रीवा से दिल्ली तक सीधी उड़ान का शुभारंभ आज: CM मोहन यादव करेंगे ATR-72 विमान का लोकार्पण

Rewa, MP

रीवा के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है — क्योंकि आज से रीवा से दिल्ली के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू हो रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार दोपहर 12:05 बजे अलायंस एयर की 72 सीटर ATR-72 विमान सेवा का शुभारंभ करेंगे। इस विमान के साथ विंध्य क्षेत्र के नागरिकों का वर्षों पुराना सपना साकार होने जा रहा है।

 दो घंटे में तय होगा रीवा से दिल्ली का सफर

रीवा एयरपोर्ट से अब यात्री मात्र दो घंटे में दिल्ली पहुंच सकेंगे। सोमवार सुबह 10 बजे से एयरपोर्ट पर शुभारंभ समारोह शुरू होगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, सांसद जनार्दन मिश्रा, सांसद गणेश सिंह और सांसद डॉ. राजेश मिश्रा भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे।

 ATR-72 का सफल ट्रायल बना नींव

28 अक्टूबर को रीवा एयरपोर्ट पर ATR-72 विमान का सफल ट्रायल हुआ था, जिसे रीवा के पायलट राघव मिश्रा ने उड़ाया था। ट्रायल की सफलता के बाद आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली गईं और नियमित उड़ानों का मार्ग प्रशस्त हो गया। अब प्रतिदिन यात्रियों को लेकर रीवा से दिल्ली के लिए उड़ान संचालित होगी।

 एयरपोर्ट का विकास और पीएम मोदी का उद्घाटन

रीवा एयरपोर्ट का शिलान्यास 15 फरवरी 2023 को हुआ था। 20 अक्टूबर 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका वर्चुअल उद्घाटन किया था। उसी दिन से रीवा से जबलपुर, भोपाल, खजुराहो और सिंगरौली के लिए 17 सीटर एयर टैक्सी सेवाएं शुरू की गई थीं। अब दिल्ली कनेक्टिविटी से रीवा मध्य भारत के प्रमुख हवाई नेटवर्क में शामिल हो गया है।

 विकास को पंख, व्यापार को गति

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि “10 नवंबर का दिन विंध्य के लिए ऐतिहासिक है। हवाई सेवा शुरू होने से इस क्षेत्र में शिक्षा, उद्योग, पर्यटन और रोजगार के अवसर तेजी से बढ़ेंगे। रीवा के जलप्रपातों, मंदिरों और नेशनल पार्कों तक देश-विदेश के पर्यटक आसानी से पहुंच पाएंगे।”

उन्होंने बताया कि “रीवा से दिल्ली और इंदौर की सीधी उड़ानें क्षेत्र के व्यापार को नई दिशा देंगी। पहले व्यापारियों को प्रयागराज या बनारस जाना पड़ता था, लेकिन अब डायरेक्ट कनेक्टिविटी से समय और संसाधन दोनों बचेंगे।”

 जल्द शुरू होगी इंदौर फ्लाइट

अधिकारियों के अनुसार, रीवा से इंदौर के लिए भी 72 सीटर ATR-72 विमान सेवा जल्द शुरू की जाएगी। इसके लिए आवश्यक तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

........................................................................

 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –

🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official

🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg

🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।

👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Nov 2025 By दैनिक जागरण

रीवा से दिल्ली तक सीधी उड़ान का शुभारंभ आज: CM मोहन यादव करेंगे ATR-72 विमान का लोकार्पण

Rewa, MP

रीवा के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है — क्योंकि आज से रीवा से दिल्ली के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू हो रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार दोपहर 12:05 बजे अलायंस एयर की 72 सीटर ATR-72 विमान सेवा का शुभारंभ करेंगे। इस विमान के साथ विंध्य क्षेत्र के नागरिकों का वर्षों पुराना सपना साकार होने जा रहा है।

 दो घंटे में तय होगा रीवा से दिल्ली का सफर

रीवा एयरपोर्ट से अब यात्री मात्र दो घंटे में दिल्ली पहुंच सकेंगे। सोमवार सुबह 10 बजे से एयरपोर्ट पर शुभारंभ समारोह शुरू होगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, सांसद जनार्दन मिश्रा, सांसद गणेश सिंह और सांसद डॉ. राजेश मिश्रा भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे।

 ATR-72 का सफल ट्रायल बना नींव

28 अक्टूबर को रीवा एयरपोर्ट पर ATR-72 विमान का सफल ट्रायल हुआ था, जिसे रीवा के पायलट राघव मिश्रा ने उड़ाया था। ट्रायल की सफलता के बाद आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली गईं और नियमित उड़ानों का मार्ग प्रशस्त हो गया। अब प्रतिदिन यात्रियों को लेकर रीवा से दिल्ली के लिए उड़ान संचालित होगी।

 एयरपोर्ट का विकास और पीएम मोदी का उद्घाटन

रीवा एयरपोर्ट का शिलान्यास 15 फरवरी 2023 को हुआ था। 20 अक्टूबर 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका वर्चुअल उद्घाटन किया था। उसी दिन से रीवा से जबलपुर, भोपाल, खजुराहो और सिंगरौली के लिए 17 सीटर एयर टैक्सी सेवाएं शुरू की गई थीं। अब दिल्ली कनेक्टिविटी से रीवा मध्य भारत के प्रमुख हवाई नेटवर्क में शामिल हो गया है।

 विकास को पंख, व्यापार को गति

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि “10 नवंबर का दिन विंध्य के लिए ऐतिहासिक है। हवाई सेवा शुरू होने से इस क्षेत्र में शिक्षा, उद्योग, पर्यटन और रोजगार के अवसर तेजी से बढ़ेंगे। रीवा के जलप्रपातों, मंदिरों और नेशनल पार्कों तक देश-विदेश के पर्यटक आसानी से पहुंच पाएंगे।”

उन्होंने बताया कि “रीवा से दिल्ली और इंदौर की सीधी उड़ानें क्षेत्र के व्यापार को नई दिशा देंगी। पहले व्यापारियों को प्रयागराज या बनारस जाना पड़ता था, लेकिन अब डायरेक्ट कनेक्टिविटी से समय और संसाधन दोनों बचेंगे।”

 जल्द शुरू होगी इंदौर फ्लाइट

अधिकारियों के अनुसार, रीवा से इंदौर के लिए भी 72 सीटर ATR-72 विमान सेवा जल्द शुरू की जाएगी। इसके लिए आवश्यक तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

........................................................................

 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –

🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official

🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg

🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।

👉 आज ही जुड़िए!

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/direct-flight-from-rewa-to-delhi-will-be-inaugurated-today/article-37434

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.