- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- सीधी सड़क हादसा: भाजपा नेता के परिवार के 3 लोगों की मौत
सीधी सड़क हादसा: भाजपा नेता के परिवार के 3 लोगों की मौत
Sidhi, MP
मध्यप्रदेश के सीधी जिले में गुरुवार रात एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल के पास खड़े ट्रक में तेज रफ्तार बोलेरो जा घुसी।
हादसे में मयापुर भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवकुमारी जायसवाल के परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्रारंभिक उपचार के बाद रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
हादसा कार्यक्रम स्थल के पास
जानकारी के मुताबिक यह हादसा सीधी-सिंगरौली नेशनल हाईवे पर शाम करीब 7:30 बजे हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को बहरी तहसील में सोन नदी पर बने नए पुल का उद्घाटन करने वाले थे। इसी कार्यक्रम की तैयारी के लिए ट्रक में टेंट का सामान रखा गया था और वही सड़क किनारे खड़ा था। बोलेरो उसी ट्रक में जाकर भिड़ गई।
सीएम ने जताया दुख, दौरा रद्द
हादसे की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री ने गहरा दुख प्रकट किया और अपना प्रस्तावित सीधी दौरा रद्द कर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। घायलों के उपचार और प्रभावित परिवारों की मदद के लिए प्रशासन को निर्देशित किया गया है। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले।”
वाहन में सवार थे 6 लोग
पुलिस जांच में पता चला कि बोलेरो जेठू गांव निवासी जगदीश जायसवाल के नाम से रजिस्टर्ड है। हादसे के समय उसमें छह लोग सवार थे। मृतकों में धर्मेंद्र जायसवाल (24) और गीता उर्फ आदित्य (55) की पहचान हो चुकी है, जबकि तीसरे मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
तीनों घायलों की हालत नाजुक
रीवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायलों की पहचान अजय जायसवाल (26), प्रिंस जायसवाल (30) और बालकृष्ण प्रजापति (30) के रूप में हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक तीनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने सुनाई घटना
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार बोलेरो की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर की आवाज इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त बोलेरो को ट्रक से अलग किया गया।
राजनीति में उठे सवाल
हादसे के बाद सिंहावल विधायक विश्वामित्र पाठक ने मुख्यमंत्री से कार्यक्रम स्थगित करने की अपील की। वहीं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि मृतकों की बॉडी को लाने के बाद ईसीजी किया जा रहा था, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
......................................................................................................................
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए