- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- मुरैना में खेत की मेड़ का विवाद हिंसा में बदला: पथराव, लाठीचार्ज और तोड़फोड़, दंपति पर घर में घुसकर
मुरैना में खेत की मेड़ का विवाद हिंसा में बदला: पथराव, लाठीचार्ज और तोड़फोड़, दंपति पर घर में घुसकर हमला
Morena, MP
देवगढ़ थाना क्षेत्र के अर्जुनपुरा गांव में तार फेंसिंग को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, 25 लोगों पर हमले का आरोप; कृषि मंत्री के मीडिया प्रभारी का नाम उछला
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में खेत की मेड़ पर तार फेंसिंग को लेकर शुरू हुआ विवाद रविवार को हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। देवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम अर्जुनपुरा में दो पक्षों के बीच पहले पथराव हुआ, फिर लाठी-डंडे चले और वाहनों में तोड़फोड़ की गई। आरोप है कि करीब 25 लोगों की भीड़ ने एक घर में घुसकर दंपति की बेरहमी से पिटाई की। घटना के वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
घटना रविवार, 22 दिसंबर की है। पीड़ित अशोक सिकरवार के मुताबिक वे अपने खेत में आवारा पशुओं से बचाव के लिए तार फेंसिंग कर रहे थे। इसी बात को लेकर गांव के ही प्रताप गुर्जर, बबलू गुर्जर और धीरज गुर्जर ने आपत्ति जताई। सुबह विवाद बढ़ा तो दोनों पक्षों में पथराव हुआ, हालांकि उस समय मामला शांत हो गया। लेकिन शाम होते-होते धीरज गुर्जर कथित तौर पर 25–30 लोगों को साथ लेकर अशोक सिकरवार के घर पहुंचा और हमला कर दिया।
घर में घुसकर मारपीट, वाहन तोड़े
आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर अशोक सिकरवार और उनकी पत्नी गुड्डी सिकरवार को लाठियों से पीटा। परिवार के अन्य सदस्यों ने कमरों में खुद को बंद कर जान बचाई। हमले के दौरान घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर और बाइक में भी तोड़फोड़ की गई। पीड़ित परिवार ने घटना का वीडियो घर के अंदर से रिकॉर्ड किया, जो अब सामने आया है।
सत्ता से जुड़े नाम पर आरोप
घायल अशोक सिकरवार ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जिन पर हमला करने का आरोप है, उनमें से प्रताप गुर्जर कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना का मीडिया प्रभारी है, इसलिए पुलिस पर दबाव बनाया जा रहा है।
अशोक का यह भी आरोप है कि थाना प्रभारी जयपाल सिंह गुर्जर आरोपियों के सजातीय हैं, इसी वजह से निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हो रही। पीड़ित के अनुसार, विवाद पिछले सात दिनों से चल रहा था और जब वे पहले थाने पहुंचे तो आवेदन लेने से मना कर समझौते की बात कही गई, लेकिन सुरक्षा नहीं दी गई।
पुलिस की सफाई
मामले में देवगढ़ थाना प्रभारी जयपाल सिंह गुर्जर ने आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि खेत की फेंसिंग को लेकर विवाद हुआ और दोनों पक्षों से पथराव हुआ है। टीआई के मुताबिक अशोक सिकरवार उनसे पहले कभी आवेदन देने नहीं आए।
उन्होंने यह भी कहा कि वायरल वीडियो में पथराव दिख रहा है और दोनों पक्षों के लोग घायल हैं। एफआईआर में जिन नामों को दर्ज कराने की मांग की जा रही है, वे सही प्रतीत नहीं हो रहे, इसलिए फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों को फिर से बुलाकर मामले की जांच करने की बात कही है।
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------

👉 आज ही जुड़िए