डिंडौरी में दिग्विजय सिंह का आरोप: "भाजपा विधायक ने बैगा आदिवासियों की एक हजार एकड़ जमीन हड़पी"

Dindori, MP

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के विधायक संजय पाठक पर आदिवासियों की जमीन हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है। रविवार को डिंडौरी दौरे पर पहुंचे दिग्विजय सिंह ने बजाग विकासखंड के पिपरिया गांव में जनचौपाल लगाकर बैगा आदिवासी समुदाय के लोगों से जमीन से जुड़ी समस्याओं को लेकर संवाद किया।

जनचौपाल के दौरान एक आदिवासी युवक ननकू सिंह ने बताया कि उससे मात्र दो एकड़ जमीन का मूल्य भुगतान किया गया, लेकिन धोखाधड़ी करते हुए उससे 22 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री करवा ली गई। दिग्विजय सिंह ने इस पूरे मामले को सुनकर आदिवासियों को आश्वस्त किया कि वे उनके हक की लड़ाई लड़ेंगे, चाहे उन्हें इसके लिए ट्राइब्यूनल कोर्ट, आदिवासी मंत्रालय या फिर सुप्रीम कोर्ट तक क्यों न जाना पड़े।

"कटनी के नाम पर की गई जमीन खरीद"
पूर्व सीएम ने आरोप लगाया कि भाजपा विधायक संजय पाठक ने साजिश के तहत डिंडौरी के बैगा आदिवासियों की जमीनें कटनी जिले के आदिवासियों के नाम पर रजिस्टर्ड करवाईं। यह भूमि खरीद-फरोख्त एक हजार एकड़ से अधिक की बताई जा रही है।

उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में जिन लोगों के नाम पर जमीन खरीदी गई है, उनमें रघुराज सिंह, राकेश, नत्थू और प्रहलाद जैसे लोग शामिल हैं, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं। दिग्विजय का आरोप है कि यह सभी संजय पाठक के प्रभाव में हैं और उनसे कोई भी स्वतंत्र रूप से संवाद नहीं कर सकता।

प्रशासन से की कार्रवाई की मांग
दिग्विजय सिंह ने बताया कि उनके मुख्यमंत्री रहते हुए आदिवासियों की जमीन की सुरक्षा के लिए विशेष कानून बनाए गए थे, जिनके तहत कलेक्टर की पूर्व अनुमति के बिना आदिवासी जमीन की बिक्री नहीं की जा सकती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में प्रशासन की भूमिका भी संदिग्ध रही है।

डिंडौरी प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कटनी जिला प्रशासन से पूरी जानकारी मांगी है। इस पूरे मामले की जांच के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।

संपर्क से बाहर हैं विधायक संजय पाठक
दूसरी ओर, भाजपा विधायक संजय पाठक फिलहाल विदेश यात्रा पर हैं और उनसे संपर्क नहीं हो सका है। उनके मीडिया कोऑर्डिनेटर संतोष उपाध्याय ने बताया कि संजय पाठक ही इस मामले पर स्पष्ट जवाब दे सकते हैं।

राजनीतिक मंच से केंद्र सरकार पर भी हमला
दिग्विजय सिंह ने इस अवसर पर आतंकवाद और कश्मीर जैसे मुद्दों पर भी केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि जब पहलगाम में आतंकी हमला हुआ, तब विपक्ष ने सरकार के साथ एकजुटता दिखाई, लेकिन प्रधानमंत्री ने सर्वदलीय बैठक में शामिल होना जरूरी नहीं समझा।

उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस कथन पर भी सवाल उठाया, जिसमें उन्होंने भारत-पाक मसले में मध्यस्थता की बात कही थी। दिग्विजय ने पूछा, "उन्हें ये अधिकार किसने दिया?"

‘सिंदूर’ अभियान पर भी उठाए सवाल
सिंह ने भाजपा द्वारा चलाए गए ‘घर-घर सिंदूर’ अभियान पर भी तंज कसते हुए कहा कि जब देश की महिलाओं ने इस पर आपत्ति जताई, तो भाजपा ने अपने ही अभियान को नकारना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा, "महिलाओं ने साफ कहा कि हम अपने पति के नाम का सिंदूर लगाते हैं, न कि किसी नेता के लिए।"

कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी
इस जनचौपाल में कांग्रेस के अन्य नेता भी शामिल हुए, जिनमें डिंडौरी विधायक ओमकार मरकाम, पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदे लाल और शाहपुरा के पूर्व विधायक भूपेंद्र मरा वी प्रमुख रहे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Jun 2025 By दैनिक जागरण

डिंडौरी में दिग्विजय सिंह का आरोप: "भाजपा विधायक ने बैगा आदिवासियों की एक हजार एकड़ जमीन हड़पी"

Dindori, MP

जनचौपाल के दौरान एक आदिवासी युवक ननकू सिंह ने बताया कि उससे मात्र दो एकड़ जमीन का मूल्य भुगतान किया गया, लेकिन धोखाधड़ी करते हुए उससे 22 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री करवा ली गई। दिग्विजय सिंह ने इस पूरे मामले को सुनकर आदिवासियों को आश्वस्त किया कि वे उनके हक की लड़ाई लड़ेंगे, चाहे उन्हें इसके लिए ट्राइब्यूनल कोर्ट, आदिवासी मंत्रालय या फिर सुप्रीम कोर्ट तक क्यों न जाना पड़े।

"कटनी के नाम पर की गई जमीन खरीद"
पूर्व सीएम ने आरोप लगाया कि भाजपा विधायक संजय पाठक ने साजिश के तहत डिंडौरी के बैगा आदिवासियों की जमीनें कटनी जिले के आदिवासियों के नाम पर रजिस्टर्ड करवाईं। यह भूमि खरीद-फरोख्त एक हजार एकड़ से अधिक की बताई जा रही है।

उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में जिन लोगों के नाम पर जमीन खरीदी गई है, उनमें रघुराज सिंह, राकेश, नत्थू और प्रहलाद जैसे लोग शामिल हैं, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं। दिग्विजय का आरोप है कि यह सभी संजय पाठक के प्रभाव में हैं और उनसे कोई भी स्वतंत्र रूप से संवाद नहीं कर सकता।

प्रशासन से की कार्रवाई की मांग
दिग्विजय सिंह ने बताया कि उनके मुख्यमंत्री रहते हुए आदिवासियों की जमीन की सुरक्षा के लिए विशेष कानून बनाए गए थे, जिनके तहत कलेक्टर की पूर्व अनुमति के बिना आदिवासी जमीन की बिक्री नहीं की जा सकती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में प्रशासन की भूमिका भी संदिग्ध रही है।

डिंडौरी प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कटनी जिला प्रशासन से पूरी जानकारी मांगी है। इस पूरे मामले की जांच के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।

संपर्क से बाहर हैं विधायक संजय पाठक
दूसरी ओर, भाजपा विधायक संजय पाठक फिलहाल विदेश यात्रा पर हैं और उनसे संपर्क नहीं हो सका है। उनके मीडिया कोऑर्डिनेटर संतोष उपाध्याय ने बताया कि संजय पाठक ही इस मामले पर स्पष्ट जवाब दे सकते हैं।

राजनीतिक मंच से केंद्र सरकार पर भी हमला
दिग्विजय सिंह ने इस अवसर पर आतंकवाद और कश्मीर जैसे मुद्दों पर भी केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि जब पहलगाम में आतंकी हमला हुआ, तब विपक्ष ने सरकार के साथ एकजुटता दिखाई, लेकिन प्रधानमंत्री ने सर्वदलीय बैठक में शामिल होना जरूरी नहीं समझा।

उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस कथन पर भी सवाल उठाया, जिसमें उन्होंने भारत-पाक मसले में मध्यस्थता की बात कही थी। दिग्विजय ने पूछा, "उन्हें ये अधिकार किसने दिया?"

‘सिंदूर’ अभियान पर भी उठाए सवाल
सिंह ने भाजपा द्वारा चलाए गए ‘घर-घर सिंदूर’ अभियान पर भी तंज कसते हुए कहा कि जब देश की महिलाओं ने इस पर आपत्ति जताई, तो भाजपा ने अपने ही अभियान को नकारना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा, "महिलाओं ने साफ कहा कि हम अपने पति के नाम का सिंदूर लगाते हैं, न कि किसी नेता के लिए।"

कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी
इस जनचौपाल में कांग्रेस के अन्य नेता भी शामिल हुए, जिनमें डिंडौरी विधायक ओमकार मरकाम, पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदे लाल और शाहपुरा के पूर्व विधायक भूपेंद्र मरा वी प्रमुख रहे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/digvijay-singhs-charge-in-dindori-bjp-mla-grabbed-one-thousand/article-22902

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.