- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- डिंडोरी: 64 मजदूरों की 19 दिन की मजदूरी बकाया, सरपंच-सचिव पर भ्रष्टाचार के आरोप
डिंडोरी: 64 मजदूरों की 19 दिन की मजदूरी बकाया, सरपंच-सचिव पर भ्रष्टाचार के आरोप
Dindori, MP
डिंडोरी जिले के बजाग जनपद की ग्राम पंचायत गीधा में पंचायत स्तर पर भ्रष्टाचार और मजदूरी भुगतान में गड़बड़ी का मामला सामने आया है।
शुक्रवार को उप सरपंच, जनपद सदस्य, पंच और मजदूरों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की।
मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया
जनपद सदस्य नीता राजपूत और उप सरपंच नंद कुमार राजपूत ने सरपंच पार्वती धूमकेती और सचिव लाल सिंह मार्को पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि वर्ष 2024-25 में कराए गए सीसी सड़क निर्माण में 64 मजदूरों को 19 दिन की मजदूरी का भुगतान अब तक नहीं मिला है।
घटिया निर्माण और मनमानी का आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि छापर नाला में बनाए गए दो चेक डेम बेहद घटिया क्वालिटी के हैं। सोकता गड्ढों का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया, लेकिन सप्लायर को पूरा भुगतान कर दिया गया। इसके अलावा पुराने पंचायत भवन का सामान महज 15 हजार रुपये में नीलाम कर दिया गया।
सचिव पर भी गंभीर आरोप
ग्रामीणों ने बताया कि हाट बाजार की वसूली और यूकेलिप्टस पेड़ों की बिक्री से प्राप्त राशि का भी दुरुपयोग किया गया है। खेत तालाब का काम कराए बिना ही सरपंच ने राशि अपने खाते में ट्रांसफर कर ली। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि पंचायत सचिव अक्सर नशे की हालत में रहता है और लोगों की समस्याओं को नजरअंदाज करता है।
कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
तहसीलदार आर.पी. मार्को को सीईओ अनिल कुमार राठौर के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान पंच प्रहलाद, नंदिनी बाई, हरिवती, अहिल्या बाई, राजकुमारी, सोमती, मूलचंद, शिवबालक और सविता समेत कई ग्रामीण महिलाएं भी मौजूद रहीं।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए