- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- भोपाल में 'दिशा' बैठक: मेट्रो, स्मार्ट सिटी और सड़कों पर सांसद करेंगे समीक्षा
भोपाल में 'दिशा' बैठक: मेट्रो, स्मार्ट सिटी और सड़कों पर सांसद करेंगे समीक्षा
Bhopal,M.P
भोपाल जिले में मंगलवार को जिला पंचायत के मीटिंग हॉल में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित होगी।
इस बैठक में मेट्रो, स्मार्ट सिटी, सड़क विकास समेत कुल 11 अहम विषयों पर मंथन किया जाएगा। विशेष रूप से मेट्रो प्रोजेक्ट पर ध्यान केंद्रित होगा, क्योंकि अक्टूबर में मेट्रो परिचालन शुरू करने का प्रस्ताव है। बैठक में अधूरे कार्यों को जल्द पूरा करने और योजनाओं की प्रगति पर चर्चा होगी।
पिछली बैठक 28 मार्च को आयोजित हुई थी, जिसमें सांसद आलोक शर्मा निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण के अनुपस्थित रहने से नाराज होकर बैठक छोड़ गए थे। उस समय नगरीय प्रशासन विभाग और नगर निगम के कार्यों की समीक्षा में भ्रम की स्थिति बनी थी। निगम अधिकारी बैठक में शामिल नहीं हो सके थे, क्योंकि उन्हें लगता था कि नगरीय प्रशासन की समीक्षा की जाएगी, जबकि सांसद ने नगर निगम के अधिकारियों को बुलाया था।
बैठक में चर्चा के मुख्य विषय:
बैठक में बिजली कंपनी, जल संसाधन, नगरीय प्रशासन, स्वास्थ्य, स्मार्ट सिटी, आबकारी, प्रधानमंत्री सड़क योजना, कृषि, सामाजिक न्याय और शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा की जाएगी।
सांसद आलोक शर्मा बैठक में बड़े तालाब के 50 मीटर के दायरे में बढ़ रहे अतिक्रमण को रोकने के लिए कार्ययोजना और सीमांकन की स्थिति पर भी चर्चा करेंगे। इसके अलावा निगरानी व्यवस्था और संबंधित विभागों की जवाबदेही पर भी ध्यान दिया जाएगा।
......................................................................................................................
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए