- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- BHOPAL की इस विधानसभा के हर घर में प्रयागराज महाकुंभ जल का वितरण
BHOPAL की इस विधानसभा के हर घर में प्रयागराज महाकुंभ जल का वितरण
BHOPAL, MP
इन दिनों महाकुंभ जाने वाले मार्गों में भयंकर जाम देखने को मिल रहा है. जाम की खबरों के बीच एक अच्छी खबर यह आ रही है कि महाकुंभ प्रयागराज का पवित्र गंगा जल विशेष रूप से नरेला विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक घर तक पहुंचाया जा रहा है.
विश्वास कैलाश सारंग ने सोमवार को प्रयागराज महाकुंभ से गंगा जल लेकर आये टैंकर का रहवासियों के साथ स्वागत किया. उन्होंने विधि-विधान के साथ पवित्र गंगा जल से भरे टैंकर की आरती कर अभिनंदन किया.
एमपी के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग नेबताया कि महाकुंभ के पावन अवसर पर प्रयागराज से गंगाजल मंगवाया गया है. गंगा जल हिंदू धर्म में विशेष धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व रखता है. इसे पवित्र और मोक्षदायी माना जाता है. महाकुंभ का गंगा जल प्राप्त करना भक्तों के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है.
मंत्री सारंग ने बताया कि नरेला विधानसभा के रहवासियों के लिए ‘हर हर गंगे-हर घर गंगे' पहल की शुरुआत की है, जिसके तहत प्रयागराज महाकुंभ का पवित्र गंगा जल हर घर तक निःशुल्क पहुंचाया जाएगा. इस गंगा जल को विशेष रूप से प्रयागराज से लाया गया है और इसे बोतलों में पैक कर वितरित किया जाएगा. इस पहल पर स्थानीय रहवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला. उन्होंने मंत्री सारंग के इस प्रयास के लिये आभार व्यक्त किया.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए