ग्वालियर में ‘दिशा’ की बैठक आज, रेलवे प्रोजेक्ट से खाद-बीज तक होगी समीक्षा

ग्वालियर (म.प्र.)

On

सांसद भारत सिंह कुशवाह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में जुटेंगे अधिकारी, विकास कार्यों की प्रगति पर होगी चर्चा

ग्वालियर में विकास कार्यों की प्रगति और योजनाओं की स्थिति पर सोमवार को अहम समीक्षा बैठक होगी। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में दोपहर 3 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता सांसद भारत सिंह कुशवाह करेंगे।

बैठक में जिले में चल रहे विभिन्न सरकारी प्रोजेक्टों की समीक्षा की जाएगी। इसमें रेलवे स्टेशन के री-डेवलपमेंट कार्य, सड़क निर्माण, ओवरब्रिज परियोजनाओं और भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामलों पर अधिकारियों से रिपोर्ट ली जाएगी। रेलवे स्टेशन उन्नयन योजना बैठक के प्रमुख एजेंडों में शामिल रहेगी। अधिकारियों से परियोजना की मौजूदा स्थिति, काम की रफ्तार और वित्तीय प्रगति की जानकारी मांगी जाएगी।

इसके अलावा एमपी रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MPRDC), भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और रेलवे ओवरब्रिज (ROB) से जुड़े लंबित निर्माण कार्यों में जमीन उपलब्धता की स्थिति पर भी चर्चा होगी। बैठक में किसानों से जुड़े विषयों को भी प्राथमिकता दी जाएगी। रबी सीजन को देखते हुए जिले में खाद और बीज की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था और तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।

लोक निर्माण विभाग (PWD) और NHAI के अंतर्गत चल रहे सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति पर भी अधिकारियों से जानकारी ली जाएगी। इसके साथ ही नगर निगम क्षेत्र में जलभराव की समस्या को देखते हुए नालों के प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा होगी। दिशा समिति की बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति पर भी विभागवार चर्चा की जाएगी। विभिन्न विभागों के अधिकारी बैठक में मौजूद रहेंगे।

Also Read:  इंदौर में CM मोहन यादव का Gen-Z शिक्षकों से संवाद, नई शिक्षा व्यवस्था पर लिए सुझाव

Recommended for You

दैनिक जागरण से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

नवीनतम समाचार

होम्योपैथी शोध के क्षेत्र में मध्य प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय पहचान

डॉ. ए.के. द्विवेदी को अंतरराष्ट्रीय होम्योपैथिक जर्नल के संपादकीय मंडल में मिली जिम्मेदारी
लाइफ स्टाइल 
होम्योपैथी शोध के क्षेत्र में मध्य प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय पहचान

दुर्ग में 15 मवेशियों से भरा वाहन पकड़ा, MP के कत्लखाने ले जाने का आरोप

धमधा पुलिस की कार्रवाई, तिरपाल से ढके आइसर वाहन से मिले 12 भैंस और 3 पड़वा; दो आरोपी गिरफ्तार
राज्य  छत्तीसगढ़ 
दुर्ग में 15 मवेशियों से भरा वाहन पकड़ा, MP के कत्लखाने ले जाने का आरोप

झीरम मामले पर CM साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- सबूत थे तो जांच एजेंसी को देते

NIA कोर्ट के फैसले पर उठे सवालों का जवाब, मुख्यमंत्री ने कहा- 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद...
राज्य  छत्तीसगढ़ 
झीरम मामले पर CM साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- सबूत थे तो जांच एजेंसी को देते

छत्तीसगढ़ में 9 से ज्यादा SIM रखने वालों पर कार्रवाई, 10 हजार नंबरों की पहचान

साइबर फ्रॉड रोकने के लिए सरकार की सख्ती, एक नाम पर जारी अतिरिक्त मोबाइल कनेक्शन किए जा रहे ब्लॉक
राज्य  छत्तीसगढ़  रायपुर 
छत्तीसगढ़ में 9 से ज्यादा SIM रखने वालों पर कार्रवाई, 10 हजार नंबरों की पहचान

बिजनेस