महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती का दिव्य नजारा: ड्रायफ्रूट-आभूषण और पुष्पों से हुआ भगवान का विशेष श्रृंगार

UJJAIN, MP

कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि पर गुरुवार तड़के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती अत्यंत भव्यता के साथ संपन्न हुई। सुबह ठीक 4 बजे मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पुजारियों ने विधि-विधान से भगवान महाकाल का जलाभिषेक, पंचामृत स्नान और दिव्य श्रृंगार किया।

इस अवसर पर भगवान महाकाल का श्रृंगार ड्रायफ्रूट, आभूषण और पुष्पों से किया गया। गर्भगृह में पहले सभी देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की गई, उसके बाद भगवान का जलाभिषेक कर दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक संपन्न हुआ।

भस्म अर्पण से पूर्व प्रथम घंटाल बजाकर ‘हरिओम’ का जल अर्पित किया गया और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान का ध्यान किया गया। कपूर आरती के पश्चात ज्योतिर्लिंग को वस्त्र से ढांककर भस्म रमाई गई। इसके बाद भगवान महाकाल को शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला और पुष्पमालाओं से अलंकृत किया गया। पूरे श्रृंगार के बाद भगवान का स्वरूप अत्यंत मनोहारी और दिव्य प्रतीत हो रहा था।

इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालु भस्म आरती में शामिल हुए और पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरे मंदिर परिसर में “जय श्री महाकाल” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

ujj

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Oct 2025 By दैनिक जागरण

महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती का दिव्य नजारा: ड्रायफ्रूट-आभूषण और पुष्पों से हुआ भगवान का विशेष श्रृंगार

UJJAIN, MP

कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि पर गुरुवार तड़के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती अत्यंत भव्यता के साथ संपन्न हुई। सुबह ठीक 4 बजे मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पुजारियों ने विधि-विधान से भगवान महाकाल का जलाभिषेक, पंचामृत स्नान और दिव्य श्रृंगार किया।

इस अवसर पर भगवान महाकाल का श्रृंगार ड्रायफ्रूट, आभूषण और पुष्पों से किया गया। गर्भगृह में पहले सभी देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की गई, उसके बाद भगवान का जलाभिषेक कर दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक संपन्न हुआ।

भस्म अर्पण से पूर्व प्रथम घंटाल बजाकर ‘हरिओम’ का जल अर्पित किया गया और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान का ध्यान किया गया। कपूर आरती के पश्चात ज्योतिर्लिंग को वस्त्र से ढांककर भस्म रमाई गई। इसके बाद भगवान महाकाल को शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला और पुष्पमालाओं से अलंकृत किया गया। पूरे श्रृंगार के बाद भगवान का स्वरूप अत्यंत मनोहारी और दिव्य प्रतीत हो रहा था।

इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालु भस्म आरती में शामिल हुए और पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरे मंदिर परिसर में “जय श्री महाकाल” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

ujj

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/divine-view-of-bhasma-aarti-in-mahakaleshwar-temple-special-adornment/article-35126

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.