महाकाल की भस्म आरती में दिखा दिव्य रूप, चंद्र और फूलों से सजा भगवान महाकालेश्वर का दरबार

भोपाल (म.प्र.)

By Rohit.P
On

उज्जैन के महाकाल मंदिर में सोमवार तड़के भस्म आरती विशेष श्रृंगार के साथ संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन किए।

Mahakal Bhasma Aarti: उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार तड़के ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर बाबा महाकाल की भस्म आरती बड़े धूमधाम के साथ संपन्न हुई। सुबह करीब 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए, उसके बाद गर्भगृह में स्थापित देवी-देवताओं का पूजन किया गया। पुजारियों ने भगवान महाकाल का जलाभिषेक करने के बाद दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक किया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं। कई भक्त तो भस्म आरती में शामिल होने के लिए देर रात से ही वहां पहुंच गए थे।

भस्म अर्पण से पहले मंदिर में पहले घंटाल बजाया गया और हरिओम का जल अर्पित कर मंत्रोच्चार के बीच भगवान महाकाल का ध्यान किया गया। फिर कपूर आरती की गई और ज्योतिर्लिंग को वस्त्र से ढंककर पारंपरिक तरीके से भस्म रमाई गई। पुजारियों ने बाबा महाकाल को शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला और सुगंधित फूल अर्पित किए। इस बार मस्तक पर चंद्र अर्पित कर विशेष फूलों से श्रृंगार किया गया, जिससे भक्तों का ध्यान आकर्षित हुआ। गर्भगृह का वातावरण मंत्रों और घंटियों की आवाज से गूंजता रहा। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालु लगातार जय श्री महाकालके जयकारे लगाते रहे।

सुबह की भस्म आरती में देशभर से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। कई भक्त नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं कहते नजर आए। मंदिर प्रशासन के अनुसार आरती के दौरान सुरक्षा और दर्शन व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। सावन और विशेष तिथियों की तरह इन दिनों भी महाकाल मंदिर में भक्तों की भीड़ लगातार बढ़ रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 May 2026 By Rohit.P

महाकाल की भस्म आरती में दिखा दिव्य रूप, चंद्र और फूलों से सजा भगवान महाकालेश्वर का दरबार

भोपाल (म.प्र.)

Mahakal Bhasma Aarti: उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार तड़के ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर बाबा महाकाल की भस्म आरती बड़े धूमधाम के साथ संपन्न हुई। सुबह करीब 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए, उसके बाद गर्भगृह में स्थापित देवी-देवताओं का पूजन किया गया। पुजारियों ने भगवान महाकाल का जलाभिषेक करने के बाद दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक किया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं। कई भक्त तो भस्म आरती में शामिल होने के लिए देर रात से ही वहां पहुंच गए थे।

भस्म अर्पण से पहले मंदिर में पहले घंटाल बजाया गया और हरिओम का जल अर्पित कर मंत्रोच्चार के बीच भगवान महाकाल का ध्यान किया गया। फिर कपूर आरती की गई और ज्योतिर्लिंग को वस्त्र से ढंककर पारंपरिक तरीके से भस्म रमाई गई। पुजारियों ने बाबा महाकाल को शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला और सुगंधित फूल अर्पित किए। इस बार मस्तक पर चंद्र अर्पित कर विशेष फूलों से श्रृंगार किया गया, जिससे भक्तों का ध्यान आकर्षित हुआ। गर्भगृह का वातावरण मंत्रों और घंटियों की आवाज से गूंजता रहा। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालु लगातार जय श्री महाकालके जयकारे लगाते रहे।

सुबह की भस्म आरती में देशभर से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। कई भक्त नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं कहते नजर आए। मंदिर प्रशासन के अनुसार आरती के दौरान सुरक्षा और दर्शन व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। सावन और विशेष तिथियों की तरह इन दिनों भी महाकाल मंदिर में भक्तों की भीड़ लगातार बढ़ रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/divine-form-seen-in-mahakals-bhasma-aarti-lord-mahakaleshwars-court/article-53636

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.