मध्यप्रदेश की इस यूनिवर्सिटी से करें विश्व के चौथे नंबर की भाषा स्पेनिश का कोर्स

Sagar, MP

सागर की डॉ. सर हरि सिंह गौर यूनिवर्सिटी में जल्द ही स्पेनिश भाषा का कोर्स शुरू होने जा रहा है.

डॉ. सर हरि सिंह गौर यूनिवर्सिटी मध्यप्रदेश की ऐसी पहली यूनिवर्सिटी बनने जा रही है, जहां दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में चौथे नंबर पर स्पेनिश भाषा सिखाई जाएगी. इसी सत्र में यूनिवर्सिटी स्पेनिश भाषा के कोर्स शुरू करने जा रही है. विश्वविद्यालय प्रबंधन कोर्स शुरू करने से पहले भाषा सीखने के इच्छुक लोगों से जानना चाहती है कि वे किस तरह से स्पेनिश भाषा सीखना पसंद करेंगे. इसके लिए सागर यूनिवर्सिटी और स्पेन की जेन यूनिवर्सिटी के बीच लगातार बातचीत जारी है. कोर्स के इच्छुक लोगों के फीडबैक के अनुसार सिलेबस तैयार किया जाएगा.

दोनों यूनिवर्सिटी में हुई अहम बैठक में फैसला

दरअसल, पिछले दिनों डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता और स्पेन की जेन यूनिवर्सिटी के बीच ऑनलाइन बैठक हुई थी. इसमें स्पेनिश भाषा के ऑनलाइन कोर्स शुरू करने को लेकर दोनों यूनिवर्सिटी के बीच चर्चा हुई. इसमें दो तरह के कोर्स तैयार किए जा रहे हैं, जिन्हें इच्छुक लोग अपनी जरूरत और सुविधा के हिसाब से चुन सकते हैं. फिलहाल 30 और 60 घंटे अवधि के कोर्स शुरू करने पर सहमति बनी है. इसे यूनिवर्सिटी की इंटरनेशनल सेल और अंग्रेजी के साथ यूरोपियन भाषा विभाग मिलकर संचालित करेंगे.

स्पेनिश भाषा के कोर्स में कौन ले सकेगा एडमिशन

स्पेनिश भाषा के जो कोर्स दोनों यूनिवर्सिटी द्वारा मिलकर तैयार किया जा रहे हैं, उसमें विद्यार्थी और शिक्षक दोनों प्रवेश ले सकेंगे. शुरुआती तौर पर यह हुआ है कि 30 घंटे शिक्षण अवधि वाले कोर्स की फीस लगभग 20 हजार रुपये और 60 घंटे अवधि के कोर्स की फीस लगभग 40 हजार रुपये होगी. इस कोर्स में प्रवेश लेने के लिए इच्छुक विद्यार्थी कम से कम स्नातक होना चाहिए.

SAGAR UNIVERSITY SPANISH LANGUAGE

इच्छुक विद्यार्थियों की रुचि जानेगी यूनिवर्सिटी

यूनिवर्सिटी के मीडिया अधिकारी विवेक जायसवाल ने बताया "दोनों यूनिवर्सिटी ने तय किया है कि इन कोर्स को लेकर स्पेनिश सीखने की रुचि रखने वाले विद्यार्थियों का फीडबैक जानना जरूरी है. इसके लिए सागर यूनिवर्सिटी एक फॉर्म ऑफ इंटरेस्ट (अभिरुचि प्रपत्र) जारी करने जा रही है. इस फॉर्म ऑफ इंटरेस्ट में जिस तरह का फीडबैक मिलेगा. इसी आधार पर कोर्स तैयार किए जाएंगे. इसकी समस्त जानकारी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी और कोर्स के संबंध में दोनों यूनिवर्सिटी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी वेबसाइट पर रहेगी."

क्या कहना है कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता का

कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता का कहना है "शिक्षा के अंतर्राष्ट्रीयकरण की दिशा में यूनिवर्सिटी आगे बढ़े. इसके लिए जरूरी है कि स्टूडेंट्स दुनिया की अलग-अलग भाषाओं को सीखे, ताकि वह उन देशों में पढ़ाई, रिसर्च और नौकरी भी कर सके." उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी कई देशों की यूनिवर्सिटी के साथ अकादमिक करार पहले ही कर चुकी है. कई और देशों की शैक्षणिक संस्थाओं के साथ अकादमिक और शोध साझेदारी के प्रयास जारी हैं, ताकि विदेशी विद्यार्थियों को भी हम अपनी यूनिवर्सिटी में अध्ययन के लिए आकर्षित कर सकें.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Feb 2025 By दैनिक जागरण

मध्यप्रदेश की इस यूनिवर्सिटी से करें विश्व के चौथे नंबर की भाषा स्पेनिश का कोर्स

Sagar, MP

डॉ. सर हरि सिंह गौर यूनिवर्सिटी मध्यप्रदेश की ऐसी पहली यूनिवर्सिटी बनने जा रही है, जहां दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में चौथे नंबर पर स्पेनिश भाषा सिखाई जाएगी. इसी सत्र में यूनिवर्सिटी स्पेनिश भाषा के कोर्स शुरू करने जा रही है. विश्वविद्यालय प्रबंधन कोर्स शुरू करने से पहले भाषा सीखने के इच्छुक लोगों से जानना चाहती है कि वे किस तरह से स्पेनिश भाषा सीखना पसंद करेंगे. इसके लिए सागर यूनिवर्सिटी और स्पेन की जेन यूनिवर्सिटी के बीच लगातार बातचीत जारी है. कोर्स के इच्छुक लोगों के फीडबैक के अनुसार सिलेबस तैयार किया जाएगा.

दोनों यूनिवर्सिटी में हुई अहम बैठक में फैसला

दरअसल, पिछले दिनों डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता और स्पेन की जेन यूनिवर्सिटी के बीच ऑनलाइन बैठक हुई थी. इसमें स्पेनिश भाषा के ऑनलाइन कोर्स शुरू करने को लेकर दोनों यूनिवर्सिटी के बीच चर्चा हुई. इसमें दो तरह के कोर्स तैयार किए जा रहे हैं, जिन्हें इच्छुक लोग अपनी जरूरत और सुविधा के हिसाब से चुन सकते हैं. फिलहाल 30 और 60 घंटे अवधि के कोर्स शुरू करने पर सहमति बनी है. इसे यूनिवर्सिटी की इंटरनेशनल सेल और अंग्रेजी के साथ यूरोपियन भाषा विभाग मिलकर संचालित करेंगे.

स्पेनिश भाषा के कोर्स में कौन ले सकेगा एडमिशन

स्पेनिश भाषा के जो कोर्स दोनों यूनिवर्सिटी द्वारा मिलकर तैयार किया जा रहे हैं, उसमें विद्यार्थी और शिक्षक दोनों प्रवेश ले सकेंगे. शुरुआती तौर पर यह हुआ है कि 30 घंटे शिक्षण अवधि वाले कोर्स की फीस लगभग 20 हजार रुपये और 60 घंटे अवधि के कोर्स की फीस लगभग 40 हजार रुपये होगी. इस कोर्स में प्रवेश लेने के लिए इच्छुक विद्यार्थी कम से कम स्नातक होना चाहिए.

SAGAR UNIVERSITY SPANISH LANGUAGE
दोनों यूनिवर्सिटी में हुई अहम बैठक में फैसला 
 
इच्छुक विद्यार्थियों की रुचि जानेगी यूनिवर्सिटी

यूनिवर्सिटी के मीडिया अधिकारी विवेक जायसवाल ने बताया "दोनों यूनिवर्सिटी ने तय किया है कि इन कोर्स को लेकर स्पेनिश सीखने की रुचि रखने वाले विद्यार्थियों का फीडबैक जानना जरूरी है. इसके लिए सागर यूनिवर्सिटी एक फॉर्म ऑफ इंटरेस्ट (अभिरुचि प्रपत्र) जारी करने जा रही है. इस फॉर्म ऑफ इंटरेस्ट में जिस तरह का फीडबैक मिलेगा. इसी आधार पर कोर्स तैयार किए जाएंगे. इसकी समस्त जानकारी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी और कोर्स के संबंध में दोनों यूनिवर्सिटी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी वेबसाइट पर रहेगी."

क्या कहना है कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता का

कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता का कहना है "शिक्षा के अंतर्राष्ट्रीयकरण की दिशा में यूनिवर्सिटी आगे बढ़े. इसके लिए जरूरी है कि स्टूडेंट्स दुनिया की अलग-अलग भाषाओं को सीखे, ताकि वह उन देशों में पढ़ाई, रिसर्च और नौकरी भी कर सके." उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी कई देशों की यूनिवर्सिटी के साथ अकादमिक करार पहले ही कर चुकी है. कई और देशों की शैक्षणिक संस्थाओं के साथ अकादमिक और शोध साझेदारी के प्रयास जारी हैं, ताकि विदेशी विद्यार्थियों को भी हम अपनी यूनिवर्सिटी में अध्ययन के लिए आकर्षित कर सकें.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/do-spanish-courses-from-this-university-of-madhya-pradesh-spanish/article-12109

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.