिस ने जांच में लिया मामला

पूर्व मुख्यमंत्री की शिकायत के बाद एडिशनल डीसीपी रश्मि अग्रवाल दूबे ने मीडिया को बताया,

“आज दिग्विजय सिंह टीटी नगर थाना पहुंचे और एक लिखित आवेदन दिया है। उन्होंने बाबा रामदेव के खिलाफ आपत्ति जताई है कि उन्होंने अपनी बिक्री बढ़ाने के उद्देश्य से धार्मिक टिप्पणी की है, जिससे आस्थाओं को ठेस पहुंची है। हमने आवेदन को जांच में लिया है और आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।”

कानूनी लड़ाई के संकेत

दिग्विजय सिंह ने साफ कहा कि यदि पुलिस ने इस मामले में समुचित कार्रवाई नहीं की, तो वे न्यायिक मार्ग अपनाएंगे। उन्होंने कहा,

"यह सिर्फ मेरे धर्म या समुदाय की बात नहीं है, यह हर उस व्यक्ति की लड़ाई है जिसकी आस्था का अपमान किया गया है। अगर पुलिस ने 7 दिन के भीतर एफआईआर दर्ज नहीं की, तो मैं इस मुद्दे को कोर्ट में ले जाऊंगा।"

राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज

बाबा रामदेव पहले भी अपने बयानों को लेकर विवादों में रह चुके हैं, लेकिन इस बार एक वरिष्ठ नेता द्वारा सीधे थाने में जाकर कार्रवाई की मांग किए जाने से मामला और राजनीतिक रूप से गरमाता हुआ नजर आ रहा है। अब देखना होगा कि पुलिस की जांच किस दिशा में जाती है और क्या दिग्विजय सिंह अपने वादे के मुताबिक न्यायालय की राह पकड़ते हैं या नहीं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Apr 2025 By दैनिक जागरण

बाबा रामदेव पर एफआईआर की मांग को लेकर थाने पहुंचे दिग्विजय सिंह, एक हफ्ते में कार्रवाई नहीं हुई तो कोर्ट जाएंगे

BHOPAL, MP

दिग्विजय सिंह ने साफ तौर पर कहा है कि यदि पुलिस एक सप्ताह के भीतर एफआईआर दर्ज नहीं करती, तो वे इस मामले में न्यायालय की शरण लेंगे।

क्या है मामला?

दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि योग गुरु और पतंजलि आयुर्वेद के संस्थापक बाबा रामदेव ने अपनी उत्पाद बिक्री बढ़ाने के लिए एक ऐसा बयान दिया है जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने इसे गंभीर आपराधिक कृत्य बताते हुए बाबा रामदेव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

पुलिस ने जांच में लिया मामला

पूर्व मुख्यमंत्री की शिकायत के बाद एडिशनल डीसीपी रश्मि अग्रवाल दूबे ने मीडिया को बताया,

“आज दिग्विजय सिंह टीटी नगर थाना पहुंचे और एक लिखित आवेदन दिया है। उन्होंने बाबा रामदेव के खिलाफ आपत्ति जताई है कि उन्होंने अपनी बिक्री बढ़ाने के उद्देश्य से धार्मिक टिप्पणी की है, जिससे आस्थाओं को ठेस पहुंची है। हमने आवेदन को जांच में लिया है और आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।”

कानूनी लड़ाई के संकेत

दिग्विजय सिंह ने साफ कहा कि यदि पुलिस ने इस मामले में समुचित कार्रवाई नहीं की, तो वे न्यायिक मार्ग अपनाएंगे। उन्होंने कहा,

"यह सिर्फ मेरे धर्म या समुदाय की बात नहीं है, यह हर उस व्यक्ति की लड़ाई है जिसकी आस्था का अपमान किया गया है। अगर पुलिस ने 7 दिन के भीतर एफआईआर दर्ज नहीं की, तो मैं इस मुद्दे को कोर्ट में ले जाऊंगा।"

राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज

बाबा रामदेव पहले भी अपने बयानों को लेकर विवादों में रह चुके हैं, लेकिन इस बार एक वरिष्ठ नेता द्वारा सीधे थाने में जाकर कार्रवाई की मांग किए जाने से मामला और राजनीतिक रूप से गरमाता हुआ नजर आ रहा है। अब देखना होगा कि पुलिस की जांच किस दिशा में जाती है और क्या दिग्विजय सिंह अपने वादे के मुताबिक न्यायालय की राह पकड़ते हैं या नहीं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/digvijay-singh-who-reached-the-police-station-to-demand-an/article-17801

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.