- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- महाकाल भस्म आरती: बेलपत्र और चंद्र से किया दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं ने किया दर्शन
महाकाल भस्म आरती: बेलपत्र और चंद्र से किया दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं ने किया दर्शन
UJJAIN, MP
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भाद्रपद माह की शुक्ल तृतीया तिथि, मंगलवार को सुबह 4 बजे कपाट खोले गए। सबसे पहले भगवान महाकाल का जल से अभिषेक हुआ, इसके बाद पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद और फलों का रस) से पूजन संपन्न किया गया।
भगवान महाकाल के मस्तक पर बेलपत्र और चंद्र, फूलों की माला, भांग, चंदन और आभूषणों से दिव्य श्रृंगार किया गया। भस्म अर्पित करने के साथ ही महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत मुण्डमाल और रुद्राक्ष की माला धारण की। साथ ही फलों और मिष्ठानों का भोग लगाया गया।
सुबह की भस्म आरती में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान मंदिर जयकारों और भक्ति-संगीत से गुंजायमान रहा, जिससे पूरे वातावरण में भक्तिमय ऊर्जा फैल गई।

-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए