दिग्विजय के भाई लक्ष्मण ने एक्स पर लिखा- कास्टिज्म के कारण छात्र कर रहे आत्महत्या, कांग्रेस ने झाड़ा पल्ला

JAGRAN DESK

पार्टी गाइडलाइन के विपरीत अपने बयानों के लिए सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह ने इस बार जातिवाद का जिन्न बाहर निकाला है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स (X) पर जातिवाद के कारण छात्रों के आत्महत्या करने की प्रवृत्ति पर चिंता जताई है। लक्ष्मण सिंह ने X पर लिखा- छात्रों में “आत्महत्या” के प्रकरण बढ़ रहे हैं जो चिंता का विषय है। एक सर्वेक्षण के अनुसार मुख्य कारण जातिवाद है अथवा जाति सूचक शब्दों का अनावश्यक प्रयोग है। क्या नेता इस पर चिंतन करेंगे?

पोस्ट में लिखी बातें उनका निजी विचार

लक्ष्मण सिंह के पोस्ट से कांग्रेस ने अपना पल्ला झाड़ लिया है। कांग्रेस ने लक्ष्मण सिंह के पोस्ट को निजी विचार बताया है। मामले को लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल ने कहा कि- पोस्ट में लिखी बातें उनका निजी विचार हो सकता है।
बीजेपी की सरकार के राज में युवा बेरोजगार हैं, बेरोजगारों को रोजगार की चिंता है। ऐसे ही कई अलग अलग बातों को लेकर छात्र और युवा परेशान हैं, जिस पर सरकार को ध्यान देने की जरूरत है।

जाति और भाषा में भेद नहीं

वहीं लक्ष्मण सिंह के बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा- ये पोस्ट केवल अपनी राजनीति चमकाने के लिए की गई है। कांग्रेस के पास मुद्दे तो बचे ही नहीं हैं, इसलिए कांग्रेस नेता लोगों में अलगाव पैदा करना चाहते हैं। वहीं बीजेपी और हमारी सरकार हमेशा लोगों को जोड़ने का काम करती है। हमारी सरकार कभी भी जाति और भाषा में भेद नहीं करती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Mar 2025 By दैनिक जागरण

दिग्विजय के भाई लक्ष्मण ने एक्स पर लिखा- कास्टिज्म के कारण छात्र कर रहे आत्महत्या, कांग्रेस ने झाड़ा पल्ला

JAGRAN DESK

पार्टी गाइडलाइन के विपरीत अपने बयानों के लिए सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह ने इस बार जातिवाद का जिन्न बाहर निकाला है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स (X) पर जातिवाद के कारण छात्रों के आत्महत्या करने की प्रवृत्ति पर चिंता जताई है। लक्ष्मण सिंह ने X पर लिखा- छात्रों में “आत्महत्या” के प्रकरण बढ़ रहे हैं जो चिंता का विषय है। एक सर्वेक्षण के अनुसार मुख्य कारण जातिवाद है अथवा जाति सूचक शब्दों का अनावश्यक प्रयोग है। क्या नेता इस पर चिंतन करेंगे?

पोस्ट में लिखी बातें उनका निजी विचार

लक्ष्मण सिंह के पोस्ट से कांग्रेस ने अपना पल्ला झाड़ लिया है। कांग्रेस ने लक्ष्मण सिंह के पोस्ट को निजी विचार बताया है। मामले को लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल ने कहा कि- पोस्ट में लिखी बातें उनका निजी विचार हो सकता है।
बीजेपी की सरकार के राज में युवा बेरोजगार हैं, बेरोजगारों को रोजगार की चिंता है। ऐसे ही कई अलग अलग बातों को लेकर छात्र और युवा परेशान हैं, जिस पर सरकार को ध्यान देने की जरूरत है।

जाति और भाषा में भेद नहीं

वहीं लक्ष्मण सिंह के बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा- ये पोस्ट केवल अपनी राजनीति चमकाने के लिए की गई है। कांग्रेस के पास मुद्दे तो बचे ही नहीं हैं, इसलिए कांग्रेस नेता लोगों में अलगाव पैदा करना चाहते हैं। वहीं बीजेपी और हमारी सरकार हमेशा लोगों को जोड़ने का काम करती है। हमारी सरकार कभी भी जाति और भाषा में भेद नहीं करती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/digvijays-brother-laxman-wrote-on-x-congress-is-committing-suicide/article-14986

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.