रीवा से भोपाल सिर्फ 45 मिनट में, 999 रु में सीधी फ्लाइट, हफ्ते में 3 दिन मिलेगी उड़ान

BHOPAL, MP

राजा भोज विमानतल पर रीवा-भोपाल एयरलाइन सेवा के टिकट काउंटर का डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने किया शुभारंभ.

राजधानी से रीवा जाने और वापस लौटने के लिए अब लोगों को ट्रेन में धक्के खाने की जरुरत नहीं है. भोपाल से रीवा के लिए नई उड़ान सेवा शुरु कर दी गई है. यह उड़ान सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी. रीवा से भोपाल के लिए उड़ान संख्या एस9-514/एस9-515 का संचालन फ्लाय बिग एयरलाईन द्वारा किया जाएगा.

रीवा-शहडोल संभाग के लोगों को मिलेगा फायदा

राजा भोज एयरपोर्ट के डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने बताया कि यह उड़ान सेवा भोपाल और रीवा के बीच की यात्रा को अधिक सुविधाजनक और किफायती बनाएगी. इससे रीवा और शहडोल संभाग के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. अवस्थी ने बताया कि अब यात्रियों को दिल्ली या अन्य शहरों के रास्ते भोपाल आने की जरूरत नहीं पड़ेगी. टिकट बुकिंग ऑनलाइन या एयरपोर्ट पर की जा सकती है.

ये रहेगा फ्लाइट का शेड्यूल

रीवा से भोपाल के लिए नई फ्लाइट शुरु होने पर डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा, '' यह नई उड़ान सेवा भोपाल और रीवा के बीच कनेक्टिविटी को बढ़ाएगी और क्षेत्र के विकास को गति देगी. उन्होंने कहा कि यह उड़ान सेवा पर्यटन, व्यापार और अन्य उद्योगों को भी बढ़ावा देगी. बता दें कि यह उड़ान सेवा भोपाल से सुबह 7.30 बजे रवाना होगी और रीवा में 8.15 बजे पहुंचेगी. वापसी उड़ान रीवा से शाम 5.30 बजे रवाना होगी और भोपाल में 6.15 बजे पहुंचेगी.

999 रुपये में कर सकेंगे सफर

राजा भोज विमानतल पर डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने रीवा भोपाल एयरलाइन सेवा के टिकट काउंटर का शुभारंभ किया. इस दौरान भोपाल सांसद आलोक शर्मा और एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे. बता दें कि इस फ्लाइट में कुछ सीटें 999 रु में उड़ान योजना के अंतर्गत आरक्षित रहेंगी. जबकि अन्य सीटें डायनेमिक प्रॉइसिंग मॉडल के तहत तय की जाएंगी. इसका उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोग यात्रा का लाभ उठाएं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Nov 2024 By दैनिक जागरण

रीवा से भोपाल सिर्फ 45 मिनट में, 999 रु में सीधी फ्लाइट, हफ्ते में 3 दिन मिलेगी उड़ान

BHOPAL, MP

राजधानी से रीवा जाने और वापस लौटने के लिए अब लोगों को ट्रेन में धक्के खाने की जरुरत नहीं है. भोपाल से रीवा के लिए नई उड़ान सेवा शुरु कर दी गई है. यह उड़ान सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी. रीवा से भोपाल के लिए उड़ान संख्या एस9-514/एस9-515 का संचालन फ्लाय बिग एयरलाईन द्वारा किया जाएगा.

रीवा-शहडोल संभाग के लोगों को मिलेगा फायदा

राजा भोज एयरपोर्ट के डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने बताया कि यह उड़ान सेवा भोपाल और रीवा के बीच की यात्रा को अधिक सुविधाजनक और किफायती बनाएगी. इससे रीवा और शहडोल संभाग के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. अवस्थी ने बताया कि अब यात्रियों को दिल्ली या अन्य शहरों के रास्ते भोपाल आने की जरूरत नहीं पड़ेगी. टिकट बुकिंग ऑनलाइन या एयरपोर्ट पर की जा सकती है.

ये रहेगा फ्लाइट का शेड्यूल

रीवा से भोपाल के लिए नई फ्लाइट शुरु होने पर डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा, '' यह नई उड़ान सेवा भोपाल और रीवा के बीच कनेक्टिविटी को बढ़ाएगी और क्षेत्र के विकास को गति देगी. उन्होंने कहा कि यह उड़ान सेवा पर्यटन, व्यापार और अन्य उद्योगों को भी बढ़ावा देगी. बता दें कि यह उड़ान सेवा भोपाल से सुबह 7.30 बजे रवाना होगी और रीवा में 8.15 बजे पहुंचेगी. वापसी उड़ान रीवा से शाम 5.30 बजे रवाना होगी और भोपाल में 6.15 बजे पहुंचेगी.

999 रुपये में कर सकेंगे सफर

राजा भोज विमानतल पर डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने रीवा भोपाल एयरलाइन सेवा के टिकट काउंटर का शुभारंभ किया. इस दौरान भोपाल सांसद आलोक शर्मा और एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे. बता दें कि इस फ्लाइट में कुछ सीटें 999 रु में उड़ान योजना के अंतर्गत आरक्षित रहेंगी. जबकि अन्य सीटें डायनेमिक प्रॉइसिंग मॉडल के तहत तय की जाएंगी. इसका उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोग यात्रा का लाभ उठाएं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/direct-flight-from-rewa-to-bhopal-in-just-45-minutes/article-4257

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.