- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- धार्मिक जुलूस में दो पक्षों में विवादः डीजे गाड़ी में तोड़फोड़ और मारपीट, दोनों पक्षों के 8 लोगों पर...
धार्मिक जुलूस में दो पक्षों में विवादः डीजे गाड़ी में तोड़फोड़ और मारपीट, दोनों पक्षों के 8 लोगों पर मामला दर्ज
INDORE, MP
शहर में धार्मिक जुलूस के दौरान डीजे गाड़ी में गाने बजाने को लेकर हुए विवाद से जुड़े हुए मामले में पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। मारपीट से जुड़ा हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है।
मामले में राजेश दंडोतिया एडिशनल डीसीपी ने बताया कि रावजी बाजार क्षेत्र में चेटीचंड्र जुलूस निकल रहा था और इस जुलूस में शामिल एक डीजे की गाड़ी भी संचालित हो रही थी। बताया जा रहा है कि गाड़ी को आगे पीछे करने को लेकर और गाना बजाने को लेकर विवाद हुआ था। दोनों ही पक्षों के युवक आमने-सामने हो गए इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया की जमकर मारपीट भी हो गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने पूरे मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर 8 लोगों पर मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। जुलूस में शामिल भीड़ ने डीजे गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने डीजे गाड़ी जब्त कर लिया है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए